एक्सप्लोरर

विपश्यना केंद्र के लिए रवाना हुए सीएम अरविंद केजरीवाल, ED के सामने नहीं होंगे पेश?

Delhi Excise Policy Case: सीएम अरविंद केजरीवाल शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग केस में सवाल-जवाब को लेकर फिर से ईडी के सामने पेश नहीं होंगे क्योंकि वो विपश्यना केंद्र के लिए रवाना हो गए हैं.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार (20 दिसंबर) को विपश्यना केंद्र के लिए रवाना हो गए हैं. सीएम केजरीवाल 30 दिसंबर तक यहां रहेंगे. ऐसे में साफ है कि गुरुवार (21 दिसंबर) को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग केस में ईडी के समन पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल पेश नहीं होंगे.

अरविंद केजरीवाल को पिछली बार मामले में ईडी ने समन भेजकर 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन इस दौरान भी वो पेश नहीं हुए और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर यहां प्रचार करने के लिए पहुंच गए. केजरीवाल ने ईडी को लेटर लिखते हुए कहा था कि ये अवैध और राजनीति से प्रेरित है. ये सब बीजेपी बदले की राजनीति के तहत कर रही है. 

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा?
आप सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार (19 दिसंबर) को ईडी के समन पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था, ''हर कोई जानता है कि मुख्यमंत्री विपश्यना के लिए रवाना हो रहे हैं. वह नियमित रूप से इस ध्यान पाठ्यक्रम के लिए जाते हैं. यह एक पूर्व निर्धारित और पूर्व घोषित योजना है.’’

उन्होंने कहा, ''वह वकीलों से परामर्श करेंगे. वे तय करेंगे कि ईडी को क्या जवाब देना है और कोई जवाब देना है या नहीं. यह घोषित किया जा चुका है कि वह (केजरीवाल) विपश्यना के लिए जाएंगे.'' 

कौन से आप नेता हुए गिरफ्तार
दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग केस में ही पूर्व ड़िप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के सांसद संजय सिंह कैद में हैं. बता दें कि ईडी ने दावा किया है कि आबकारी नीति से  शराब डीलरों को फायदा पहुंचाया गया है. वहीं इस आरोप को आप खारिज करते हुए कहती रही है कि केंद्रीय जांच एजेंसी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- नियोमैक्स ग्रुप पर ईडी का श‍िकंजा, तम‍िलनाडु में कई जगहों पर छापेमारी, 207 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
LIVE: 'सरकार छात्र आंदोलन पर चर्चा के लिए तैयार', लोकसभा में बोले रिजिजू
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget