एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश के नेतृत्व को लेकर अमित शाह के बयान पर सुशील मोदी ने कहा- विरोधियों का मास्टरप्लान फेल हो गया

पिछले कुछ दिनों में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत बीजेपी के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर ऐसे बयान दिए जिससे बिहार में एनडीए को असहजता का सामना करना पड़ा है.

पटना: बिहार एनडीए में खटपट पर विराम लग गया है. लड़ाई 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में चेहरे को लेकर थी. जिसपर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए साफ कर दिया कि बीजेपी-जेडीयू और एलजेपी अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी.

बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने अमित शाह के बयान को कोट करते हुए ट्वीट किया, ''बिहार विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान से चार दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फिर यह निश्चय दोहराया कि अगले साल 2020 का विधानसभा चुनाव भी एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा. इस वक्तव्य से उन लोगों का मास्टरप्लान फेल हो गया जो बीजेपी-जेडीयू गठबंधन में फूट डालकर सत्ता पाने की फिराक में लगे थे.''

उन्होंने आगे कहा, ''उपचुनाव के दौरान बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी ने साझा अभियान चलाकर जनता के बीच अच्छी तरह साबित किया कि यह गठबंधन अटूट है.'' बता दें कि बिहार में नाथनगर, सिमरी बख्तियारपुर, बेलहर, किशनगंज, दरौंदा विधानसभा सीट और समस्तीपुर लोकसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने वाले हैं.

अमित शाह का बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार प्रदेश बीजेपी के कई बड़े नेता नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं. पिछले दिनों जब बाढ़ से बिहार खासकर पटना बुरी तरह प्रभावित हुआ तो सरकार में होने के बावजूद बीजेपी ने नीतीश कुमार पर सवाल खड़े किए. सबसे पहले आवाज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उठाई. उन्होंने यहां तक कह दिया कि ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी जलभराव और बाढ़ से निपटने में प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा. बता दें कि बिहार में बीजेपी-जेडीयू करीब 15 सालों से सत्ता में है. जेडीयू बड़े भाई की भूमिका में रही है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी है.

दीवाली पर नीतीश सरकार का तोहफा, 5% अतिरिक्त महंगाई भत्ते के साथ देगी अक्टूबर का वेतन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget