एक्सप्लोरर

ड्रोन से बम, 900 उग्रवादियों की घुसपैठ? मणिपुर हिंसा के बीच सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने खोली झूठ की पोल

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मणिपुर हिंसा की शुरुआत अफवाहों से हुई. उन्होंने कहा, राज्य में हालात अभी भले ही स्थिर हों, लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है.

Army Chief On Manipur Violence: थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को चाणक्य रक्षा संवाद में एक कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भारत-चीन सीमा विवाद, मणिपुर हिंसा समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जहां तक मणिपुर हिंसा की बात है, वो मई 2023 में अफवाह से शुरू हुई. उन्होंने बताया कि हाल ही में उग्रवादियों द्वारा ड्रोन से बम गिराने की बात कही गई थी. इसके अलावा 900 उग्रवादियों के घुसपैठ की खबरें आई थीं. ये सब झूठी कहानियां थीं.

सेना प्रमुख ने बताया कि मई 2023 में अफवाह फैलाई गई थी कि एंग्लो-कुकी शताब्दी गेट को जलाया जा रहा है. हालांकि, वह जलाया नहीं गया था. इसको कंफर्म करने में ग्राउंड पर भी गया था. अभी हालात भले स्थिर हो सकते हैं, लेकिन तनावपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि हम और क्या कर सकते हैं लेकिन उससे पहले और क्या हुआ वो देखना होगा. 60 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं. हालांकि, ये आंकड़ा घटकर 40 हजार से नीचे तक आया है. हम हालात को सामान्य करने में जुटे हैं. हम लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहे हैं. इसमें वक्त लगेगा.

'25 प्रतिशत हथियार जब्त किए जा चुके'

सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा, हल्के ढंग से कहें तो, एक के साथ एक फ्री'. क्योंकि मणिपुर एक समस्या है और अब आपके सामने म्यांमार की समस्या भी आ रही है. आज स्थिति स्थिर हो सकती है, लेकिन यह तनावपूर्ण है. उन्होंने कहा, हमने बड़ी संख्या में हथियारों को जब्त किया है. अगर मैं कहता हूं कि लगभग 25% हथियार पहले ही बरामद किए जा चुके हैं और स्थानीय किस्म के दोगुने हथियार भी बरामद किए जा चुके हैं.

सेना प्रमुख ने कहा, हमें अफवाहों को जगह नहीं दे सकते. उहारण के लिए ड्रोन से बम गिराने की बात थी. लेकिन जब ग्राउंड पर चेक किया गया, तो ऐसा कुछ नहीं था. इसके बाद एक और झूठी कहानी 900 उग्रवादियों के घुसपैठ की सामने आई. यह भी गलत थी. जहां तक बाहरी लोगों की बात है तो म्यांमार की अपनी समस्या है कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विस्थापित हो रहे हैं तो वे कहां जाएंगे? वे केवल उन्हीं स्थानों पर जाएंगे जो शांतिपूर्ण हैं और उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार हैं. मिजोरम और मणिपुर में यही हो रहा है, इसलिए जो लोग आ रहे हैं वे निहत्थे आ रहे हैं और वे किसी प्रकार के आश्रय की तलाश में आ रहे हैं.

बस्तियां बसा रहा... किस खुराफात में चीन? 'हम 2020 से पहले वाले हालात चाहते हैं', आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने बताया LAC पर क्या चल रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्रों के मामले में एक्शन की मांग
राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्रों के मामले में एक्शन की मांग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget