एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Survey: UCC-CAA के मुद्दे पर एनडीए को यूपी-बिहार में मिले बंपर वोट, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया

ABP Cvoter Survey: लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती से पहले एबीपी सी वोटर ने सर्वे कर बताया कि यूपी और बिहार में लोगों किस मुद्दे पर वोट डाला है. 4 जून को चुनाव के रिजल्ट जारी किए जाएंगे.

ABP Cvoter Survey: लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद अब देशभर की निगाहें मंगवार (4 जून) को होने वाले मतगणना पर है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं की ओर दावा किया जा रहा है कि बिहार और उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली है. इस बीच एबीपी सी वोटर ने सर्वे किया कि बिहार और यूपी में लोगों ने किन-किन मुद्दों को ध्यान में रखकर एनडीए को वोट किया है. 

सीएए, यूसीसी पर लोगों ने खूब डाले वोट- सर्वे

सी वोटर सर्वे की मानें तो बिहार और उत्तर प्रदेश इन दोनों ही राज्यों में लोगों ने यूसीसी (UCC), एनआरसी (NRC) और सीएए (CAA) के मुद्दों पर एनडीए को सबसे अधिक वोटिंग की. सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 74.2 फीसदी लोगों ने यूसीसी, एनआरसी और सीएए जैसे मुद्दों पर एनडीए को वोट डाला है. 57.5 फीसदी लोगों ने लॉ एंड ऑर्डर और महिलाओं की सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वोट डाला है.

सी वोटर सर्वे में यह दावा किया गया है कि 65.6 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार वाली जोड़ी को ध्यान में रखते हुए एनडीए को वोट डाला है.

राम मंदिर मुद्दे पल कितने लोगों ने डाला वोट

सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में 61.1 फीसदी ने हिंदुत्व फैक्टर, 59.3 फीसदी लोगो ने राम मंदिर, 4.8 फीसदी लोगों ने केंद्र सरकार की योजना को ध्यान में रखते हुए एनडीए को वोट किया. उत्तर प्रदेश में 42.1 फीसदी लोगों ने किसानों के मुद्दे, 33.9 फीसदी लोगों ने महंगाई, 48.7 फीसदी लोगों ने राज्य सरकार की ओर से गैंगेस्टर पर की गई कार्रवाई को देखते हुए एनडीए को वोट किया.

बिहार में भी हावी रहा सीएए और यूसीसी का मुद्दा- सर्वे

बिहार की बात करें तो सर्वे के अनुसार 75.3 फीसदी लोगों ने  यूसीसी, एनआरसी और सीएए के मुद्दों पर एनडीए को वोट दिया. इसके अलावा 68 फीसदी लोगों ने केंद्र सरकार की ओर से चालू योजनाओं को देखते हुए एनडीए को वोट किया. 51 फीसदी लोगों स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए एनडीए को वोट किया. सर्वे की मानें तो 63 फीसदी लोगों ने बिहार में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, 52.5 फीसदी लोगों ने इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई, 51.4 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी, 52.9 फीसदी लोगों ने जाति के आधार पर एनडीए को वोट किया.

नीतीश कुमार के पाला बदलने से क्या हुआ असर

एबीपी सी वोटर सर्वे के अनुसार बिहार में नीतीश कुमार के पाला बदलने से एनडीए को खास फायदा होता नहीं दिख रहा है. नीतीश के पाला बदल से इंडिया गठबंधन को 51.7 फीसदी तो एनडीए को 41.4 फीसदी लोगों ने वोट दिया है.

(डिस्क्लेमर- चुनाव खत्म होने के बाद मंगलवार (4 जून) को वोटों की गिनती होगी. आज के इस एग्जिट पोल में जातियों का मूड बताया गया है. वोटिंग के बाद abp न्यूज के लिए C वोटकर ने ये सर्वे किया है. सर्वे में मर्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.)

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: यूपी और बिहार में एक ही जाति ने दे डाला बीजेपी को बड़ा झटका, जानिए Exit Poll में क्‍या आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
राहुल गांधी का अब उत्तर प्रदेश पर फोकस, बोले- 'आ रहा हूं, हर छात्र जानता है...'
राहुल गांधी का अब उत्तर प्रदेश पर फोकस, बोले- 'आ रहा हूं, हर छात्र जानता है...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget