एक्सप्लोरर

विधानसभा में बीजेपी विधायक ने विपक्षी नेताओं को कह दिए अपशब्द, अब पार्टी ने दी ये सजा

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. नोमल मोमिन से विपक्षी पार्टी के विधायकों ने रूपज्योति कुर्मी के निलंबन की मांग की. कार्रवाई न करने पर नाराज कांग्रेस, एआईयूडीएफ और अन्य विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया.

Assam BJP: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की असम इकाई ने शनिवार (22 मार्च, 2025) को अपने विधायक रूपज्योति कुर्मी को निर्देश दिया कि वो एक दिन पहले विधानसभा में विपक्ष के सदस्यों के लिए अपशब्द कहने पर राज्य की जनता से माफी मांगें.

बीजेपी राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कुर्मी को लिखे पत्र में कहा कि विधानसभा में शुक्रवार को उनका व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ था. मरियानी से विधायक कुर्मी ने सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष के विधायकों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसे बाद में कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया गया था.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र लिखकर दी हिदायत

विधानसभा में शुक्रवार को बीजेपी विधायक रूपज्योति कुर्मी जब विपक्षी सदस्यों की ओर गुस्से में आगे बढ़े थे तो मार्शलों ने उन्हें उनके करीब जाने से रोक दिया था. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने पत्र में लिखा, ‘भाजपा के सदस्य के रूप में, हम आप जैसे वरिष्ठ नेता के व्यवहार को देखकर स्तब्ध हैं.’ विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. नोमल मोमिन से विपक्षी पार्टी के विधायकों ने रूपज्योति कुर्मी के निलंबन की मांग की. कार्रवाई न करने पर नाराज कांग्रेस, एआईयूडीएफ और अन्य विपक्षी दलों के विधायकों ने 10 मिनट के लिए सदन से वॉकआउट किया. 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सैकिया ने कहा कि भाजपा अनुशासन और सहिष्णुता वाली पार्टी है, जो अपने आदर्शों एवं सिद्धांतों पर अडिग है और कुर्मी के कृत्य पार्टी के मूल्यों और तौर-तरीकों के खिलाफ हैं. सैकिया ने कुर्मी से भविष्य में इस तरह का व्यवहार दोबारा नहीं करने का आग्रह किया.

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रूपज्योति कुर्मी

उन्होंने पत्र में कहा, ‘हम आपको इस मामले पर असम के लोगों से माफी मांगने का निर्देश देते हैं’. कुर्मी अपने व्यवहार के लिए विधानसभा में पहले ही माफी मांग चुके हैं. कांग्रेस के पूर्व नेता कुर्मी 2006 से मरियानी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वो 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें: 

सपा सांसद ने राणा सांगा को कहा- 'गद्दार', बयान पर भड़की बीजेपी, बोली- 'कुछ तो शर्म करो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
ईद के नए कपड़ों लेकर पति से हुआ झगड़ा, 14 महीने की बच्ची को मां ने गला दबाकर मार डाला, चौंकाने वाला मामला
ईद के नए कपड़ों लेकर पति से हुआ झगड़ा, 14 महीने की बच्ची को मां ने गला दबाकर मार डाला, चौंकाने वाला मामला
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget