एक्सप्लोरर

Ram Mandir Darshan: राम मंदिर दर्शन की टाइमिंग में बदलाव, भक्तों के लिए बना एंट्री-एग्जिट प्लान, पढ़ें 10 बड़े अपडेट्स

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से ही भक्तों की भारी भीड़ ने दर्शन के लिए पहुंचना शुरू कर दिया है. देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं.

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद से देशभर से आए भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. शुरुआती दो दिनों में रामभक्तों की बड़ी संख्या दर्शन के लिए पहुंची है. राम मंदिर 23 जनवरी से दर्शन के लिए खुल गया है. पुलिस और प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा के लिए यहां पूरी व्यवस्था की है. राम मंदिर ट्रस्ट ने बताया है कि बुधवार (24 जनवरी) को 2.5 लाख लोगों ने मंदिर के दर्शन किए, जबकि पहले दिन 5 लाख लोग पहुंचे थे. 

ऐसे में आइए प्वाइंटर्स में जानते हैं कि अयोध्या में भक्तों के दर्शन के लिए क्या-क्या व्यवस्थाएं की जा रही हैं. साथ ही भक्तों की सुरक्षा को लेकर किस तरह के कदम उठाए गए हैं. 

  • हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन यानी बुधवार को भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या जिला प्रशासन ने शहर की सीमाओं को कुछ देर के लिए सील कर दिया. आरएएफ और सीआरपीएफ के जवानों को मंदिर परिसर के बाहर तैनात किया गया. 
  • प्रशासन ने बस्ती, गोंडा, अंबेडकर नगर, बाराबांकी, सुल्तानपुर और अमेठी मार्ग से आवागमन रोकने के लिए जिले की सीमा से 15 किलोमीटर पहले नाकेबंदी कर दी है. केवल आपातकालीन वाहनों और खराब होने वाली वस्तुओं को ले जाने वाले अन्य लोगों को जिले के कुछ हिस्सों में एंट्री की दी जा रही है.
  • अयोध्या तक चलने वाली सरकारी बसें और ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं. अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा कि हम स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हमने आपातकालीन वाहनों और खराब होने वाली वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को फैजाबाद में प्रवेश करने की अनुमति दी है.
  • श्रद्धालुओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर दर्शन और पूजन के समय को बढ़ाया गया है. सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक की टाइमिंग में बदलाव कर अब दर्शन का समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया गया है. 
  • मोबाइल और जूतों को रखने के लिए 8000 लॉकर्स बनाए गए हैं. सात ऑटोमैटिक लगैज एक्स-रे स्कैनर्स लगाए गए हैं और मंदिर में एंट्री-एग्जिट प्लान सेट किया गया है, ताकि भक्तों की भीड़ एक जगह इकट्ठा नहीं हो पाए. 
  • इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि भगवान राम की मूर्ति के सामने दिन में दो बार करीब 15-15 मिनट के लिए पर्दा गिराया जाएगा. उन्होंने बताया कि मंगलवार को मंदिर को 3.17 करोड़ रुपये का चंदा मिला. 
  • मंदिर में दर्शन के लिए बनाए गए एग्जिट-एंट्री प्लान के तहत राम जन्मभूमि पथ से आने वाले भक्तों को पहले अपने सामान की एक्स-रे जांच करवानी होगी. यहां से उन्हें एक अन्य फैसिलिटी में ले जाया जा रहा है, जहां सामान रखने के लिए 8000 लॉकर्स बनाए गए हैं. 
  • लॉकर्स वाले सेंटर के बाद भक्तों को सिक्योरिटी चेक के लिए जाना है, जिसके बाद मंदिर में दर्शन का मौका मिलेगा. एग्जिट के समय उन्हें दान पेटी में पैसा डालने का ऑप्शन दिया जा रहा है. यहीं पर प्रसाद भी मिल रहा है. भक्तों को मंदिर परिसर के पीछे से एग्जिट करवाया जा रहा है. 
  • एग्जिट से पहले लोगों से लॉकर्स की चाबी ली जा रही है और उन्हें उनका सामान दिया जा रहा है. एग्जिट गेट अस्थायी मंदिरृ के निकास और राम पथ से जुड़ा हुआ है, जहां लोगों के बाहर आने के लिए तीन पंक्तियां बनाई गई हैं.
  • मंदिर का कंस्ट्रक्शन 20 जनवरी से रुका हुआ है. राज्य सरकार ने वीवीआईपी लोगों से कहा है कि वे अयोध्या आने से पहले सरकारी अधिकारियों को इसकी जानकारी दें, ताकि व्यवस्था की जा सके. पीएम ने भी कैबिनेट सदस्यों से मार्च तक मंदिर नहीं जाने को कहा है.

यह भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए कारी अबरार जमाल, असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
SIR में वोटर्स के नाम हटाए जाने के खिलाफ ममता बनर्जी का प्रदर्शन, बोलीं- मैं बंगाली मतदाताओं को...
SIR में वोटर्स के नाम हटाए जाने के खिलाफ ममता बनर्जी का प्रदर्शन, बोलीं- मैं बंगाली मतदाताओं को...
हरिवंश का टिकट कटा, राज्यसभा को मिलेगा नया डिप्टी चेयरमैन? जानें क्या बन रहे हैं समीकरण
हरिवंश का टिकट कटा, राज्यसभा को मिलेगा नया डिप्टी चेयरमैन? जानें क्या बन रहे हैं समीकरण

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
Alcohol And Erectile Dysfunction: क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
Embed widget