एक्सप्लोरर

'...कल फिर टूटेगा मंदिर', अयोध्या में बीजेपी की हार पर बोले आचार्य अनिरुद्ध

आचार्य अनिरुद्ध ने कहा कि बीजेपी को लोकल कैंडिडेट को मैदान में उतारना चाहिए था. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने कहा कि उम्मीदवार वहां से है ही नहीं.

लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अयोध्या में बड़ी हार मिली है. यहां समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद सिंह ने करीब 55 हजार वोटों के अंतर से बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह को हरा दिया. लल्लू सिंह 2014 और 2019 में लगातार दो बार फैजाबाद लोकसभा सीट पर जीते, लेकिन इस बार हार गए. अयोध्या फैजाबाद लोकसभा सीट के अंदर ही आता है.

अयोध्या में बीजेपी की हार पर आचार्य अनिरुद्ध ने कहा कि अयोध्यावासियों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई. उन्होंने कहा कि जो सनातनी भगवान की बात करते हैं, अगर उनको ही छोड़ देंगे तो फिर सनातन की बात कौन करेगा. आचार्य अनिरुद्ध ने यह भी बताया कि बीजेपी से क्या गलती हुई, जिसकी वजह से उसे यहां हार मिली.

आचार्य अनिरुद्ध ने कहा, 'ये तो अयोध्या वालों की जिम्मेदारी थी कि राम का सपोर्ट करते और जिन्होंने राम का मंदिर बनावाया है, उनका सपोर्ट करते. ये अयोध्या वालों की जिम्मेदारी थी, जो उन्होंने नहीं निभाई. उन्होंने अपना कार्य पूरा नहीं किया.'

उन्होंने आगे कहा कि सनातनी जो भगवान को लेकर चलने वाले लोग हैं. अगर हम सनातनी उनको ही छोड़ देंगे तो फिर सनातन की बात कौन करेगा, सनातन को लेकर चलेगा कौन. फिर तो आज मंदिर बना है, कल तोड़ दिया जाएगा, अगर सनातनी संगठित नहीं हुए तो. आचार्य अनिरुद्ध ने कहा कि उस समय भी तो सनातनी थे, लेकिन संगठित नहीं थे इसलिए मंदिर टूटा था. आज फिर वही स्थिति हो गई कि मंदिर बनते देर नहीं हुई कि विभाजन शुरू.

अचार्य अनिरुद्ध ने यह भी बताया कि बीजेपी की तरफ से क्या गलती हुई. उन्होंने कहा, 'अयोध्या के किसी लोकल व्यक्ति को टिकट देना चाहिए था, जिसने अच्छे काम किए हों. लोगों का कहना है कि कैंडिडेट अयोध्या का था ही नहीं. राजनीति में ये गलत निर्णय होता है.'

उन्होंने आगे कहा, 'अब जैसे मुंबई और दिल्ली के लोग यूपी में आकर चुनाव लड़ रहे हैं. उनका यहां से क्या संबंध है. वो यहां की गलियों और भावनाओं को क्या जान पाएंगे. लोकल कैंडिडेट होता है तो वहां की दिक्कतों और परेशानियों को समझता है. तो अगर पार्टी से ऐसी गलती हुई है तो उसमें सुधार करना चाहिए.'

यह भी पढ़ें:-
'मतलब की दोस्ती थी, अब दिल्ली में वे एक-दूसरे को गालियां देंगे', गोपाल राय के बयान पर शहजाद पूनावाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल से सुनवाई, धर्मस्थलों में महिलाओं के प्रवेश समेत कई सवालों का मिलेगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर SC में 7 अप्रैल से सुनवाई, महिलाओं के प्रवेश समेत मिलेंगे कई जवाब
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget