एक्सप्लोरर

अमरावती हत्याकांड के आरोपी पर जेल के अंदर 5 लोगों ने किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

एक ही बैरक में रहने वाले आरोपियों ने जानलेवा हमला किया है. आरोपियों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है.

Amravati Murder Case: अमरावती उमेश कोल्हे हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी शाहरुख पठान पर जेल के अंदर हमला किया गया है. आरोपी के ऊपर 5 लोगों ने हमला किया. इसके बाद मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया है. इधर, एक ही बैरक में रहने वाले आरोपियों ने जानलेवा हमला किया है. आरोपियों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है.

ऑर्थर रोड जेल के बैरक नंबर 7 में बंद आरोपी शाहरुख खान द्वारा नूपुर शर्मा के दिये गए बयान पर उमेश कोल्हे की हत्या करने के मामले में उसकी गिरफ्तारी की बात जब उसने बैरक में मौजूद अन्य कैदियों को बताई तो बैरक में मौजूद कल्पेश पटेल,हेमन्त मनेरिया,अरविंद यादव,श्रावण आवड,और संदीप जाधव ने शाहरुख खान पर हमला कर दिया.

हमले के आरोपियों ने किया जेल शिफ्ट का अनुरोध

अमरावती दवा विक्रेता हत्या मामले के आरोपियों ने बुधवार को शहर की एक अदालत से अनुरोध किया कि यहां आर्थर रोड जेल के अंदर उनमें से एक आरोपी पर हमले के बाद उन्हें किसी अन्य जेल में स्थानांतरित किया जाए. पुलिस के एक अधिकारी ने अदालत को बताया कि गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से एक आरोपी शाहरुख पठान पर शनिवार को जेल के पांच कैदियों ने हमला किया था और घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

जेल अधिकारियों ने घटना के बारे में एक रिपोर्ट राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मामलों की विशेष अदालत को भी सौंपी है, जिसने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. अधिकारियों ने अदालत को बताया कि आरोपियों ने जान को खतरा बताते हुए खुद को किसी अन्य जेल में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है.

21 जून को दवा दुकानदार की हत्या

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि आर्थर रोड के अधिकारियों ने भी उन्हें कहीं और स्थानांतरित करने का समर्थन किया है और एनआईए को अनुरोध पर कोई आपत्ति नहीं है. अदालत ने अन्य जेलों से जवाब मांगा जहां आरोपियों को स्थानांतरित किया जा सकता है. इसके बाद अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी. पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में 21 जून की रात दवा की दुकान चलाने वाले उमेश कोल्हे (54) की हत्या कर दी गई थी.

पुलिस के अनुसार पैगंबर मोहम्मद के बारे में टिप्पणी से संबंधित मामले में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने के लिए कोल्हे की हत्या की गई थी. बाद में इस मामले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली थी. इससे पहले, राजस्थान के उदयपुर में भी इसी तरह एक दर्जी की हत्या की गई थी.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Iran War: '80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
'80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
Assam Election: 25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget