एक्सप्लोरर

ABP CVoter Survey: महंगाई और बेरोजगारी कितना बड़ा मुद्दा? एबीपी-सी वोटर सर्वे में लोगों ने किया खुलासा

CVoter Survey: लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ-साथ आम जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों की भी चर्चा हो रही है. एबीपी न्यूज के लिए सीवोटर ने लोगों से महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सवाल किए हैं.

ABP News CVoter Survey: लोकसभा चुनाव 2024 का समय अब काफी नजदीक है. चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है, सत्ता पक्ष और विपक्ष इसके लिए अपनी कमर कसते जा रहे हैं. बीजेपी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने का दावा कर रही है तो वहीं उसका मुकाबला 2 दर्जन से भी ज्यादा पार्टियों वाले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' से है. 

साल की शुरुआत में ही बीजेपी माहौल अपने अनुरूप करने की कोशिश में है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा इसी महीने 22 जनवरी को है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. राम मंदिर का मुद्दा लोगों की आस्था से संबंधित है लेकिन इसका चुनावी फायदा बीजेपी को मिलेगा, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है. 

इसके बाद अबूधावी में 14 फरवरी को बीएपीएस हिंदू मंदिर के उद्घाटन में भी पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया है. हाल में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने यह कहते हुए तंज कसा था कि 2024 में यह साफ है कि बीजेपी अब अपने मूल संदेश पर वापस लौटेगी और नरेंद्र मोदी को हिंदू हृदय सम्राट के रूप में देश के सामने पेश करेगी. 

बीजेपी के मंत्री से लेकर कार्यकर्ता, विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देशवासियों के सामने केंद्र सरकार की योजनाओं और लाभों के माध्यम से मतदाताओं का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच एबीपी न्यूज ने जनता का मूड समझने की कोशिश की है. एबीपी न्यूज के लिए सीवोटर ने एक त्वरित सर्वे किया है, जिसमें जनता से सरोकार रखने वाले मुद्दों के बारे में भी पूछा गया. सर्वे में लोगों ने चौंकाने वाले जवाब दिए हैं.

सर्वे में जब पूछा गया कि देश में महंगाई कितना बड़ा मुद्दा है तो सबसे ज्यादा 56 फीसदी लोगों ने कहा कि यह 'अत्यंत महत्वपूर्ण' मुद्दा है. 21 फीसदी लोगों ने महंगाई को 'कुछ हद तक महत्वपूर्ण' मुद्दा बताया. 17 फीसदी लोगों ने कहा कि महंगाई 'कोई मुद्दा नहीं' है. वहीं, 6 फीसदी लोगों ने कहा कि वो इस बारे में कुछ 'कह नहीं सकते' हैं.

देश में महंगाई कितना बड़ा मुद्दा है?
सोर्स- सी वोटर
अत्यंत महत्वपूर्ण - 56%
कुछ हद तक महत्वपूर्ण - 21%
कोई मुद्दा नहीं - 17%
कह नहीं सकते - 6%

सर्वे में जब पूछा गया कि देश में बेरोजगारी कितना बड़ा मुद्दा है तो सबसे ज्यादा 61 फीसदी लोगों ने कहा कि यह 'अत्यंत महत्वपूर्ण' है. 19 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को 'कुछ हद तक महत्वपूर्ण' मुद्दा बताया. 15 फीसदी लोगों ने कहा कि यह 'कोई मुद्दा नहीं' है. वहीं, 5 फीसदी लोगों ने कहा कि वे इस बारे में कुछ 'कह नहीं सकते' हैं.

बेरोजगारी कितना बड़ा मुद्दा है?
सोर्स- सी वोटर
अत्यंत महत्वपूर्ण - 61%
कुछ हद तक महत्वपूर्ण - 19%
कोई मुद्दा नहीं - 15%
कह नहीं सकते - 5%

नोट- आज साल 2024 का पहला दिन है. इसी साल लोकसभा का चुनाव है. देश की चुनौतियों पर abp न्यूज़ के लिए C VOTER ने त्वरित सर्वे किया है. इस सर्वे में 2,263 लोगों की राय ली गई है. सर्वे 30 दिसंबर को किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

यह भी पढ़ें- असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'नौजवानों मस्जिदों को आबाद रखो, कहीं ऐसा न हो कि मस्जिदें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
Exclusive: पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर लोन का कौन था हैंडलर, इस्लामाबाद से कैसे कर रहा था ऑपरेट
पाकिस्तान फिर हुआया बेनकाब! दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी शब्बीर का कौन था हैंडलर, कहां से कर रहा था ऑपरेट
प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला
प्रेमिका की बेहरमी से हत्या के बाद शरीर के किए टुकड़े और फ्रिज में छुपाए, भारतीय नौसेना का कर्मचारी निकला हत्यारा; जानें पूरा मामला
ईरान वॉर के बीच रुपये को मारा ‘लकवा’, राहुल बोले- PM ने देश के भविष्य को दांव पर लगाया
ईरान वॉर के बीच रुपये को मारा ‘लकवा’, राहुल बोले- PM ने देश के भविष्य को दांव पर लगाया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget