एक्सप्लोरर

Aditya-L1 Mission Launch: 63 मिनट बाद PSLV से अलग हुआ आदित्य-एल1, जानें इसरो के मिशन में इस बार क्यों लगा इतना समय

Aditya-L1 Mission Launch: भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल1 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया गया. यहां 16 दिन रहने के बाद ये सूर्य की तरफ रवाना होगा.

Aditya-L1 Mission Launch: चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद मिशन आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग के साथ सूरज की तरफ छलांग लगा दी है. भारत का ये पहला सूर्य मिशन है. आदित्य-एल1 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया, जिसे सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है. इसरो ने इसकी जानकारी दी है.

आदित्य-एल1 को इसरो के पॉवर हॉर्स रॉकेट पीएसएलवी की मदद से लॉन्च किया गया, जिसने इसे धरती की कक्षा में प्रक्षेपित किया. ये अंडाकार कक्षा है, जिसमें पेरिजी (पृथ्वी का निकटतम बिंदु) 235 किमी और एपोजी (सबसे दूर बिंदु) 19000 किमी से अधिक होगी. आमतौर पर पीएसएलवी को किसी स्पेसक्रॉफ्ट को पृथ्वी की कक्षा में पहुंचाने में 25 मिनट लगते हैं, लेकिन यहां आदित्य-एल1 को यहां तक पहुंचने में 63 मिनट लगे. ऐसे में सवाल उठता है कि इस देरी की वजह क्या है.

पीएसएलवी के लंबे मिशनों में से एक

ये PSLV के अबतक के सबसे लंबे मिशनों में से एक रहा. इसके पहले फरवरी 2021 में पीएसएलवी ने ब्राजील ने अमेजोनिया और 18 अन्य सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित करने में 1 घंटे 55 मिनट से अधिक का समय लिया था, जबकि 2016 के एक मिशन में 8 सैटेलाइट को स्थापित करने में 2 घंटे 15 मिनट लगा था. यहां ये बात समझने की है कि इन मिशनों में कई सैटेलाइट और ऑर्बिट शामिल थीं, जबकि आदित्य-एल1 अकेला है.

क्यों लगी पहुंचने में देरी? 

आदित्य-एल1 के कक्षा में स्थापित होने को लेकर होने वाली देरी पर विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के डायरेक्टर एस उन्नीकृष्णन नायर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, स्पेसक्रॉफ्ट को एक विशिष्ट एओपी (आर्गुमेंट ऑफ पेरिजी) की मांग करता है. एओपी को पूरा करने के लिए हम पीएसएलवी के अंतिम चरण (पीएस4) को एक बार में फायर नहीं कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा, जब हम सामान्य कक्षा में पहुंचते हैं तो पीएस4 को 30 सेकंड के लिए फायर किया जाता है और जब तक हमें स्वाभाविक रूप से आवश्यक एओपी नहीं मिल जाता तब तक वह वहीं रहता है. फिर, अलग होने से पहले पीएस4 को फिर से सक्रिय किया जाता है. आदित्य-एल1 63 मिनट पर अलग हो रहा है, क्योंकि पीएस4 निर्धारित एओपी हासिल करने के बाद ही अलग होता है.

यह भी पढ़ें

Aditya-L1 Solar Mission: चंद्रयान-3 की तरह क्‍या आदित्‍य एल-1 में भी विक्रम और प्रज्ञान जैसे लैंडर रोवर? जानें इस स्‍पेक्राफ्ट के बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
Telangana High Court: वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक
वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक
Breaking News Today Live: पाकिस्तान साइबर फोर्स | पाकिस्तान हमेशा ज़िंदा है
Breaking News Today Live: पाकिस्तान साइबर फोर्स | पाकिस्तान हमेशा ज़िंदा है
'अदालतों को अस्पतालों की तरह व्यवहार करना चाहिए', सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट्स को लेकर क्यों कही यह बात?
'अदालतों को अस्पतालों की तरह व्यवहार करना चाहिए', सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट्स को लेकर क्यों कही यह बात?

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर; जानें अब क्या बोले
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
Embed widget