एक्सप्लोरर

क्या भारत में बनी वैक्सीन का विदेशों में एक्सपोर्ट होगा? अदार पूनावाला की सफाई, कहा- 'सभी देशों में निर्यात की अनुमति है'

दरअसल, कल ऐसी अफवाह फैल गई थी कि भारत सरकार ने ऑक्सफोर्ड- एस्ट्रा जेनिका की वैक्सीन के विदेशों में निर्यात पर कई महीनों की रोक लगा दी है.

नई दिल्ली: सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें वैक्सीन के विदेशों में निर्यात पर पाबंदी की बातें कहीं गई हैं. उन्होंने कहा है कि इसे लेकर मार्केट में जो भ्रम की स्थिति है. उसे तुरंत दूर किया जाएगा. पूनावाला का कहना है कि वैक्सीन के सभी देशों में निर्यात की अनुमति है और इसे लेकर भारत बायोटेक के साथ ज्वाइंट पब्लिक स्टेटमेंट भी दिया जाएगा.

दरअसल, कल ऐसी अफवाह फैल गई थी कि भारत सरकार ने ऑक्सफोर्ड- एस्ट्रा जेनिका की वैक्सीन के विदेशों में निर्यात पर कई महीनों की रोक लगा दी है.

इस भ्रम को तोड़ते हुए अदार पूनावाला ने ट्वीट में लिखा, "मैं दो बात स्पष्ट करना चाहता हूं, क्योंकि मार्केट में भ्रम की स्थिति है. सभी देशों को वैक्सीन के निर्यात की अनुमति है और भारत बायोटेक के संबंध में कोई भी गलत जानकारी फैलने पर ज्वाइंट पब्लिक स्टेटमेंट दिया जाएगा."

याद रहे कि पूनावाला ने पहले कहा था कि कोविशिल्ड की आपातकालीन उपयोग की मंजूरी इस शर्त पर दी गई थी कि कंपनी भारत के लिए पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने के बाद ही निर्यात कर सकती है.

आपको बता दें कि नए साल के पहले हफ्ते में भारत में सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशिल्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई.

इसके साथ ही भारत बायोटेक कंपनी की कोवैक्सीन विवादों में है. इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी दिए जाने की आलोचना हो रही है.

आलोचना खारिज  हैदराबाद की भारत बायोटेक कंपनी ने कोविड-19 के टीके को डीसीजीआई द्वारा आपात इस्तेमाल की मंजूरी दिए जाने की आलोचनाओं को सोमवार को खारिज कर दिया. कंपनी ने कहा कि इसका सुरक्षित एवं प्रभावी टीका उत्पादन का रिकॉर्ड रहा है और इसके सभी डाटा पारदर्शी हैं. कोवैक्सीन की मंजूरी पर उद्योग के विशेषज्ञों और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सवाल उठाए हैं और तीसरे चरण के परीक्षण डाटा मौजूद नहीं होने पर चिंता जताई है, जिस पर भारत बायोटेक के अध्यक्ष कृष्णा इल्ला ने कहा '200 प्रतिशत ईमानदारी के साथ क्लीनिकल ट्रायल किये गए' फिर भी 'आलोचना' की जा रही है.

उन्होंने कहा कि पर्याप्त डाटा का पहले ही खुलासा कर दिया गया है और लोगों के लिए यह ऑनलाइन मौजूद है. उन्होंने सुझाव दिए कि टीके को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है कि यह एक भारतीय कंपनी का उत्पाद है. कोवैक्सीन मेडिकल जरूरतों को पूरा करता है और इसने शानदार सुरक्षा डाटा सृजित किया है और इसकी रोग प्रतिरोधी क्षमता ठोस है.

इल्ला ने कहा कि कोवैक्सीन के तीसरे चरण की प्रभाविता संबंधी डाटा मार्च तक उपलब्ध होगा. उन्होंने कहा, ‘‘हम 200 फीसदी ईमानदारी से क्लीनिकल परीक्षण करते हैं और फिर भी हमारी आलोचना हो रही है.’’ उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक का टीका फाइजर के टीके से कमतर नहीं है.

ये भी पढ़ें- भारत बायोटेक ने 'कोवैक्सीन' को पूरी तरह सुरक्षित बताया, कहा- वैश्विक आबादी तक इसे पहुंचाना हमारा लक्ष्य Corona Vaccine: कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने पर हंगामा, CMD बोले- फाइजर से कम नहीं भारत बायोटेक का टीका
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा
Live: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा
दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट में पी बीड़ी, जानिए फिर क्या हुआ
दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट में पी बीड़ी, जानिए फिर क्या हुआ
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान, 26 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय, पढ़ें पूरी कहानी
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान, 26 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय, पढ़ें पूरी कहानी
मिडिल ईस्ट में जंग से भारतीय एयरलाइंस को रोजाना करोड़ों का नुकसान, सरकार से की ये मांग
मिडिल ईस्ट में जंग से भारतीय एयरलाइंस को रोजाना करोड़ों का नुकसान, सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War
Parliament Session: मिडिल ईस्ट संकट पर संसद में टकराव विपक्ष का हंगामा ! | PM Modi | Rahul Gandhi
Iran Israel War News Update : Mojtaba Khamenei पर ट्रंप का बड़ा बयान । Trump । Netnyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget