एक्सप्लोरर

17,10, 82,000 रुपये! मुंबई की सड़कों को खून से लाल करने वाले अब्दुल रहमान मक्की की हार्ट अटैक से न होती मौत तो...

Abdul Rehman Makki died: 2012 में अमेरिका ने हाफिज मोहम्मद सईद पर 10 मिलियन डॉलर जबकि अब्दुल रहमान मक्की पर 2 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया था.

Bounty On Abdul Rehman Makki: मुंबई 26-11 हमलों के मास्टर माइंड हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वह हाफिज सईद का साला और प्रतिबंधित जमात उद दावा संगठन का डिप्टी चीफ था. बताया जा रहा है कि मक्की की मौत लाहौर में हार्ट अटैक से हुई. चौंकाने वाली बात ये है कि मक्की की मौत अगर हार्ट अटैक से न होती और उसे कोई जिंदा पकड़वाता तो उसे 17 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम मिलता. 

बताया जा रहा है कि मक्की कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था, जहां उसने आखिरी सांस ली. 2020 में पाकिस्तान की एक कोर्ट ने अब्दुल मक्की को टेरर फंडिंग के मामले में 6 महीने की सजा सुनाई थी. हालांकि, इस सजा के बाद से वह सार्वजनिक जगहों पर कम ही नजर आता था. 

ग्लोबल टेररिस्ट था मक्की

2023 में UNSC ने अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया था. इन प्रतिबंधों के तहत उसकी यात्राओं पर बैन था और उसकी संपत्ति भी जब्त करने का आदेश था. मक्की पर जमात उद दावा में रहते हुए आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने और फंड इकट्ठा करने के आरोप थे. 

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2012 में अमेरिका ने हाफिज मोहम्मद सईद पर 10 मिलियन डॉलर जबकि अब्दुल रहमान मक्की पर 2 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया था. भारतीय रुपयों में यह राशि 17,10, 82,000 रुपये है. यानी मक्की को जिंदा पकड़ने वाले या मारने वाले को यह इनाम मिलता. हालांकि, मक्की की मौत हार्ट अटैक से हो गई. अमेरिका ने हाफिज सईद के दोनों संगठनों लश्कर ए तैयबा और जमात उद दावा को बैन कर रखा है. मक्की भारत का भी मोस्टवांटेड आतंकी था. 

मुंबई हमलों का मास्टर माइंड था मक्की

हाफिज सईद का साला मक्की मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था. इस हमले में 175 लोगों की मौत हुई थी. जबकि 300 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे. इन हमलों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
Xप्लेन: 'फ़र्स्ट-नाइट इफ़ेक्ट' क्या है? क्यों नहीं नई जगह सो पाते हैं लोग
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget