एक्सप्लोरर

'मैं वहीं था', राम मंदिर के मुख्य पुजारी रहे सत्येंद्र दास ने जब खुद सुनाई रामलला को बचाकर गोद में लेकर भागने की कहानी

Acharya Satyendra Das: सत्येंद्र दास ने एक बार बाबरी विध्वंस वाले दिन की घटना के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि विध्वंस के समय वो वहीं मौजूद थे और रामलला को बचाने में लगे हुए थे.

Acharya Satyendra Das: अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनका लखनऊ पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड में इलाज चल रहा था. सत्येंद्र दास 32 साल से अयोध्या में रामलला की सेवा करते आ रहे थे. वह बाबरी विध्वंस से लेकर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तक राम मंदिर आंदोलन के साक्षी रहे. उन्होंने एक बार विवादित ढांचा विध्वंस वाले दिन की पूरी घटना बताई थी. 

आचार्य सत्येंद्र दास ने एक बार बताया था कि जब बाबरी का विध्वंस हुआ तो मैं वहीं मौजूद था. 6 दिसंबर की उस घटना को याद करते हुए सत्येंद्र दास ने कहा, "सुबह 11 बज रहे थे, मंच तैयार था और लाउड स्पीकर से ऐलान किया जा रहा था. नेताओं ने कहा कि पुजारी जी रामलला को भोग लगा दें और पर्दा बंद कर दें. मैंने भोग लगाकर रामलला का पर्दा बंद कर दिया. जो कारसेवक वहां आए थे, उनसे कहा गया था कि आप लोग सरयू से जल ले आएं. वहां एक चबूतरा बनाया गया था. ऐलान किया गया कि सभी लोग चबूतरे पर पानी छोड़ें और धोएं, लेकिन जो युवा कारसेवक थे, उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया. युवा कारसेवकों ने कहा कि हम यहां पानी से चबूतरा धोने नहीं आए हैं. हम लोग यह कारसेवा नहीं करेंगे. उसके बाद नारे लगने लगे. सभी युवा कारसेवक उत्साहित थे. वे बैरिकेडिंग तोड़कर विवादित ढांचे तक पहुंच गए और तोड़ना शुरू कर दिया. इस बीच हम रामलला को बचाने में लग गए कि उन्हें कोई नुकसान न हो. हम रामलला को उठाकर अलग चले गए. जहां उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ."

बाबरी घटना से 9 महीने पहले बने थे पुजारी

सत्येंद्र दास का रामलला की पूजा के लिए साल 1992 में बाबरी विध्वंस से महज नौ महीने पहले ही चयन हुआ था और तबसे वह लगातार रामलला की सेवा करते आ रहे थे. जब राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनी थी तो उन्होंने कहा था कि पता नहीं मैं आगे रामलला की सेवा कर पाऊंगा या नहीं, लेकिन आखिरी समय तक राम मंदिर के मुख्य पुजारी वही रहे. 

ब्रेन स्ट्रोक के बाद कराया गया था एडमिट

बीते कई दिनों से आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत ज्यादा खराब थी. पहले उन्हें अयोध्या के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब हालत नाजुक हो गई तो लखनऊ रेफर कर दिया गया था. बीते 3 फरवरी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में लखनऊ पीजीआई के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) में एडमिट कराया गया था, जहां बुधवार (12 फरवरी) को उनका निधन हो गया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Hike April 1: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
LPG Price Hike April 1: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
Commercial LPG Cylinder: गैस सिलेंडर पर बढ़े 195 रुपये तो क्या बोली सरकार, 'ये पूरी तरह...'
गैस सिलेंडर पर बढ़े 195 रुपये तो क्या बोली केंद्र सरकार, 'ये पूरी तरह...'
'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Explained: तपते मार्च की जगह ओले-बरसात क्यों? 30 दिनों में 45 मौतें और फसलें बर्बाद... अब अप्रैल-मई में कैसा रहेगा मौसम?
तपते मार्च की जगह ओले-बरसात क्यों, अब अप्रैल-मई में कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, इस मजबूरी में चैनल को लेना पड़ा ये फैसला
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, चैनल ने लिया बड़ा फैसला
सुबह-सुबह बागान पहुंचे PM मोदी... महिलाओं के साथ तोड़ने लगे चाय की पत्तियां, देखें शानदार तस्वीरें
सुबह-सुबह बागान पहुंचे PM मोदी... महिलाओं के साथ तोड़ने लगे चाय की पत्तियां, देखें शानदार तस्वीरें
एक बार यह फसल लगाई तो 3 साल तक लगातार होगी कमाई, मेडिकल से ब्यूटी तक आता है काम
एक बार यह फसल लगाई तो 3 साल तक लगातार होगी कमाई, मेडिकल से ब्यूटी तक आता है काम
अब भारतीयों पर नहीं रहेगी 'चाइनीज नजर', आज से नहीं बिकेंगे इन कंपनियों के CCTV कैमरे
अब भारतीयों पर नहीं रहेगी 'चाइनीज नजर', आज से नहीं बिकेंगे इन कंपनियों के CCTV कैमरे
Embed widget