एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: शादी के सवाल पर बोले धीरेंद्र शास्त्री- 'बहुत जल्दी होगी, अच्छे खानदान में होगी, भगवान जाने...'

धीरेंद्र शास्त्री ने इस्लामिक धर्म गुरुओं को लेकर कहा, 'जो सच सुनने का साहस रखते हैं वो हमें सपोर्ट कर रहे हैं. जो हमें सपोर्ट नहीं करता है वो उनका डर है और उनका डर बरकरार रहेगा.'

Dhirendra Shastri News: बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों के लिए खूब चर्चा में रहते हैं. उनका मानना है कि वो भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर रहेंगे और इस पर कई बार खुलकर अपनी बात रख चुके हैं. वहीं कुछ दिनों से उनकी शादी को लेकर भी खूब चर्चा चल रही है. इस पर भी उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बात की. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कुछ दिनों में उनकी शादी होगी.

धीरेंद्र शास्त्री ने आजतक से बात करते हुए कहा, 'मेरी शादी की चर्चा चलती रहती है और बहुत पहले से चल रही है. इसमें कुछ नहीं है... भारत में जब चाय पर चर्चा हो सकती है तो हमारी शादी की चर्चा क्यों नहीं हो सकती. ये कोई बड़ी बात नहीं है... बहुत जल्दी शादी होगी, अच्छे खानदान में होगी और भगवान जाने कैसी लुगाई होगी.'

हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर फिर बोले धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'पूरी दुनिया ही हिंदू है. हालांकि, हमने किसी को धमकी नहीं दी और जबरदस्ती नहीं की... हमने सिर्फ कहा कि सभी हिंदू हैं, अब जिसको मानना है वो बागेश्वर बाला जी और सभी संतों के सपोर्ट में है. जिनको नहीं मानना है वो विरोध में है. जो विरोध में हैं, हमें उनको न तो समझाना है और न ही धमकी देनी है.'

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि हम लोग अहिंसात्मक हैं, हमें राजनीति नहीं करनी, हमें न तो नेता बनना है. उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को मौलिक अधिकार मिला है और उसी के तहत हम अपनी बात रख रहे हैं और हिंदुओं को एक कर रहे हैं.

'उनका डर बरकरार रहेगा'

धीरेंद्र शास्त्री ने इस्लामिक धर्म गुरुओं को लेकर कहा कि जो सच सुनने का साहस रखते हैं वो हमें सपोर्ट कर रहे हैं और जो हमें सपोर्ट नहीं करता है वो उनका डर है और उनका डर बरकरार रहेगा. इंटरव्यू में धीरेंद्र शास्त्री ने अपने लक्ष्य के बारे में भी बात की. शास्त्री ने कहा कि वो अपना जीवन किसी लक्ष्य पर केंद्रित करके नहीं जीते. उन्होंने कहा कि, 'हमारे कोई सपने नहीं हैं. न ही कोई कथाकर बनने का ड्रीम है. हमारा सपना सनातन है.'

धर्मांतरण के मुद्दे पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बहुत विकराल परिस्थितियां हैं, भोले-भाले लोगों का लालच दिखाकर धर्म बदलवाया जा रहा है. उन्होंने कहा, '...हालांकि, घर वापसी पर मैं कहना चाहता हूं सब हिंदू हैं और सब सनातनी हैं. अगर कोई खुद से आना चाहता है तो हम मना नहीं करते. सुबह का भूला शाम को घर जाए तो उसे भूला नहीं कहते.'

वहीं, जो लोग खुद हिंदू बोलने से मना कर रहे हैं, उस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, अगर कोई बेटा अपने बात को बाप ना बोलना चाहे तो उसमें बाप की क्या गलती है, ये बेटे की गलती है. सनातन की गलती नहीं है, उनकी गलती है जो भूल गए हैं.'

ये भी पढ़ें- 'कोई मरा-मरा कहता है तो कोई राम-राम कहता है, क्या फर्क पड़ता है?'- रामचरितमानस विवाद पर बोले CM भूपेश बघेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी ने की CCS की मीटिंग, LPG-डीजल-पेट्रोल की सप्लाई पर हुई चर्चा
मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी ने की CCS की मीटिंग, LPG-डीजल-पेट्रोल की सप्लाई पर हुई चर्चा
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
Assam Assembly Elections 2026: असम में कांग्रेस ने जारी की 5वीं लिस्ट, सात उम्मीदवारों का किया ऐलान
Assam Assembly Elections 2026: असम में कांग्रेस ने जारी की 5वीं लिस्ट, सात उम्मीदवारों का किया ऐलान
West Bengal Elections 2026: ममता बनर्जी ने PM मोदी को बताया घुसपैठिया तो भड़के शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'वह खुद सांप्रदायिक'
ममता बनर्जी ने PM मोदी को बताया घुसपैठिया तो भड़के शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'वह खुद सांप्रदायिक'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge क्या एक Propaganda फिल्म है? Zahoor Mistry का जवाब उड़ाएगा होश
Dhurandhar: The Revenge | Omar Haider को 1000 Cr होने पर Sanjay Dutt ने क्या बोला?
Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
'कई मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च...', PM मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम पर बोले सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: ईरान के F-15 फाइटर जेट मार गिराने वाला दावा खारिज, ट्रंप के अल्टीमेटम पर पेजेशकियान का जवाब
Live: ईरान के F-15 फाइटर जेट मार गिराने वाला दावा खारिज, ट्रंप के अल्टीमेटम पर पेजेशकियान का जवाब
सम्राट चौधरी या निशांत नहीं… महागठबंधन ने की JDU के इस नेता को CM बनाने की मांग, बढ़ेगी BJP की टेंशन!
सम्राट या निशांत नहीं… महागठबंधन ने की JDU के इस नेता को CM बनाने की मांग, बढ़ेगी BJP की टेंशन!
यूपी में डेयरी खोलने के लिए भी सब्सिडी देती है सरकार, जानें कौन सी है योजना
यूपी में डेयरी खोलने के लिए भी सब्सिडी देती है सरकार, जानें कौन सी है योजना
Embed widget