एक्सप्लोरर

राम मंदिर: ओवैसी बोले- जिन्होंने मस्जिद गिराई, उन्हीं को मिली जिम्मेदारी, चुनाव में नहीं होगा फायदा’

उन्हीं लोगों को राम मंदिर बनाने की जिम्मेदारी दी जा रही है, जिन्होंने हमारी मस्जिद को गिराया था- ओवैसीसरकार ने दिल्ली चुनावों को देखते हुए राम मंदिर निर्माण का एलान किया है, लेकिन उनको दिल्ली चुनावों में फायदा नहीं मिलेगा- ओवैसी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का एलान कर दिया है. पीएम मोदी के इस एलान के बाद अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है. ओवैसी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है कि राम मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी उन्हीं लोगों को मिली है, जिन्होंने मस्जिद गिराई थी.

हमारी मस्जिद को गिराने वाले बनाएंगे राम मंदिर- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘’हम सुप्रीम कोर्ट फैसले से भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं. बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के लोगों ने बाबरी मस्जिद गिराई थी. इसीलिए लाल कृष्ण आडवाणी के ऊपर केस चल रहा है और उनको पीएम मोदी ने पद्मश्री से नवाजा है. बाबरी मस्जिद विध्वंस को न मैं भूलूंगा और न ही आने वाली पीढ़ी को भूलने दूंगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’यहां पर तो उन्हीं लोगों को राम मंदिर बनाने की जिम्मेदारी दी जा रही है, जिन्होंने हमारी मस्जिद को गिराया था.’’

इस एलान से बीजेपी को नहीं होगा फायदा- ओवैसी

ओवैसी ने ट्रस्ट बनाने के एलान की टाइमिंग को लेकर भी मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं. ओवैसी ने कहा, ‘’केंद्र की बीजेपी सरकार ने दिल्ली चुनावों को देखते हुए राम मंदिर निर्माण का एलान किया है, लेकिन उनको दिल्ली चुनावों में इसका फायदा नहीं मिलेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी ये चुनाव हार रही है, इसलिए उसने ये आखिरी सियासी पत्ता खेला है.’’

मुस्लिम पक्ष को नहीं लेनी चाहिए ज़मीन- ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को दिए जाने वाली पांच एकड़ जमीन पर भी एतराज जताते हुए कहा, ''मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए जमीन नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि हम कहीं पर भी जमीन लेकर मस्जिद बना सकते हैं. ऐसे में सरकार की तरफ से दी जाने वाली जमीन लेने का कोई औचित्य नहीं बनता.''

पीएम मोदी ने क्या एलान किया है?

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में कई बड़े एलान किए हैं. मोदी ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट का नाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होगा. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने एलान किया कि 67.7 एकड़ की अधिग्रहित भूमि भी राम मंदिर निर्माण के ट्रस्ट को दी जाएगी.

मोदी के एलान के बाद अमित शाह ने क्या कहा?

वहीं, पीएम मोदी के इस एलान के बाद अमित शाह ने ट्वीट करके जानकारी दी कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे जिसमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि करोड़ों लोगों का सदियों का इंतजार जल्द ही खत्म होगा और वह प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर उनके भव्य मंदिर में दर्शन कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव: प्रचार के दौरान AAP उम्मीदवार राघव चड्डा को मिल रहे हैं शादी के प्रस्ताव

Box Office: चौथे हफ्ते में भी बरकार है 'तानाजी' की धाक, अब तक कर चुकी है इतनी कमाई

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget