एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा से पहले अमित शाह ने श्रीनगर में की सुरक्षा समीक्षा बैठक, मनोज सिन्हा समेत कई अधिकारी हुए शामिल

Amit Shah In Jammu Kashmir: गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के दौरे पर अगले महीने में होने वाली अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की.

Amit Shah Review Meeting: जम्मू कश्मीर में होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा 2023 अगले महीने जुलाई से शुरू होने वाली है. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (23 जून) को एक रिव्यू मीटिंग की और इसमें  उन्होंने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और खुफिया एजेंसियों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस और नागरिक प्रशासन के शीर्ष अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए. सूत्रों ने बताया कि बैठक में गृह मंत्री ने सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और उन्हें विस्तृत जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि शाह को अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर स्थिति से अवगत कराया गया.

अमित शाह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए. ये सुरक्षा समीक्षा बैठक वार्षिक अमरनाथ यात्रा से कुछ दिन पहले हुई. दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की 62 दिवसीय सालाना तीर्थयात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त तक जारी रहेगी.

अमित शाह का ट्वीट

इस बैठक को लेकर अमित शाह ने एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने कहा, “श्रीनगर में व्यापक सुरक्षा समीक्षा की. यह देखकर खुशी हुई कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एजेंसियां बहु-आयामी दृष्टिकोण अपना रही हैं. जम्मू-कश्मीर में निरंतर शांति और स्थिरता पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से निर्धारित प्रमुख लक्ष्यों में से एक है.”

9 जून को भी हुई थी एक बैठक

वहीं, 9 जून को नई दिल्ली में एक बैठक में, शाह ने कहा था कि मोदी सरकार की प्राथमिकता आरामदायक अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करना है. तब उन्होंने अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर में पूरे तीर्थयात्रा मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया था. तीर्थयात्री जम्मू और कश्मीर में दो मार्गों बालटाल और पहलगाम से यात्रा करते हैं.

[समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ]

ये भी पढ़ें: Amit Shah Speech: 'डेढ़ से दो-महीने छुट्टियां मनाने विदेश जाते थे, पैसा...', अमित शाह का महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश, जानें बांग्लादेश कनेक्शन
लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश
Explained: पिछले 3 महीनों की खपत से तय होगा आपका अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
3 महीनों की खपत से तय होगा अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
Weather Forecast: अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
अप्रैल भी रहेगा ठंडा, नहीं पड़ेगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, आज दिल्ली समेत देश में कहां-कहां होगी बारिश, जानें
Bomb Threat Case: विधानसभा, कॉलेज, अस्पताल, जज... सबको उड़ा दूंगा, पकड़ा गया वो, जिसने 1100 बार दी थी बॉम्ब ब्लास्ट की धमकी
विधानसभा, कॉलेज, अस्पताल, जज... सबको उड़ा दूंगा, पकड़ा गया वो, जिसने 1100 बार दी थी बॉम्ब ब्लास्ट की धमकी

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fighter Jet Power: राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
UP News: यूपी के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर CM योगी ने लिखी चिट्टी, छात्रों और अभिभावकों को दिया खास संदेश
यूपी के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर CM योगी ने लिखी चिट्टी, छात्रों और अभिभावकों को दिया खास संदेश
Explained: पिछले 3 महीनों की खपत से तय होगा आपका अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
3 महीनों की खपत से तय होगा अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
दीपिका कक्कड़ की खराब तबीयत के बीच शोएब इब्राहिम के साथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सुरभि चंदना संग करेंगे काम, शाइनी के साथ करेंगे रोमांस
शोएब इब्राहिम के साथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सुरभि चंदना संग करेंगे काम, शाइनी के साथ करेंगे रोमांस
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
JEE Mains 2026: JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
BA.3.2 Covid Variant: कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
Embed widget