एक्सप्लोरर

28 जून से होगी अमरनाथ यात्रा की शुरुआत, बालटाल-पहलगाम के रास्ते 10 हज़ार यात्री रोज़ाना करेंगे सफर

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि इस साल की यात्रा में कोरोना के लिए पहले से जारी प्रोटोकॉल्स को सख्ती से लागू किया जाएगा. इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगी.

जम्मू: इस साल की 56 दिन की अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 28 जून से होगी. इसके साथ ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रोजाना बालटाल और पहलगाम के रास्ते 10000 यात्रियों को बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए जाने की अनुमति दी है. देशभर के भोले के भक्तों का इंतजार खत्म हो गया है. इस साल की श्री अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 28 जून 2021 से होगी और 22 अगस्त 2021 यानी रक्षाबंधन तक चलेगी. इस साल की अमरनाथ यात्रा 56 दिन की होगी. जम्मू में आज श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया.

इस बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि इस साल की यात्रा में कोरोना के लिए पहले से जारी प्रोटोकॉल्स को सख्ती से लागू किया जाएगा. इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगी. देशभर के यात्री इस यात्रा का रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक और यस बैंक की 446 शाखाओं से कर सकते हैं.

वहीं, इस बैठक में यह फैसला किया गया कि भगवान भोलेनाथ की पवित्र गुफा में होने वाली सुबह और शाम की आरती का लाइव प्रसारण होगा. इसके साथ ही इस बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि इस साल से 10000 यात्रियों को बालटाल और पहलगांव के रास्ते पवित्र गुफा की तरफ भेजा जाएगा.

इसके साथ ही इस साल के अमरनाथ यात्रा में अखाड़ा परिषद, आचार्य परिषद और साधु समाज को विशेष निमंत्रण दिया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने यह भी निर्देश दिए कि यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मौजूदा ढांचे को सुधारा जाएगा. इसके साथ ही विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों को यात्रा शुरू होने से 2 हफ्ते पहले पूरे ट्रैक पर सिग्नल सुनिश्चित करने की बात भी कही गई. इस साल से यात्रियों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस कवर की राशि को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है.

बंगाल चुनाव: TMC में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, बीजेपी पर हुए हमलावर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget