एक्सप्लोरर

Allahabad High Court: आज इलाहाबाद हाई कोर्ट पर रहेगी नजर, श्रीकांत त्यागी समेत इन बड़े केस पर होनी है सुनवाई

High Court: इलाहाबाद हाई कोर्ट में कई बड़े केस में सुनवाई होनी है, पर कुछ मामले ऐसे हैं जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी. इसमें सबसे बड़ा केस नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत पर सुनवाई है.

Today Important Case in Allahabad High Court: इलाहाबाद हाई कोर्ट पर आज मीडिया के अलावा बड़ी संख्या में लोगों की नजरें टिकी रहेंगी. दरअसल, आज कई बड़े मामलों में इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. इनमें से कई केस बड़े हाई प्रोफाइल हैं और लगातार मीडिया में बने रहे हैं. ऐसे आज भी इन पर मीडिया और पूरे देश की नजर रहेगी. आइए आपको बताते हैं इन केस के बारे में.

1. श्रीकांत त्यागी की जमानत पर सुनवाई

नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी के आरोपी गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी. जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में दोपहर के वक्त सुनवाई होगी.

2. पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह केस में

पूर्वांचल के माफिया डॉन के तौर पर बदनाम पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी. बृजेश सिंह पर 36 साल पहले चंदौली जिले के एक ही परिवार के 7 लोगों की सामूहिक हत्या करने का आरोप है. निचली अदालत से बृजेश सिंह को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील दाखिल की गई है. पिछले महीने हुई सुनवाई में हाई कोर्ट ने बृजेश सिंह को कोर्ट में तलब भी कर लिया था.

3. दंगे का आरोपी बता मकान तोड़ने के मामले में

प्रयागराज में 10 जून 2022 को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप का मकान सरकारी अमले द्वारा ज़मींदोज़ किए जाने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी. जावेद पंप की पत्नी परवीन फातिमा ने मकान को मनमाने तरीके से गिराए जाने का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

4. बांके बिहार मंदिर की जमीन की खतौनी को लेकर

मथुरा के शाहपुर गांव में बांके बिहारी मंदिर की जमीन की खतौनी में मस्जिद कमेटी का नाम दर्ज किए जाने के मामले में आज सुनवाई होगी. हाईकोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार व वक्त बोर्ड से जवाब मांगा था. सोमवार को होने वाली सुनवाई में सरकार व वक़्फ़ बोर्ड को अपना जवाब दाखिल करना होगा. आरोप है कि सरकारी कर्मचारियों की मदद से मंदिर की जमीन पर पहले मजार बनाई गई और बाद में सरकारी रिकॉर्ड में उसे दर्ज भी कर दिया गया.

5. शाइन सिटी फर्जीवाड़े मामले में

अरबों का फर्जीवाड़ा करने वाली रियल स्टेट कंपनी शाइन सिटी के डायरेक्टर राशिद नसीम से जुड़े मामलों की सुनवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी. ईडी- ईओडब्लू और एसएफआईए को अपनी जांच की प्रोग्रेस रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी होगी. राशिद नसीम पर 66 हज़ार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप है. उसके खिलाफ देश भर में 3000 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें

Congress President Election: 'गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं बनेगा, कहने के लिए हिम्मत चाहिए', वोटिंग से पहले बोले अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK ने दिखाया ठेंगा, इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK का ठेंगा, गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
भारत के वो 50 टेस्ट क्रिकेटर जिनका करियर एक मैच में ही सिमटा, लिस्ट में ये बड़ा नाम भी शामिल
भारत के वो 50 टेस्ट क्रिकेटर जिनका करियर एक मैच में ही सिमटा, लिस्ट में ये बड़ा नाम भी शामिल
UP Weather: यूपी में फिर बढ़ा पारा, दिन में तीखी धूप से लोग हुए परेशान, IMD ने दिया हीट वेव का अलर्ट
यूपी में फिर बढ़ा पारा, दिन में तीखी धूप से लोग हुए परेशान, IMD ने दिया हीट वेव का अलर्ट
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
बाहुबली नेता आनंद मोहन फिर बरसे, बिना नाम लिए JDU के बड़े नेताओं पर कहा- 'चाटुकार, बेईमानों ने नीतीश के...'
बाहुबली नेता आनंद मोहन फिर बरसे, बिना नाम लिए JDU के बड़े नेताओं पर कहा- 'चाटुकार, बेईमानों ने नीतीश के...'
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में पारा फिर 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार, 11-12 जून को फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में पारा फिर 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार, 11-12 जून को फिर बरसेंगे बादल
Embed widget