एक्सप्लोरर

उत्तरी कमान के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट रणबीर सिंह पहुंचे कश्मीर, सेना के जवानों से की मुलाकात

उत्तरी कमान के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट रणबीर सिंह ने कश्मीर जाकर सेना से मुलाकात की. उन्होंने सीमा पर हालातों का जायजा भी लिया. इस दौरान सेना ने कमांडर को घुसपैठ रोकने के ग्रिड और ऑपरेशंस के तैयारियों की जानकारी दी.

जम्मू: भारत और पाकिस्तान सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव के बीच उत्तरी कमान के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट रणबीर सिंह ने कश्मीर का दौरा किया. उन्होंने कश्मीर में सीमा से सटे फॉरवर्ड इलाकों में जाकर सीमा पर हालातों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कश्मीर में शांति बहाली के लिए सेना की तारीफ भी की.

पाकिस्तान इस साल अब तक 3600 से ज्यादा बार युद्धविराम का उल्लंघन कर चुका है. भारतीय सेना का दावा है कि पाकिस्तान इस गोलीबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिशों की अंजाम देने की फिराक में है और सीमा पर यह फायरिंग आतंकियों को कवर फायर देने के लिए की जाती है.

इस साल हुई युद्धविराम उल्लंघन की घटनाओं की अगर पिछले साल से तुलना की जाए तो यह आंकड़ा लगभग दौगना है. भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी पर तनातनी की अगर बात की जाए तो जम्मू और कश्मीर दोनों जगह पाकिस्तान लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है. इसी तनाव के बीच उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बारामुला में सीमा पर अग्रिम इलाकों का दौरा किया. जहां उन्होंने तैनात जवानों और कमांडरों से जमीनी स्तर पर हालातों का जायजा लिया.

अपने दौरे के दौरान सेना के कमांडर को घुसपैठ रोकने के ग्रिड और ऑपरेशंस के तैयारियों की जानकारी दी गई. इसके साथ ही सेना ने जनता की बेहतरी के लिए उठाए गए कदमों की बारे में के बारे में भी कमांडर को बताया. लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सेना द्वारा दुश्मन की चुनौतियों से निपटने के लिए बनाये गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को अपनाने के लिए भी घाटी में तैनात यूनिट्स की प्रशंसा की. उन्होंने यहां तैनात अफसरों और जवानों को कश्मीर में शांति स्थापित करने के लिए उठाए गए कदमों की भी तारीफ की.

ये भी पढ़ें

कोहरे की चादर में लिपटा जम्मू, सर्दी ने पिछले 37 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

सीएए विरोधी प्रदर्शन और इंटरनेट बंद के कारण विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल से बनाई दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget