एक्सप्लोरर

Air India: पेशाब कांड के बाद एयर इंडिया का अहम फैसला, क्लाउड सॉफ़्टवेयर App कोरुसन को करेगा लॉन्च, जानें इसकी खासियत

एयर इंडिया पायलटों और चालक दल के सदस्यों के लिए आईपैड खरीदने में लगी हुई है. इन सबमें सॉफ्टवेयर कोरुसन लगा होगा. ये आइडियाजेन सॉफ्टवेयर जोखिम के सभी पहलुओं को कवर करता है

Cloud Software Application Coruson: भारत की अग्रणी एयरलाइन और स्टार एलायंस सदस्य एयर इंडिया (Air India) ने रियल टाइम इंटेलिजेंस, रिपोर्टिंग और सेफ्टी मैनेजमेंट सहित एंड-टू-एंड सेफ्टी मैनेजमेंट को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए क्लाउड सॉफ़्टवेयर एप्लिकेशन ‘कोरुसन’ को अपनाने का फैसला किया है. यह सॉफ़्टवेयर एप्लिकेशन यूके-मुख्यालय वाले आइडियाजेन एंटरप्राइज़ ने तैयार किया है. गौरतलब है कि एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री के सहयात्री पर पेशाब करने की घटना के बाद एयर इंडिया अब सॉफ्टवेयर के जरिए सारे मामलों पर नजर रखेगी.

इसमें जो भी घटना फ्लाइट में होगी, वो क्रू ओर पायलट इस सॉफ्टवेयर के जरिए देख पाएंगे और एयर इंडिया के सभी छोटे बड़े अधिकारियों की उसकी जानकारी हो जाएगी. कुछ ही दिनों में एयर इंडिया अपने क्रू और पायलट को IPad देंगे 1 मई से सारी चीज़े सॉफ्टवेयर में अपलोड होंगी. इससे पहले सारी घटना की जानकारी पेपर में लिख दी जाती थी, जिसमें काफी समय लगता था. सेफ्टी डेटा सॉफ़्टवेयर एप्लिकेशन 1 मई, 2023 से प्रभावी होगा और इसके बाद कागजी कार्रवाई की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो जाएगी. 

सेफ्टी डेटा सॉफ़्टवेयर एप्लिकेशन से सटीक जानकारी मिलती है
कोरुसन  सॉफ्टवेयर प्रयोग से स्वचालित प्रक्रियाओं से बगैर किसी देरी के प्रमुख कर्मियों और अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी रिले करना सुनिश्चित हो सकेगा. इससे समय पर कार्रवाई भी संभव हो पाएगी. एयर इंडिया में पायलटों और चालक दल के सदस्यों के लिए आईपैड खरीदने की प्रक्रिया भी जारी है और आईपैड में भी सॉफ़्टवेयर एप्लिकेशन ‘कोरुसन’ उपलब्ध होगा. आइडियाजेन सॉफ्टवेयर जोखिम के सभी पहलुओं को कवर करता है, जिससे एयरलाइन को विमान के रखरखाव से लेकर बोर्ड पर केबिन क्रू चेक तक सुरक्षा डेटा की पूरी और सटीक जानकारी मिलती है. 

बेहतर और एडवांस बनाने की हो रही कोशिश
यह एयर इंडिया को एयरलाइन के पूरे संगठन के बारे में भी प्रत्येक जानकारी प्रदान करेगा, जिससे इसे नवीनतम डेटा तक पहुंचने और संभावित जोखिमों को कम करने की दिशा में जरूरी कदम उठाने में सहायता मिलेगी. इस तरह एयर इंडिया की फ्लाइट्स की सुरक्षा और बढ़ जाएगी. नए क्लाउड सॉफ़्टवेयर एप्लिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एयर इंडिया के सेफ्टी, सिक्योरिटी और क्वालिटी के हैड हेनरी डोनोहो ने कहा, ‘‘हम वास्तविक समय के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी और डेटा को हासिल करने के लिए अपने मौजूदा सिस्टम और प्रक्रियाओं को और बेहतर और एडवांस बनाने के लिए निरंतर कदम उठा रहे हैं. 

250 से अधिक एयरलाइंस जुड़े हैं आइडियाजेन से 
जोखिम को कम करने और ऑडिटिंग तथा ट्रेनिंग के लिहाज से दुनियाभर में विमानन उद्योग कोरुसन पर भरोसा करता है. इसे शामिल करने से हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई के लिए हमारी क्षमताओं को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी, खासकर ऐसे समय में जब एयर इंडिया तेजी से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्गों पर अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है.’’आइडियाजेन के 11,400 से अधिक ग्राहकों के व्यापक आधार में 250 से अधिक एयरलाइंस और सभी शीर्ष एयरोस्पेस और रक्षा कंपनियां शामिल हैं. जिनमें ब्रिटिश एयरवेज, अमीरात, बोइंग, एयरबस, बीएई और यूएस नेवी जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : Hate Speech Case: हेट स्पीच केस की जांच कहां तक पहुंची? दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने ओमान पर किया ड्रोन अटैक, 2 भारतीयों की मौत और 10 घायल, सरकार ने क्या कहा?
ईरान ने ओमान पर किया ड्रोन अटैक, 2 भारतीयों की मौत और 10 घायल, सरकार ने क्या कहा?
'राष्ट्रपति तुरंत...' लाइव इंटरव्यू के बीच में ट्रंप का स्कॉट बेसेंट को आया बुलावा, कांपती आवाज में क्यों लौटे वापस?
'राष्ट्रपति तुरंत...' लाइव इंटरव्यू के बीच में ट्रंप का स्कॉट बेसेंट को आया बुलावा, कांपती आवाज में क्यों लौटे वापस?
'ऑनलाइन डिस्काउंट' के जाल से छोटे दुकानदारों को बचाए सरकार, सांसद रवि किशन ने लोकसभा में पेश की तीन बड़ी मांगें
'ऑनलाइन डिस्काउंट' के जाल से छोटे दुकानदारों को बचाए सरकार, रवि किशन पेश की 3 बड़ी मांगें
गोवा में प्रॉपर्टी घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 6.27 करोड़ की तीन संपत्तियां अटैच, जानें पूरा मामला
गोवा में प्रॉपर्टी घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 6.27 करोड़ की तीन संपत्तियां अटैच, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
Embed widget