एक्सप्लोरर

Amit Shah Speech: अमित शाह ने कर दी पीएम मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- जो करना है कर लो...

Amit Shah Attack Congress: अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के काम की वजह से ही 60 साल बाद कोई सरकार लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई है. जनता ने मोदी जी के काम पर ठप्पा लगाया है.

Amit Shah Attack Opposition:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (4 अगस्त 2024) को विपक्ष पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा, “विपक्ष के जो लोग कहते हैं कि 5 साल सरकार ने नहीं चलेगी, उनसे मैं कह देना चाहता हूं कि मोदी सरकार न सिर्फ पूरे 5 साल चलेगी, बल्कि इसके बाद भी एनडीए की ही सरकार बनेगी."

चंडीगढ़ में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बने 24×7 जल आपूर्ति परियोजना का लोकार्पण करने पहुंचे अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा, "10 साल में राष्ट्र ने अनेक प्रकार की उपलब्धि हासिल की है. चांद पर झंडा फहराना हो, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्रइक करके दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देना हो, कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करना हो, राम मंदिर बनाना हो, रोड का जाल हो, हर क्षेत्र में विकास में एक नए जरिए वाला अनुभव देश की जनता ने किया है."

'2029 में भी एनडीए ही सत्ता में आएगी'

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के काम की वजह से ही 60 साल बाद कोई सरकार लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई है. देश की जनता ने मोदी जी के काम पर ठप्पा लगाने का काम किया है. मैं आपको विश्वास दिलाकर जाता हूं कि विपक्ष को जो चैं-चैं करनी है करने दीजिए. 2029 में भी एनडीए ही सत्ता में आएगा.. मोदी जी ही आएंगे.

'पूरे I.N.D.I.A गठबंधन से ज्यादा सीटें बीजेपी के पास'

अमित शाह ने आगे कहा कि उनको लगता है कि कुछ सफलता मिलने से हम चुनाव जीत गए. उनको ये मालून नहीं है कि तीन चुनाव में कांग्रेस को जितनी सीटें मिलीं, उससे ज्यादा सीटें बीजेपी ने इस चुनाव में ही जीती हैं. उनके पूरे गठबंधन को मिलाकर जितनी कुल सीटें हैं, उससे ज्यादा एनडीए के अकेले एक दल यानी बीजेपी के पास सीटें हैं.

'5 साल ही नहीं, अगला टर्म भी इसी सरकार का'

ये लोग जो अस्थितरता फैलाना चाहते हैं.. ये बार बार कहते हैं कि यह सरकार चलने वाली नहीं है. मैं उनको एक विश्वास दिलाने आया हूं. यह विश्वास विपक्ष को दिलाना चाहता हूं, जनता को तो भरोसा है ही... मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि न केवल यह सरकार पांच साल पूरा करेगी, बल्कि अगला टर्म भी इसी सरकार का है. विपक्ष में बैठने की तैयारी रखना और ढंग से विपक्ष में काम करने की पद्धति सीख लेना.

ये भी पढ़ें

वक्फ सिस्टम पर पूर्व अल्पसंख्यक मंत्री ने कह दी बड़ी बात, बोले- 'टच मी नॉट' की सनक सियासत से...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget