एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से कल भारत लौटेंगे बहादुर ‘अभिनंदन’, पाकिस्तान में उतरकर लगाए थे ‘जय माता दी’ के नारे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी संसद में एलान किया है कि हम शांति का संकेत देते हुए हम भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को कल रिहा कर देंगे.

नई दिल्ली: कल पाकिस्तानी विमानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टर में भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया था. इस जवाबी कार्रवाई में भारत ने एक पाकिस्तानी विमान को गिरा दिया. इस संघर्ष में भारतीय वायुसेना का भी एक मिग-21 क्रैश हुआ है और वायुसेना के पायलट अभिनंदन का प्लेन पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गया, जहां पाकिस्तान ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

अभिनंदन ने जोर से लगाए ‘जय माता दी’ के नारे 

पाकिस्तान की मिसाइल से हिट होने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन पैराशूट के जरिए अपने प्लेन से बाहर निकले. लेकिन दुर्भाग्य से वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के भिंबर जिले के एक गांव में गिरे, उतरते ही उन्होंने पूछा ये कौन सी जगह है? तभी पाकिस्तान के एक नागरिक ने झूठ बोला और कहा ये हिंदुस्तान है. लेकिन उनके पहनावे से विंग कमांडर को शक हो गया और अभिनंदन ने जोर से ‘जय माता दी’ के नारे लगाए.

अभिनंदन ने  सिर्फ अपना नाम और बैच नंबर ही पाकिस्तान को बताया

जय़ माता दी का जब जवाबी जयकारा नहीं मिला तो उन्होंने पिस्तौल तान दी. क्योंकि उन्हें समझ आ गया था कि ये पाकिस्तान है. पाकिस्तान की सीमा में दुश्मन से घिरा इकलौता पायलट अगर उन पर बंदूक तान दे तो उसकी हिम्मत हिमालय की चट्टान जैसी रही होगी. पाकिस्तानी पूछते रह गए लेकिन वीर अड़ा रहा और चाहकर भी पाकिस्तानी सेना हिंदुस्तान का का राज उनसे उगलवा नहीं सकी. उन्होंने सिर्फ अपना नाम और बैच नंबर ही दुश्मन के सामने जाहिर किया.

वो सलामत घर लौटे- अभिनंदन के पिता

विंग कमांडर अभिनंदन के पिता भी वायुसेना में रह चुके हैं. उन्होंने कहा है, ‘’आपकी चिंता और दुआओं के लिए धन्यवाद.  भगवान के आशीर्वाद के लिए शुक्रिया. वो सलामत है. घायल नहीं है. अच्छा है. आपने देखा कि कैसे उसने एक जांबाज सैनिक की तरह बात की.  हमें उसपर गर्व है. उसकी वापसी के लिए आपका आशीर्वाद उसके साथ है.  प्रार्थना करता हूं कि उसके साथ किसी तरह का टॉर्चर ना हो और वो सलामत घर लौटे.’’

बता दें कि आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी संसद में एलान किया, ''हम शांति का संकेत देते हुए हम भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को कल रिहा कर देंगे.'' इमरान खान के इस बयान के बाद वहां मौजूद सांसदों ने तालियां भी बजाई. बताया जा रहा है कि अभिनंदन को कल वाघा बार्डर के रास्ते भारत लाया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

भारतीय सेना ने दिखाए पाकिस्तान के F-16 विमान के इस्तेमाल के सबूत, कहा- पाक ने सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की

विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी: महज एक दिन के भीतर भारत ने पाक से कैसे जीती कूटनीतिक लड़ाई?

अभी-अभी एक ‘पायलट प्रोजेक्ट’ पूरा हो गया- पायलट अभिनंदन की रिहाई की खबर पर पीएम मोदी

आर्थिक मोर्चे पर बुरी खबरः तीसरी तिमाही में जीडीपी घटकर 6.6% रही, पांच तिमाहियों में सबसे कम

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ कैसे होगी कंट्रोल ? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा रोडमैप
आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी अमरावती, विधानसभा में बिल पास, केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद होगा ऐलान
आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी अमरावती, विधानसभा में बिल पास, केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद होगा ऐलान
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को बड़ा झटका, अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, जानें क्या कहा?
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को बड़ा झटका, अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
Maharashtra News: 8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Immunotherapy Cancer Treatment: क्या कैंसर से खुद लड़ सकता है हमारा शरीर, जानें कैसे काम करती है इम्यूनोथेरेपी और कब असरदार?
क्या कैंसर से खुद लड़ सकता है हमारा शरीर, जानें कैसे काम करती है इम्यूनोथेरेपी और कब असरदार?
Teen Study Tips : बच्चों की स्टडी टेबल पर न रखें ये 5 आइटम्स, पढ़ाई पर पड़ता है भारी असर, यहां देखें पूरी लिस्ट
बच्चों की स्टडी टेबल पर न रखें ये 5 आइटम्स, पढ़ाई पर पड़ता है भारी असर, यहां देखें पूरी लिस्ट
Embed widget