एक्सप्लोरर

मालदीव टूरिज्म बायकॉट मूवमेंट में शामिल हुए आकाश चोपड़ा, यूजर्स बोले- ये सर्जिकल स्ट्राइक से कम नहीं

Boycott Maldives: पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद से मालदीव का बहिष्कार किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इन दोनों टूरिस्ट प्लेस को लेकर एक बहस छिड़ी हुई है.

Boycott Maldives Tourism: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप की यात्रा के बाद से मालदीव की जमकर चर्चा हो रही है. पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की तस्वीरें शेयर कीं तो लोगों ने इसकी तुलना मालदीव से की. मालदीव के एक नेता जाहिद रमीज ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाया. इसके बाद से यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई और सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा.

अब इसमें देश की जानी मानी हस्तियां भी शामिल हो गई हैं. जिसमें मशहूर क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी शामिल हैं. शनिवार (06 जनवरी) को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “इंडिया आउट तो मेनिफेस्टो का हिस्सा था. मालदीव ने तो इसके लिए वोट किया. अब ये हम भारतीयों के ऊपर है कि हम बुद्धिमानी से चयन करें. मुझे पता है मेरा परिवार ऐसा करेगा. जय हिंद.”

‘रद्द कर दें मालदीव की यात्रा’

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोनम महाजन ने भी मालदीव के एक मंत्री की हालिया टिप्पणियों के मद्देनजर भारतीयों से मालदीव की यात्राएं रद्द करने की अपील की. उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रिय भारतीयों, कृपया मालदीव के उन मंत्रियों की बात सुनें जो भारतीयों को बाहर निकालना चाहते हैं. जितनी जल्दी हो सके मालदीव के लिए अपनी यात्रा योजना (यदि कोई हो) रद्द करें. आप उस देश में क्यों जाना चाहते हैं जिसके लोग आपसे नफरत करते हैं? लक्षद्वीप आपका इंतजार कर रहा है.”

‘मालदीव पर सर्जिकल स्ट्राइक’

एक अन्य यूजर ने बायकॉट हैशटैग के साथ लिखा कि पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा मालदीव पर सर्जिकल स्ट्राइक से कम नहीं है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मैं भारत में केदारनाथ, बद्रीनाथ, नैनीताल और मुंबई जैसी जगहों पर गया हूं लेकिन लक्षद्वीप मालदीव से ज्यादा सुंदर है. ऐसे में मैं नई जगह जाने के लिए विदेश क्यों जाऊं.”

एक और यूजर ने लिखा, “जब लक्षद्वीप है तो मालदीव क्यों जाना? मैंने मालदीव का बायकॉट करने का फैसला किया है. मालदीव सरकार को लगता है कि भारतीय महत्वपूर्ण नहीं हैं तो आइए हम मालदीव का पूरी तरह से वहिष्कार करके अपना महत्व बता देते हैं.”

ये भी पढ़ें: Boycott Maldives Hashtag: मालदीव के नेता ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का उड़ाया मजाक तो भारतीयों ने ऐसे लिया बदला, जमकर लगाई क्लास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana News: फ्रिज फटने से 2 लोगों की मौत, शॉर्ट सर्किट बना कारण, ना करें ये लापरवाही
फ्रिज फटने से 2 लोगों की मौत, शॉर्ट सर्किट बना कारण, ना करें ये लापरवाही
'उनके पास...' असम सीएम हिमंता विश्व सरमा की पत्नी पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, मचा सियासी बवाल
'उनके पास...' असम सीएम हिमंता विश्व सरमा की पत्नी पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, मचा सियासी बवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: मृतकों के परिजनों ने PM मोदी को लिखा लेटर, पूरी सच्चाई जानने के लिए सिर्फ ये मांग
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: मृतकों के परिजनों ने PM मोदी को लिखा लेटर, जानें किस बात की मांग की
Education Minister Remark: ‘ग्रीनविच नहीं, उज्जैन है असली टाइम सेंटर’, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा दावा
‘ग्रीनविच नहीं, उज्जैन है असली टाइम सेंटर’, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: 23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
'निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता', बारामती उपचुनाव को लेकर बोले संजय राउत
'निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता', बारामती उपचुनाव को लेकर बोले संजय राउत
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
NASA Artemis II Mission: 53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
एमपी में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीद, सरकार ने किया नई तारीखों का ऐलान
एमपी में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीद, सरकार ने किया नई तारीखों का ऐलान
Mosquito Reproduction And Feeding: अब मच्छर भूल जाएंगे इंसान का खून चूसना? कोलंबिया यूनिवर्सिटी की इस रिसर्च ने मचाई खलबली
अब मच्छर भूल जाएंगे इंसान का खून चूसना? कोलंबिया यूनिवर्सिटी की इस रिसर्च ने मचाई खलबली
Embed widget