एक्सप्लोरर

परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद अनिल देशमुख का इस्तीफा ले सकते हैं सीएम उद्धव ठाकरे, 100 करोड़ की वसूली का है आरोप

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर में पत्र में आगे लिखा- मध्य फरवीर और उसके बाद गृह मंत्री ने अनिल देशमुख को अपने आधिकारिक आवास पर बुलाया था. देवेन्द्र फडणवीस ने कहा- हमारी मांग हैं की गृहमंत्री अनिल देश तुरंत इस्तीफा दें या उनको उनके पद से हटाया जाये, और इसकी जांच केन्द्रीय एजेंसी करे.

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए सनसनीखेज आरोप के बाद अब उनकी कुर्सी पर गाज गिर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे, अनिल देशमुख से इस्तीफा ले सकते हैं. इस पूरी घटना के सामने आने के बाद जहां एक ओर बीजेपी हमलावर है और वह अनिल देशमुख का इस्तीफा मांग रही है तो दूसरी तरफ राज्य के गृह मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि परमबीर सिंह खुद को बचाने के लिए ऐसा अनर्गल आरोप लगा रहे हैं.

बीजेपी ने मांगा देशमुख का इस्तीफा

बीजेपी के सीनियर नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा- "हमारी मांग हैं की गृहमंत्री अनिल देश तुरंत इस्तीफा दें या उनको उनके पद से हटाया जाये, और इसकी जांच केन्द्रीय एजेंसी करे." जबकि, बीजेपी के प्रवक्ता राम कदम ने देशमुख का इस्तीफा मांगते हुए कहा- "16 महीने से सरकार है. 100 करोड़ केवल मुंबई से वसूलने के लिए कहा गया था. बाकी और जिलों से ना जाने कितने वसूले होंगे. यह तीन दलों की सरकार ने जनता से वसूली के लिए कहा, इतना घिनौना काम किसी भी राज्य में आज तक नहीं हुआ है."

क्या है परमबीर सिंह का आरोप?

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि मुकेश अंबानी के घर के पास मिले विस्फोटक मामले में गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को वसूली करने को कहा गया था. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की तरफ से वाजे को 100 करोड़ रुपये हर महीने देने को कहा गया था.

इस पत्र में परमबीर सिंह ने कहा है कि मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के इंटेलिजेंस यूनिट की जिम्मेदारी संभालने वाले सचिन वाजे को गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पिछले कुछ महीनों के दौरान अपने आधिकारिक आवास द्यानेश्वर पर कई बार बुलाया था. वाजे को बार-बार गृह मंत्री के लिए पैसा इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया था.

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर में पत्र में आगे लिखा- मध्य फरवीर और उसके बाद गृह मंत्री ने अनिल देशमुख को अपने आधिकारिक आवास पर बुलाया था. उस वक्त अनिल देशमुख के निजी सचिव पलांदे समेत एक या दो स्टाफ भी वहां पर मौजूद थे. गृह मंत्री ने वाजे से कहा कि उन्हें हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूली करने का लक्ष्य दिया गया है.

परमबीर सिंह ने उद्धव को लिखे पत्र में आगे कहा- 100 करोड़ रुपये हर महीने इकट्ठा करने के लिए अनिल देशमुख ने वाजे से कहा था कि मुंबई में करीब 1750 बार, रेस्टुरेंट और अन्य चीजें हैं जहां से 40 से 50 करोड़ रुपये इकट्ठा किया जा सकता है. अनिल देशमुख ने कहा कि इसके अलावा बाकी फंड अन्य स्त्रोत से इकट्ठा किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget