एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: हावड़ा से चलकर वापस हावड़ा ही लौट गई पूर्वा एक्सप्रेस, अग्निपथ योजना के विरोध के चलते कई ट्रेनें हुई रद्द

यात्रियों को लेकर दिल्ली चली पूर्वा एक्सप्रेस प्रदर्शन के कारण वर्धमान स्टेशन पर पहुंची और वहां पर घंटों खड़ी रही. तकरीबन 8 घंटे के बाद दिल्ली ना जाकर पूर्वा एक्सप्रेस फिर से हावड़ा स्टेशन पहुंच गई.

Agnipath Scheme Protest: सेना (Indian Defence Services) में भर्ती की प्रक्रिया में हुए बदलाव को लेकर पूरे देश के युवाओं में आक्रोश (Protest) है. अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर प्रदर्शनकारी देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने रेलवे को निशाने बनाते हुए ट्रेन की बोगियों में आग लगा दी है. जिस वजह से देश के कई राज्यों में रेलवे सेवा प्रभावित हुई है. आलम ये है कि हावड़ा से दिल्ली के लिए चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस शाम को हावड़ा ही लौट आई. शुक्रवार की सुबह यात्रियों को लेकर दिल्ली चली पूर्वा एक्सप्रेस प्रदर्शन के कारण वर्धमान स्टेशन पर पहुंची और वहां पर घंटों खड़ी रही. तकरीबन 8 घंटे के बाद दिल्ली ना जाकर पूर्वा एक्सप्रेस  फिर से यात्रियों को लेकर हावड़ा स्टेशन पहुंच गई. 

ट्रेन के वापस लौटने से यात्रियों को हुई परेशानी
हावड़ा स्टेशन पर उतरने के बाद अपना दुख प्रकट करते हुए यात्रियों ने कहा कि रेल अधिकारियों जब पता था कि अग्निपथ को लेकर हो रहे विरोध के कारण रेल सेवा नहीं चलाई जा सकती है तो ट्रेन को हावड़ा में ही रद्द कर देने की घोषणा करनी चाहिए ना कि घंटों ट्रेन में कुछ दूर ले जाने के बाद वापस हावड़ा ला कर रखना चाहिए. लोगों का कहना है कि ट्रेन में पानी पीने तक की भी व्यवस्था नहीं थी. यात्रियों ने कहा कि ट्रेन रद्द होने के कारण हमें इसका किराया वापस मिलेगा या नहीं इसके बारे में भी रेल अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी है. 

किन ट्रेनों को किया गया रद्द
देश के अन्य शहरों में अग्निपथ (Agnipath) को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और आगजनी की घटना को देखते हुए रेलवे की ओर से आज हावड़ा (Howrah) से दिल्ली (Delhi) दुरंतो एक्सप्रेस (Duronto Express), हावड़ा से हरिद्वार उपासना एक्सप्रेस (Upasana Express), हावड़ा से पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस (Janshatabdi Express), हावड़ा से रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस(Mithila Express), प्रयागराज इलाहाबाद विभूति एक्सप्रेस (Vibhuti Express), अमृतसर मेल, दानापुर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है.

कई सारे छात्र और छात्राओं को भी हावड़ा स्टेशन में पूछताछ काउंटर के बाहर घंटो बैठे देखा गया. इन लोगों का कहना है कि वो बिहार के पटना से और अन्य जगहों से दक्षिण भारत परीक्षा देने के लिए गए थे और वहां से वापस लौटने के दौरान उनको परेशानी का सामना करना पड़ा. 

FATF Grey List: पाकिस्तान FATF की ग्रे लिस्ट में बरकरार, अब होगी ऑन साइट समीक्षा

Agnipath Scheme: बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध में भारी प्रदर्शन, गिरिराज सिंह ने आरजेडी को ठहराया जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश
शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
क्रूरता की हद! पत्नी पर था शक, शख्स ने 2 मासूम बेटियों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला, फिर पी लिया जहर
क्रूरता की हद! पत्नी पर था शक, शख्स ने 2 मासूम बेटियों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला, फिर पी लिया जहर
तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन ने किया सरकार के रुख का बचाव, जानें क्या बोले?
तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन ने किया सरकार के रुख का बचाव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget