एक्सप्लोरर

US Visa Issue: मोदी आ जा रहे हैं, वीजा के लिए भारतीयों के वेटिंग टाइम का हम क्‍या कर रहे हैं? यूएस सांसद ने पूछा सवाल

US Visa Issue: अमेरिकी वीजा के लिए भारतीयों को कई महीनों का इंतजार करना पड़ता है, जिसे लेकर अब अमेरिका के सांसदों ने सवाल उठाए हैं. पीएम मोदी की जो बाइडेन से मुलाकात के दौरान इस पर चर्चा हो सकती है.

US Visa Issue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले कुछ दिनों में अपनी अमेरिका यात्रा पर जाएंगे. जहां उनकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मुलाकात होगी. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें एक मुद्दा वीजा का भी हो सकता है. फिलहाल भारतीयों को अमेरिकी वीजा के लिए महीनों तक इंतजार करना होता है, जिसमें सुधार की लगातार मांग उठती रही है. अब अमेरिकी सांसद ने भी इस मुद्दे को उठाया है. सांसद ने राष्ट्रपति बाइडेन से अपील करते हुए कहा है कि वीजा में लगने वाले समय के मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए. उन्होंने सरकार से पूछा कि पीएम मोदी यूएस दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन वीजा वेटिंग टाइम को कम करने के लिए हम क्या कर रहे हैं?

भारतीयों को राहत देने की उठी बात
अमेरिकी सीनेट की विदेशी संबंधों से जुड़ी समिति के अध्यक्ष सांसद बॉब मेनेंडेज और हाउस इंडिया कॉकस के वाइस प्रेसिडेंट माइकल वाल्ट्ज ने ‘कॉन्सुलर अफेयर बजट’ पर कांग्रेस की दो अलग-अलग सुनवाई के दौरान विदेश मंत्रालय के बड़े अधिकारियों से पूछा कि भारत में वीजा के लिए लोगों को 600 दिन तक का इंतजार क्यों करना पड़ रहा है? मेनेंडेज ने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के लोगों के बीच मजबूत संबंध हैं. भारत अब ‘क्वाड’ का हिस्सा है. हम उसे अपने भू-रणनीतिक हितों में लगातार शामिल कर रहे हैं. न्यू जर्सी में बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी और उनके परिवार रहते हैं. मैं भारत में बी1-बी2 आवेदकों के प्रतीक्षा समय को कम करने की दिशा में मंत्रालय की तरफ से उठाए गए कदमों की सराहना करता हूं.’’

वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा वीजा वेटिंग टाइम
अमेरिकी सांसद ने सीनेट की विदेशी संबंधों से जुड़ी समिति की सुनवाई के दौरान कहा, ‘‘हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद पिछले एक साल से भारत में पहली बार किसी बी1-बी2 आवेदकों को औसतन 450 से 600 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है. यह वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा वेटिंग टाइम है. इसमें 600 दिन क्यों लग रहे हैं?’’ 

सांसद वाल्ट्ज ने ‘हाउस फॉरेन रिलेशन्स कमेटी’ की सुनवाई के दौरान कहा, ‘‘मैं यूएस इंडिया कॉकस का सह-अध्यक्ष हूं. मुझे लगता है कि यह 21वीं सदी में हमारे सबसे अधिक परिणामी आर्थिक राजनयिक सुरक्षा संबंधों में से एक है. हालांकि, मुझे भारतीय अमेरिकियों और हमारे भारतीय सहयोगियों से लगातार वेटिंग टाइम को लेकर शिकायतें मिल रही हैं. इस तथ्य के बावजूद कि भारत में हमारे दूसरे या तीसरे सबसे ज्यादा ‘कांसुलर’ मामलों के अधिकारी मौजूद हैं.’’

समाधान तलाशने का हो रहा काम
अमेरिकी सांसद वॉल्ट्ज ने आगे कहा, ‘‘मेरे पास मौजूद आंकड़ों के अनुसार भारत के मुंबई में वीजा के लिए वेटिंग टाइम औसतन 587 दिन है.’’ वाल्ट्ज ने कहा कि वीजा मिलने में देरी से व्यापारिक संबंध भी प्रभावित होंगे. कांसुलर मामलों की सहायक विदेश मंत्री रीना बिटर ने कांग्रेस की दो अलग-अलग सुनवाईयों में सांसदों से कहा कि विदेश मंत्रालय इससे निपटने की पूरी कोशिश कर रहा है और इसके समाधान के लिए कई कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि वीजा वेटिंग टाइम करीब दो तिहाई तक कम हुआ है. 

(इनपुट भाषा से भी)

ये भी पढ़ें - Maharashtra: महाराष्ट्र में सियासी बवाल के संकेत! विधानसभा अध्यक्ष बोले- मैं जल्द क्रांतिकारी फैसला लूंगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग तो भाजपा ने कसा तंज, कहा- 2014 से पहले कभी याद नहीं आई..
राहुल गांधी ने की कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग तो भाजपा ने कसा तंज, कहा- 2014 से पहले कभी याद नहीं आई..
Piyush Goyal On Indian Economy: 'युद्ध के कारण थोड़े समय के लिए अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, लेकिन भारत...', मिडिल ईस्ट में छिड़े जंग के बीच पीयूष गोयल का बड़ा बयान
'अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा, लेकिन भारत...', ईरान युद्ध के बीच पीयूष गोयल का बड़ा बयान
'आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री कभी...', चाबहार बंदरगाह को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर अटैक, जानें क्या बोले जयराम रमेश
'आत्ममुग्ध प्रधानमंत्री कभी...', चाबहार बंदरगाह को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर अटैक, जानें क्या बोले जयराम रमेश
Bye-election 2026 Schedule: देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, जानें कब आएगा रिजल्ट
देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget