एक्सप्लोरर

हरियाणा: ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी INLD में फूट, अजय चौटाला ने किया नई पार्टी बनाने का एलान

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय सिंह चौटाला ने नयी पार्टी बनाने की शनिवार को घोषणा की. उनके इस ऐलान के साथ इनेलो विभाजित होती नजर आ रही है.

जींद: पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के परिवार का शनिवार को जींद में बड़ा राजनीतिक बंटवारा हो गया. उनके बड़े बेटे एवं पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला ने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि वह इनेलो और चश्मा अपने अजीज बिल्लू (अभय चौटाला) को ‘‘गिफ्ट’’ करते हैं. वह नई पार्टी बनाएंगे जिसका नया झंडा होगा और नया डंडा होगा.उन्होने जींद में आगामी नौ दिसंबर को प्रदेश स्तरीय रैली की घोषणा करते हुए कहा कि नई पार्टी की घोषणा वह इस रैली में करेंगे.

अजय चौटाला जींद के हुडा ग्राउंड में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इससे पूर्व सफीदों रोड स्थित एक होटल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें इनेलो के कई प्रदेश प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में सभी ने सामूहिक इस्तीफे सौंपते हुए नई पार्टी बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया. जींद में आयोजित इस बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का हूजूम उमड़ा.

अजय चौटाला ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में हमारे सामने तीन विकल्प आए. पहला विकल्प इनेलो और चश्मे पर दावा करना मगर यह लंबी प्रक्रिया थी. बैठक में उपस्थित नेताओं ने इसका विरोध किया. दूसरा विकल्प किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन करें तो इसका भी विरोध हुआ. उन्होंने नई पार्टी का गठन करने का विकल्प दिया तो सभी ने हाथ उठाकर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफे सौंपे.

अजय चौटाला ने कहा, ‘‘मैं दो दिन बाद सारे इस्तीफे लेकर जेल जाऊंगा और वहां ओमप्रकाश चौटाला को सौंपूंगा और कहूंगा कि देखो इसे पार्टी कहते हैं.’’ उन्होंने अपने छोटे भाई अभय चौटाला पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि चंडीगढ़ में बैठकर जो चार लोग फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. दस विधायकों को बंधुआ बनाकर चार फोटो खिंचवाई जा रही हैं. विधायकों को बंधुआ बनाने वाले ही पार्टी का नाश करने वाले हैं.''

अजय चौटाला ने कहा, ‘‘साजिश के तहत पहले तो दुष्यंत, दिग्विजय को पार्टी से बर्खास्त किया गया. फिर मुझे पार्टी से निकाला. हमारा क्या कसूर था। मैंने हमेशा पार्टी को खून पसीने से सींचा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘662 किलोमीटर की पद यात्रा ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने के लिए की थी, न कि खुद मुख्यमंत्री बनने के लिए। प्राथमिकी में नाम न गवाही, फिर भी 10 साल की सजा काट रहा हूं, वो भी ओमप्रकाश चौटाला के लिए.’’

अजय चौटाला ने अपने भाषण में कहा, ‘‘मुझे 20 तारीख को वापस जेल में जाना है और आपको दुष्यंत सौंपकर जा रहा हूं, इसे संभालकर रखना. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि दुष्यंत कभी आपके मान-सम्मान को आंच नही आने देगा और आपके विश्वास को टूटने नहीं देगा. मेरा परिवार कार्यकर्ता के मान सम्मान के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेगा.’’

वहीं, हजारों समर्थकों की उत्साही भीड़ के बीच सांसद दुष्यंत चौटाला ने दादा ओमप्रकाश चौटाला को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि वह दादा को अपने इसी मंच पर लाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा कसूर केवल यह था कि हम जनता के प्रिय हैं. जिस पार्टी से उन्हें निकाला गया, उसमें वापस लौटने को मन नहीं मान रहा है. उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष ठीक उसी तरह जारी रहेगा, जिस तरह वनवास के बाद भगवान राम और देश निकाले के बाद पांडवों ने जारी रखा था। अंत में जीत संघर्ष की होगी.

जींद की बैठक में उपस्थित जिन पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की, उनमें प्रमुख रूप से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तवंर, इनेलो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूलवती देवी, इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. केसी बांगड, राष्ट्रीय सचिव कंवर सिंह कलवाड़ी, पूर्व मंत्री जगदीश नैयर, पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान आदि शामिल हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने राज्यसभा के लिए Ex-DGP राजीव कुमार समेत 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
TMC ने राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
'हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा', दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर
'हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा', दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर
हैदराबाद में 4,000 किलो मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट पकड़ा, खैरताबाद से 21 साल का युवक अरेस्ट
हैदराबाद में 4,000 किलो मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट पकड़ा, खैरताबाद से 21 साल का युवक अरेस्ट

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget