एक्सप्लोरर

कांग्रेस, टीएमसी और AAP छोड़ने के बाद क्या अब बीजेपी में शामिल होंगे अशोक तंवर? बड़ी जानकारी आई सामने

Ashok Tanwar To BJP: अशोक तंवर ने गुरुवार (18 जनवरी) को आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था. इससे पहले तंवर कांग्रेस और टीएमसी में भी रह चुके हैं.

Ashok Tanwar to Join BJP: हरियाणा के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर शनिवार (20 जनवरी, 2024) को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. तंवर को बीजेपी सिरसा से लोकसभा उम्मीदवार बना सकती है. अशोक तंवर ने गुरुवार (18 जनवरी) को कांग्रेस के साथ गठबंधन में शामिल होने पर नाराजगी जताते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने का ऐलान किया था.

अरविंद केजरीवाल को लिखा था पत्र

उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा था, "मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और कांग्रेस के साथ आपका जुड़ाव मुझे नैतिक तौर पर हरियाणा आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष के रूप में बने रहने की अनुमति नहीं देती है. इसलिए पार्टी की सदस्यता और अन्य सभी जिम्मेदारियों से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें."

अशोक तंवर का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब इस साल लोकसभा चुनाव के साथ-साथ हरियाणा में विधानसभा के चुनाव भी होने वाले हैं. ओशोक तंवर ने कहा कि वे हरियाणा के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोगों की बेहतरी के लिए काम करना जारी रखेंगे. उन्होंने अप्रैल 2022 में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी ज्वाइन की थी. 

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं

इससे पहले फरवरी 2014 में उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) का अध्यक्ष बनाया गया था. सितंबर 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव से एक महीने पहले कुमारी शैलजा को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया. जिसके बाद उसी साल अशोक तंवर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.

अशोक तंवर ने नवंबर 2021 में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) भी ज्वाइन की थी. लोकसभा चुनाव 2009 में कांग्रेस उम्मीदवार अशोक तंवर ने सिरसा सीट से इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार सीता राम को हराया था. इसी सीट पर 2014 लोकसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार चरणजीत सिंह रोरी ने अशोक तंवर को हराया था. इसके बाद लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने अशोक तंवर को 3 लाख से अधिक वोटों से हराया था.

ये भी पढ़ें: वन नेशन, वन इलेक्शन: कांग्रेस ने कमेटी के सामने साफ कर दिया रुख, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- 'भारत जैसे देश में ये विचार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel Attack Iran: ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु, मंदिर कमेटी पर केस दर्ज
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Military Strike: भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
UP Weather: यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
US-Israel Attack Iran: ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, जानें टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन बल्लेबाज?
फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, जानें टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन बल्लेबाज?
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
US Israel Iran Strike: इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
Embed widget