एक्सप्लोरर

Anantnag Encounter: अनंतनाग एनकाउंटर में लापता हुआ सेना का जवान शहीद, सातवें दिन भी सर्च ऑपेशन जारी

Anantnag Encounter Updates: भारतीय सेना के जवान प्रदीप सिंह पटियाला के रहने वाले थे. वह अनंतनाग मुठभेड़ के दौरान 13 सितंबर से ही लापता थे.

Anantnag Encounter News: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में जिले में हुई मुठभेड़ के दौरान लापता हुए जवान का शव बरामद कर लिया गया है. भारतीय सेना के 27 वर्षीय सिपाही प्रदीप सिंह 13 सितंबर से ही लापता थे. 18 सितंबर की शाम 5 बजे उन्हें मृत पाया गया. इस तरह दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में हुए मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवानों की संख्या 4 हो गई है. वह कोकेरनाग में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन का हिस्सा थे. 

मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस इलाके के घने जंगलों में अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रही है. प्रदीप सिंह 13 सितंबर को ही लापता हो गए थे. अनंतनाग मुठभेड़ में जान गंवाने वाले तीन अन्य लोग 19वीं राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष ढोंचक और डीएसपी हुमांयू मुजम्मिल भट्ट थे. खुफिया जानकारी के आधार पर ये लोग सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी आतंकियों ने इन पर हमला कर दिया. 

कौन थे सिपाही प्रदीप सिंह? 

सिपाही प्रदीप सिंह पंजाब के पटियाला के रहने वाले थे. भारतीय सेना में उन्हें सेवा देते सात साल हो चुके थे. वह सेना की 19वीं राष्ट्रीय राइफल्स के सिख लाइट इंफ्रैंट्री का हिस्सा थे. परिवार में अब उनकी पत्नी बची हुई हैं. सूत्रों के मुताबिक, सिपाही प्रदीप सिंह 'क्विक रिएक्शन टीम' (QRT) का हिस्सा थे. ऐसे में माना जा रहा है कि वह ऑपरेशन के पहले दिन ही आतंकियों की गोली का शिकार हो गए थे. QRT में बटालियन के सबसे फिट लोगों को रखा जाता है. 

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

सूत्रों के मुताबिक, रविवार और सोमवार को दो संदिग्ध आतंकियों के शव भी बरामद हुए. लेकिन अभी तक इस पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सातवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा है. सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन में इजरायली हेरोन एमके II यूएवी, क्वाडकॉप्टर, नाइट विजन डिवाइस और विशेष बलों सहित सभी निगरानी संसाधनों को तैनात किया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था कि जंगलों में दो-तीन आतंकियों को घेरा गया है.

यह भी पढ़ें: अनंतनाग मुठभेड़ का आज छठा दिन, एक आतंकी ढेर बाकियों की तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bengal Weather: दक्षिण बंगाल में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम
Bengal Weather: दक्षिण बंगाल में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम
'डेमोग्राफी बदली जा रही...' PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले - TMC का जाना तय
'डेमोग्राफी बदली जा रही...' PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले - TMC का जाना तय
'अब छोटा भाई नहीं...' तो पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP? अमित शाह का मोगा से चुनावी शंखनाद, कह दी बड़ी बात
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP? अमित शाह का मोगा से चुनावी शंखनाद, कह दी बड़ी बात
Telangana Exam Centre: तेलंगाना में अनोखा मामला! सिर्फ एक के लिए बना परीक्षा केंद्र, लेकिन गायब हो गई छात्रा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में अनोखा मामला! सिर्फ एक के लिए बना परीक्षा केंद्र, लेकिन गायब हो गई छात्रा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
'मेरे साथ काला जादू हुआ था..' CID से जबरदस्ती निकाले जाने के बयान पर अब जसवीर कौर ने आखिर क्यों दी सफाई
'काला जादू हुआ था..' CID से जबरदस्ती निकाले जाने के बयान पर अब जसवीर कौर ने आखिर क्यों दी सफाई
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
खाना बनाते वक्त जरूर फॉलो करें ये टिप्स, 45 से 60 दिन चलेगा आपका LPG सिलेंडर
खाना बनाते वक्त जरूर फॉलो करें ये टिप्स, 45 से 60 दिन चलेगा आपका LPG सिलेंडर
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों की नजरें नतीजों पर टिकीं
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों की नजरें नतीजों पर टिकीं
Embed widget