एक्सप्लोरर

Dating App: प्रियंका चोपड़ा समर्थित डेटिंग ऐप का उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन, शेयरों में उछाल

Dating App: बंबल डेटिंग ऐप पर कोई पुरूष और महिला एक दूसरे को लाइक करते हैं तो बातचीत शुरू करने का पहला अधिकार यहां पर महिला यूजर को दिया गया है.

Dating App: कोरोनाकाल के बावजूद डेटिंग ऐप बंबल ने शानदार प्रदर्शन किया है. बंबल एक ऐसा डेटिंग ऐप हैं जहां पर महिलाएं सबसे पहला कदम रखती हैं. इस ऐप के मालिक बम्बल इंक ने इस तिमाही में राजस्व के लिए एक आशावादी नजरिया पेश किया है, इस उम्मीद से उत्साहित कि संभावित यूजर्स इस ऐप पर आगे भी स्वाइप करना जारी रखेंगे. ब्लूमबर्ग की ओर से संकलित आंकड़ों के मुताबिक, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा समर्थित इस कंपनी ने तीसरी तिमाही के दौरान 195 मिलियन डॉलर से 198 मिलियन डॉलर के राजस्व का अनुमान लगाया है, जो औसत विश्लेषकों के अनुमान  191.2 मिलियन डॉलर से भी आगे है.

देर से कारोबार करने पर बंबल शेयरों में 7% की तेजी देखने को मिली. न्यूयॉर्क में बुधवार को स्टॉक 47.67 डॉलर पर बंद हुआ. बंबल को डाउनलोड करना बिल्कुल मुफ्त है और यह बिना किसी कीमत के कुछ बेसिक फीचर्स अपने यूजर्स को देता है. इसने वैक्सीनेशन की बढ़ी रफ्तार और दोबारा फिर से दुनिया के अनलॉक होने के बाद फायदा उठाया है. एक बार फिर से  इन-पर्सन सोशलाइज़िंग की वापसी ने यूजर्स को डेटिंग सब्सक्रिप्शन पर अधिक खर्च करने और इन-ऐप खरीदारी करने के लिए प्रेरित किया है.   

बंबल ने कहा कि वह साल के बचे हुए बाकी समय के लिए पूरी तरह से आश्वस्त है क्योंकि सभी प्लेटफॉर्म्स पर सकारात्मक रूझान मिल रहे है, यहां तक कि उन जगहों पर भी जहां पर बाजार काफी प्रभावित हुआ है. बंबल के सीईओ व्हिटनी वोल्ड हेर्ड ने कमाई को लेकर कहा- “कोरोना के चलते लोगों ने खुद को अकेला महसूस किया और वे जुड़ने के लिए हमारे पास आए.” हेर्ड ने बताया कि भारत में भी इसमें लोगों का इंगेजमेंट और एक्टिविटी काफी बढ़ी है.

क्या है बंबल डेटिंग ऐप

दरअसल, बंबल ऐप की खासियत ये है कि यह महिला प्रधान है. यानी, अगर इस डेटिंग ऐप पर कोई पुरूष और महिला एक दूसरे को लाइक करते हैं तो बातचीत शुरू करने का पहला अधिकार यहां पर महिला यूजर को दिया गया है. यहां पर टिंडर की तरह ही इसमें भी यूजर्स यह के लिए राइट स्वाइप करते हैं और नो के लिए लेफ्ट स्वाइप करते हैं.

बंबल डेटिंग ऐप किसी महिला और पुरूष ने एक दूसरे को राइट स्वाइप किया है तो सबसे पहले इस ऐप पर महिलाओं को ही बातचीत का अधिकार दिया गया है. बंबल का ऐसा कहना है कि ऐसा करने से उन महिलाओं को आसानी होगी जिन्हें दूसरे डेटिंग ऐप पर मैच होने की वजह से पुरूषों के काफी मैसेज आने लगते हैं.

ये भी पढ़ें:

शादीशुदा लोगों के लिए आया डेटिंग एप, तेजी से हो रहा है लोकप्रिय

अब पार्टनर चुनना होगा आसान और मजेदार, Facebook ला रहा डेटिंग ऐप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
वीर सावरकर के अपमान मामले में राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत, निचली अदालत का समन निरस्त
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget