एक्सप्लोरर

कोलकाता केस के बीच ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी TMC

TMC Leader Resign: कोलकाता मामले को जहां बीजेपी सीएम ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग कर रही है तो वहीं पार्टी के एक बड़े नेता ने शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए टीएमसी को अलविदा कर दिया.

TMC Leader Resign: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले को लेकर जहां पूरे बंगाल में प्रदर्शन हो रहे हैं तो वहीं बीजेपी इसे लेकर सीएम ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग कर रही है. तृणमूल कांग्रेस की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अब असम के टीएमसी अध्यक्ष ने सीएम ममता बनर्जी पर सवाल उठाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

'ममता बनर्जी से नहीं मिल पा रहे'

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी को लिखी अपनी चिट्ठी में रिपुन बोरा ने कहा कि असम में लोग टीएमसी से जुड़े इसे लेकर पार्टी चीफ और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को कई सुझाव दिए थे, लेकिन किसी पर अमल नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि वह डेढ़ साल से सीएम ममता बनर्जी से नहीं मिल पा रहे हैं.

असम के लोग टीएमसी को स्वीकार नहीं कर रहे

असम टीएमसी के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा कि उन्होंने साल 2022 में टीएमसी इसलिए ज्वाइन किया क्योंकि वे सीएम ममता बनर्जी के समझौता न करने वाले नेतृत्व से प्रभावित थे. उन्होंने कहा, "जिस तरह से ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में बीजेपी के खिलाफ लड़ रही थीं, उसमें वह काफी सफल रहीं. मैंने सोचा था कि टीएमसी के मंच से हम असम में बीजेपी के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर सकते हैं, लेकिन बाद में, मुझे अनुभव हुआ कि असम के लोग असम में टीएमसी को स्वीकार करने के इच्छुक नहीं हैं."

रिपुन बोरा ने कहा कि असम के लोग टीएमसी को पश्चिम बंगाल की क्षेत्रीय पार्टी के रूप में देखते हैं. उन्होंने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि लोगों के मन में सीएम ममता बनर्जी के प्रति बहुत गहरा सम्मान है, लेकिन असम के लोग टीएमसी को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं, इसलिए मैंने फैसला किया है कि अगर लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं। तो फिर हम टीएमसी के जरिए बीजेपी के खिलाफ लड़ाई कैसे तेज कर सकते हैं. मैंने फैसला किया कि अगर मैं टीएमसी में ही रहूंगा तो मुझे कोई नतीजा नहीं मिलेगा."

ये भी पढ़ें : Bulldozer Action: देशभर में बुलडोजर कार्रवाई का मामला पहुंचा SC, जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर 2 सितंबर को सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget