एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'ये दोस्ती...', नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद बोले आदित्य ठाकरे

Bihar News: आदित्य ठाकरे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद कहा कि दोनों नेता बिहार में अच्छा काम कर रहे हैं.

Aditya Thackeray Meets Nitish-Tejashwi: शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे बुधवार (23 नवंबर) को बिहार के दौरे पर रहे. उद्धव ठाकरे ने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि तेजस्वी यादव से काफी बार बात हुई है, लेकिन पहली बार मुलाकात हुई है. हम एक-दूसरे के संपर्क में रहे हैं, लेकिन कोविड के कारण मिल नहीं पाए. हमने विभिन्न विषयों पर चर्चा की, लेकिन राजनीति पर चर्चा नहीं की. यकीन है कि यह दोस्ती जारी रहेगी.

आदित्य ठाकरे पहले पटना में राबड़ी देवी के आवास पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिले. शिवसेना नेता ने कहा कि हम एक साथ काम करेंगे. सारे युवाओं को एक साथ आना चाहिए. आप देखिए तो हमारी उम्र भी लगभग बराबर ही है. एक सवाल पर कि मुंबई में बिहारियों पर हमले होते हैं इस पर जवाब देते हुए आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोल दिया और कहा कि ये तो बीजेपी वाले कराते हैं. 

तेजस्वी यादव ने कही ये बात

इस मुलाकात पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब युवा नीति निर्माण और निर्णय लेने में शामिल होते हैं तो यह बहुत अच्छा होता है. यह बहुत खुशी की बात है. अभी लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हमारे सामने है और इसे बचाने के लिए हमसे जो बनेगा वो हम करेंगे. 

आदित्य ने मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री की तारीफ की

इसके बाद आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद रहीं. आदित्य ठाकरे ने नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कहा कि, "नीतीश जी और तेजस्वी जी अच्छा काम कर रहे हैं. अगर हम सभी युवा नेता आपस में बात करते रहेंगे, तो हम देश में अच्छा कर पाएंगे. यह दोस्ती आगे बढ़ेगी, हम दोनों लंबी दौड़ में हैं."

"हमने बिहार में बीजेपी को सबक सिखाया"

ये मुलाकात मुंबई में निकाय चुनाव से कुछ दिन हुई है. मुंबई और उसके उपनगरों में निकाय चुनावों के लिए मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा प्रवासी हैं, जो बिहार से भी हैं. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीजेपी समर्थित विद्रोह के बाद एमवीए की सरकार गिरने का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में धन बल से सरकार गिराई गई थी, लेकिन हमने बिहार में बीजेपी (BJP) को सबक सिखाया. आदित्य और हम युवा सभी को साथ लेकर चलेंगे. देश में शांति और प्रगति हमारा एजेंडा है. 

ये भी पढ़ें- 

Gujarat Election 2022: 'कांग्रेस ने आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में हराने की कोशिश की', पीएम मोदी का विपक्ष पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल कब लाएगी सरकार? पता चल गई तारीख, ऐसे कराया जाएगा पास
महिला आरक्षण बिल कब लाएगी सरकार? पता चल गई तारीख, ऐसे कराया जाएगा पास
तमिलनाडु: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष नागराजन पर छेड़छाड़-जबरदस्ती का आरोप, महिला ने PM मोदी से लगाई गुहार
तमिलनाडु: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष नागराजन पर छेड़छाड़-जबरदस्ती का आरोप, महिला ने PM मोदी से लगाई गुहार
Delimitation In Lok Sabha: किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें, टॉप पर कौन? ये रही पूरी लिस्ट
किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें, टॉप पर कौन? ये रही पूरी लिस्ट
6 बच्चों की मां ने 7वीं संतान का किया सौदा, गरीबी के बोझ तले दबी महिला ने 12 हजार में बेटी को बेचा
6 बच्चों की मां ने 7वीं संतान का किया सौदा, गरीबी के बोझ तले दबी महिला ने 12 हजार में बेटी को बेचा

वीडियोज

Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Delhi Budget Session 2026 LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं सैन्य महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
RBSE 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं-8वीं का रिजल्ट, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे देखें अपने नतीजे
राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं-8वीं का रिजल्ट, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे देखें अपने नतीजे
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, कितने परसेंट स्टूडेंट हुए पास?
राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, कितने परसेंट स्टूडेंट हुए पास?
Embed widget