एक्सप्लोरर

Exclusive: 'एमपी में BJP की चोरी की सरकार', abp न्यूज़ से बोले मल्लिकार्जुन खरगे, इंडिया गठबंधन पर भी दिया अहम बयान

Mallikarjun Kharge Interview: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत की.

Mallikarjun Kharge Attack On PM Modi: पांच राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है. एमपी और छत्तीसगढ़ में आज बुधवार (15 नवंबर) को चुनाव प्रचार थमने वाला है और शुक्रवार (17 नवंबर) को मतदान होगा. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर करारा प्रहार किया है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह झूठ बोलते हैं. मध्य प्रदेश में तो वो चोरी की सरकार चला रहे हैं. सबसे ज्यादा भ्रष्ट तो पीएम मोदी और अमित शाह हैं. इस बार जनता बीजेपी को चुनाव हरा रही है, लोग त्रस्त हो चुके हैं.” राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस नेता ने कहा कि ये मुद्दा बनाकर असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है.

ईडी की छापेमारी पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

ईडी की रेड पर बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “सभी एजेंसी इनकी हैं. फिर चुनाव से 6 महीने पहले पता नहीं चला क्या? नामांकन वापसी से ठीक 3 दिन पहले रेड कराना और किसी भी ड्राइवर वगैरह या किसी अन्य को पकड़कर उससे हमारे खिलाफ जबरदस्ती बयान दिलवा रहे हैं. इसको जनता अच्छी तरह से समझती है.”

उन्होंने आगे कहा, “राजस्थान की लाल डायरी में अगर कुछ था तो पहले से नहीं पता था क्या? आज अचानक से पता चल रहा है. असल में इन लोगों ने देखा कि लाल डायरी में लिखा है कि कांग्रेस फिर से सरकार बना रही है तो ये लोग आरोप लगाने लगे.”

सचिन पायलट और अशोक गहलोत के विवाद पर क्या बोले?

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच विवाद को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “दोनों नेताओं के साथ 2-2 3-3 राउंड की मीटिंग कराई गईं. मैंने और राहुल गांधी दोनों ने ही समझाया. कल शाम को भी सचिन पायलट के साथ मेरी मुलाकात हुई थी तो विस्तृत बातचीत में मैंने उन्हें समझाया है. अब दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और राजस्थान में हम सरकार बना रहे हैं.”

सभी पांचों राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाने का दावा

इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा, “राजस्थान में अशोक गहलोत ने कई नीतियां लागू की हैं, जिसका बड़ा प्रभाव हो रहा है. छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल तो लोगों के बीच ही रहते हैं तो निश्चित ही हमारी सरकार बनेगी.”

वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा, “बीजेपी सिर्फ चोरी की सरकार ही नहीं चला रही बल्कि हमारा ही सबकुछ कॉपी करके चोरी का मेनिफेस्टो भी लेकर आई है.” इसके अलावा तेलंगाना में असदुद्दीन ओवैसी के बयान के बारे में उन्होंने कहा, “तेलंगाना में चाहे कोई कुछ भी बयान देता रहे लेकिन हम सरकार बनाएंगे. ओवैसी को जो बोलना है वो बोलते रहें, अगर इतना ही था तो तेलंगाना की सभी सीटों पर चुनाव लड़कर क्यों नहीं दिखा दिए.”

इंडिया गठबंधन पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को हराने के लिए बने विपक्षी गठबंधन इंडिया में मतभेद को लेकर उन्होंने कहा, “किसी भी तरह का मतभेद नहीं है. 2024 के लिए सभी साथ में होंगे. विधानसभा चुनाव में थोड़ा बहुत हो जाता है. नीतीश कुमार से भी मैंने बात की और उन्होंने भी समझा है कि कोई मतभेद नहीं है.”

यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव के बाद जरूरत पड़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष छोटी पार्टियों से संपर्क करेंगे और विशेष रूप से इस सवाल पर कि क्या वह बसपा से भी अपील करेंगे कि अगर जरूरत पड़ी तो समर्थन करे. इस पर खरगे ने कहा कि ये सब चुनाव के बाद की बातें हैं, लेकिन मैं आश्वासन देना चाहता हूं कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार बना रही है तो ऐसी कोई स्थिति नहीं आएगी.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: 'चुनी हुई सरकारें गिराने के लिए बड़े डाके डालती है BJP', मल्लिकार्जुन खरगे का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
LPG Connection Booking: 35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच क्या
35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच क्या
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
Lok Sabha: कितने किसानों की आय हो गई दोगुनी? सरकार ने गिना दिए नाम, जानें कैसे हुआ बंपर फायदा
कितने किसानों की आय हो गई दोगुनी? सरकार ने गिना दिए नाम, जानें कैसे हुआ बंपर फायदा

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को दिया सम्मान
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, इस दिग्गज को दिया सम्मान
यूट्यूबर अरमान मलिक को हुआ चौथा बेटा, शेयर की बच्चे की पहली फोटो, नाम भी किया रिवील
यूट्यूबर अरमान मलिक को हुआ चौथा बेटा, शेयर की बच्चे की पहली फोटो, नाम भी किया रिवील
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
UP Board: यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
Walking Speed And Health: आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
Embed widget