एक्सप्लोरर

जनता के पैसे पर मंत्री विदेश में मना रहे पिकनिक, शिंदे सरकार पर आदित्य ठाकरे ने बोला तीखा हमला

Aditya Thackeray on Maharashtra Govt: आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को घेरा और उन पर जनता के पैसे को बर्बाद करने का आरोप लगाया.

Aaditya Thackeray: शिवसेना (यूबीटी) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने राज्य सरकार के मंत्रियों पर बड़ा आरोप लगाया है. आदित्य ने कहा है कि मौजूदा महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जनता के पैसे से विदेशी दौरा कर रहे हैं. वह विदेशों में जाकर पिकनिक कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जनता के पैसे की बर्बादी कर रहे हैं. जब हमने इस पर आवाज उठाई, तब जाकर ये विदेशी दौरे बंद हुए. 

मातोश्री निवास पर शनिवार (30 सितंबर) को प्रेस वार्ता के दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा कि विदेशी दौरे के नाम पर महाराष्ट्र के मंत्री सरकार के करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं. जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब हमारी पार्टी ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई, तब ये विदेशी दौरे रद्द हुए. आदित्य के आरोपों पर अभी तक महाराष्ट्र सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. आदित्य लगातार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरने में लगे रहते हैं. 

फडणवीस के जापान दौरे का खर्च सरकार ने उठाया: आदित्य

आदित्य ठाकरे के मुताबिक हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जापान का दौरा किया. जिसके लिए एक जीआर भी निकला गया. उन्होंने कहा कि हमें लगा था की जापान सरकार ने उन्हें वहां पर आमंत्रित किया है. उन्हें वहां पर डॉक्टरेट की डिग्री दी गई. हमें लगता था कि यह सारा खर्च जापान सरकार ने उठाया होगा, लेकिन जब हिसाब दिया गया तो पता चला कि यह करोड़ों रुपए महाराष्ट्र के एमआईडीसी विभाग की तरफ से खर्च किए गए हैं. 

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ने कहा कि इसी तरह से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जर्मनी और लंदन के दौरे पर जाने वाले थे. मैंने इस मुद्दे पर ट्वीट किया और पूछा कि आप वहां क्यों जाने वाले हैं? उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था, क्योंकि इस विदेशी दौरे का कोई मतलब नहीं था. फिर इस विदेशी दौरे को रद्द कर दिया गया. 

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का भी रद्द हुआ घाना दौरा

आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी घाना में 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए जा रहे थे. उनके पास शिवसेना के विधायकों की अयोग्यता मामले पर सुनवाई करके निर्णय लेने का समय नहीं है. मगर वह विदेशी दौरे पर जा रहे हैं. ठाकरे ने आरोप लगाया कि सिर्फ टाइम पास किया जा रहा है और फैसलों को टाला जा रहा है. हालांकि, हमारे आवाज उठाने के बाद उनका दौरा रद्द हुआ और जनता का पैसा बचा. 

क्या पिकनिक मनाने के लिए सरकार से मिल रहा पैसा: आदित्य ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) के नेता सवाल किया कि महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री भी विदेशी दौरे पर जाने वाले हैं. आखिर सरकार के मंत्री इस तरह लगातार विदेशी दौरे पर क्यों जा रहे हैं. क्या पिकनिक मनाने के लिए उन्हें सरकार से पैसा मिल रहा है. आदित्य ठाकरे का कहना है कि कोई छुट्टी मनाने जाए, उससे हमें कोई ऐतराज नहीं है. लेकिन विदेश जाने के नाम पर जनता का करोड़ों रुपये बर्बाद किया जा रहा है, हमारा मकसद सिर्फ इसे रोकना है. फिलहाल आदित्य ठाकरे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने आवाज उठाई और मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने अपने दौरे कैंसिल किया, यह अच्छी बात है. ये डर होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: INDIA अलायंस की बैठक से पहले आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा, कहा हम BJP को जीतने नहीं देंगे, हमारी लड़ाई...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों को नहीं माफी की जरूरत, महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे- राहुल
छात्रों को नहीं माफी की जरूरत, महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे- राहुल
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget