एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: 'डस्टबिन में डाल देना चाहिए...', वक्फ एक्ट पर AIMPLB के अध्यक्ष मौलाना रहमानी का बड़ा बयान

AIMPLB के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने वक्फ एक्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से मिली अस्थायी राहत पर्याप्त नहीं है और वक्फ एक्ट को डस्टबिन में डाल देना चाहिए.

Khalid Saifullah Rahmani on Waqf Act: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी (Khalid Saifullah Rahmani) ने वक्फ एक्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से हमें अस्थायी राहत जरूर मिली है लेकिन यह राहत पर्याप्त नहीं है. मौलाना ने आगे कहा कि यह पूरी तरह से गलत कानून है, जिसे डस्टबिन में डाल देना चाहिए. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों से एक उम्मीद बंधी है.

इसके अलावा, मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने बीजेपी पर भी तंज कसा और कहा, "बीजेपी की बदतमीजी देखिए, वे सुप्रीम कोर्ट के जजों पर निशाना साध रहे हैं. ये लोग खुद सिविल वार करने की धमकी दे रहे हैं और दूसरों को मशविरा दे रहे हैं." उन्होंने कहा, "इस सरकार की नीयत वक्फ संपत्तियों को लेकर साफ नहीं है. इनका मकसद अल्पसंख्यकों के अधिकारों को खत्म करना और संविधान की सीमाओं को लांघकर उनकी जायदादों पर कब्जा करना है."

मौलाना रहमानी ने कही ये बड़ी बात

मौलाना रहमानी ने आगे कहा, "इंसाफ पाने के दो रास्ते हैं- एक कानूनी और दूसरा संघर्ष का. जब सरकार मजलूमों की बात सुनने को तैयार नहीं होती, उनकी समस्याओं को देख नहीं पाती तब विरोध जरूरी हो जाता है." मुर्शिदाबाद की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "पूरे देश में एक ही घटना हुई और जान जाने का हमें दुख है लेकिन क्या ऐसा पहली बार हुआ है? प्रयागराज में धार्मिक आस्था के चलते कई लोगों की जान गई थी तब सरकार ने आंकड़े भी छुपा लिए. कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है चाहे त्योहार किसी भी धर्म का हो."

मौलाना रहमानी ने बीजेपी पर साधा निशाना

राजनीतिक पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, "आज का राजनीतिक माहौल बेहद गिर चुका है. जेडीयू, एलजेपी, टीडीपी जैसी पार्टियों ने अपना जमीर बेच दिया है. इनका नुकसान इन्हें आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा." बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "बीजेपी देश में विकास कार्यों में विफल रही है इसलिए वह ऐसे मुद्दे उठाती है,जिससे हिंदू-मुस्लिम का माहौल बनाया जा सके. प्रधानमंत्री मोदी को 'पंचर मैन' तो याद रहता है लेकिन 'मिसाइल मैन' नहीं. रोजगार देना सरकार का काम है लेकिन सरकार की सोच छोटी है इसलिए देश की हालत ऐसी है."

मौलाना ने यह भी स्पष्ट किया कि वे नहीं चाहते कि वक्फ से जुड़े मामलों में कोई विदेशी दखल हो. उन्होंने कहा, "हम भारत में पैदा हुए हैं और यहीं मरेंगे. हमें पाकिस्तान से कोई मतलब नहीं है. हमने अपनी तकदीर भारत की मिट्टी से जोड़ दी है. हिंदुस्तानी मुसलमान अपने देश से बाहर नहीं देखता और यहीं रहकर हम अपने मुद्दे को सुलझाएंगे."

वक्फ कानून को लेकर आज दिल्ली में प्रदर्शन

वक्फ कानून को लेकर आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन है. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ वक्फ बचाओ कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है. ये कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. इस कार्यक्रम में जमीयत उलेमा ए हिंद, जमात ए इस्लामी हिंद जैसे मुस्लिम संगठनों के अध्यक्ष और प्रतिनिधि वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ अपनी बात रखेंगे. इसके अलावा कार्यक्रम में विपक्ष के कई सांसदों को भी AIMPLB की ओर से बुलाया गया है.

जिन विपक्षी सांसदों को बुलाया गया गया है उनमें AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का नाम है. RJD सांसद मनोज झा और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को भी आमंत्रित किया गया है. समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को भी बुलाया गया है. यानी बड़े मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ विपक्षी दलों का भी जमावड़ा नजर आएगा जो वक्फ कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और केंद्र सरकार को घेरेंगे.

ये भी पढ़ें-

'मैं जेद्दा जा रहा हूं', प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के लिए रवाना, बताया - क्या है सबसे अमीर मुस्लिम मुल्क जाने का एजेंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
8 करोड़ की लागत से मॉरिशस के मोका में महाराष्ट्र भवन का हुआ विस्तार, BJP प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में भूमिपूजन संपन्न
8 करोड़ की लागत से मॉरिशस में महाराष्ट्र भवन का हुआ विस्तार, BJP प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में भूमिपूजन संपन्न
ऑनर किलिंग पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक में सख्त कानून पारित, अपनी पसंद से शादी करने वालों को मिलेगी कानूनी सुरक्षा
अपनी पसंद से शादी करने वालों को मिलेगी कानूनी सुरक्षा, कर्नाटक में ऑनर किलिंग के खिलाफ सख्त कानून पारित

वीडियोज

ईरान से युद्ध के बीच 'बैकफुट' पर Donald Trump?
सावधान! माता-पिता को छोड़ा बेसहारा, तो सरकार काटेगी आपकी सैलरी
Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget