एक्सप्लोरर

दो थप्पड़ खाओगे...ऑक्सीजन सिलेंडर न मिलने की शिकायत की तो मंत्री ने दी धमकी

मध्य प्रदेश के दमोह के एक अस्पताल के बाहर एक आदमी ने मंत्री प्रह्लाद पटेल से शिकायत की, 'हम इतने हताश हैं... हमें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिला...' केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ऑक्सीजन के लिए हताश एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने की धमकी देते हुए कैमरे में कैद हो गए.

ऑक्सीजन की जबरदस्त किल्लत आज देशभर के अस्पतालों में है. उसके बावजूद लोग अपने रिश्तेदारों की जान बचाने के लिए पूरी कोशिश करते हैं कि ऑक्सीजन का कहीं न कहीं से इंतजाम हो जाए. लेकिन, मध्य प्रदेश में केन्द्रीय मंत्री के सामने एक शख्स ने जब इसको लेकर गुहार लगाई औ उनसे शिकायत की तो उन्हें सरेआम धमकी दी गई. केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ऑक्सीजन के लिए हताश एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने की धमकी देते हुए कैमरे में कैद हो गए.

मध्य प्रदेश के दमोह के एक अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति ने मंत्री प्रह्लाद पटेल से शिकायत की, 'हम इतने हताश हैं... हमें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिला...' इसके बाद प्रह्लाद पटेल ने उस आदमी को दो थप्पड़ मारने की चेतावनी दे दी. प्रह्लाद पटेल ने कहा, 'अगर ऐसा बोलोगे तो दो थप्पड़ खाओगे.' प्रहलाद पटेल दमोह से BJP सांसद हैं. 

मंत्री ने उस आदमी से पूछा, 'क्या किसी ने आपको ऑक्सीजन सिलेंडर से वंचित किया?' इस पर उस आदमी ने कहा, हां, उन्होंने मना कर दिया. हमें केवल पांच मिनट के लिए एक सिलेंडर मिला. इससे बेहतर होता कि मना ही कर देते.'

यह घटना दमोह जिला अस्पताल के बाहर हुई, जहां मंगलवार को कोरोना मरीजों के परिजनों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लूट लिया था. इसके बाद कुछ विज़ुअल्स सामने आये थे, जिसमें गुस्साए रिश्तेदारों को सिलेंडर छीनते और ऑक्सीजन स्टोररूम में तोड़फोड़ करते हुए देखा जा सकता है. इस घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने दावा किया था कि उसके पास ऑक्सीजन की कमी नहीं है. 

इधर, दमोह जिले में कोरोना के 3,320 सक्रिय केस हैं और पिछले 24 घंटों में कोरोना के 101 केस बढ़ गए हैं. मध्य प्रदेश सरकार ने कई शहरों में प्रतिबंध और कर्फ्यू लागू कर दिया है क्योंकि राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दमोह में 17 अप्रैल को विधानसभा उप-चुनावों के लिए राजनितिक दलों ने काफी प्रचार किया था और भीड़ भरी सभाओं को सम्बोधित किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget