एक्सप्लोरर

स्लीपर सेल एक्टिवेट करने आया था बांग्लादेशी आतंकी, RSS नेताओं को बनाना था निशाना; ऐसे नाकाम हुई साजिश

Assam STF Arrested 8 Terrorist: एसटीएफ पश्चिम बंगाल पुलिस और केरल पुलिस के साथ मिलकर एक खास मिशन पर काम कर रहे हैं. ऑपरेशन प्रघात पूरे भारत में शुरू किया गया है.

Assam STF Arrested 8 Terrorist: असम एसटीएफ ने बांग्लादेश की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. बड़े पैमाने पर हिंदू संगठनों और आरएसएस से जुड़े लोगों को निशाना बनाने वाले स्लीपर सेल का भंडाफोड़ किया है. इसमें आठ लोगों को केरल से अरेस्ट किया गया है, जिसमें से एक बांग्लादेशी नागरिक भी है. कहा जा रहा है कि पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक के अलकायदा से ताल्लुक हैं.

एसटीएफ ने अपने बयान में ये भी कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में स्लीपर सेल नेटवर्क को एक्टिव करने के लिए यह आतंकी बांग्लादेश से इंडिया में दाखिल हुआ था, लेकिन असम एसटीएफ ने इसकी साजिश को नाकाम कर दिया. इस ऑपरेशन का नाम ‘प्राघात’ है, जिसमें असम एसटीएफ के साथ पश्चिम बंगाल की पुलिस और केरल की पुलिस संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दे रही थी. 

एसटीएफ ने यह भी कहा कि वह पश्चिम बंगाल पुलिस और केरल पुलिस के साथ मिलकर एक खास मिशन पर काम कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो ऑपरेशन प्रघात पूरे भारत में शुरू किया गया है. अल-कायदा से जुड़े एक बांग्लादेशी नेता के सहयोगी मोहम्मद फरहान इसराक के साथ काम करने वाले आतंकवादियों का समूह अन्य हिंदू संगठनों और आरएसएस के सदस्यों को निशाना बनाने के लिए भारत में स्लीपर सेल को एक्टिव करने का प्रयास कर रहा था. केरल से गिरफ्तार किए गए 8 आतंकवादियों में से एक बांग्लादेशी भी था, जिसकी पहचान मोहम्मद साद रदी उर्फ मुहम्मद शब शेख के रूप में हुई है. 

‘जिहादी तत्वों के खिलाफ एक बड़ा एक्शन’

एसटीएफ के मुताबिक इसराक जसीमुद्दीन रहमानी का बेहद करीबी है, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का हेड है. इस समूह के संबंध अल कायदा से हैं. असम डीजीपी हरमीत सिंह ने इस मामले पर कहा है कि यह जिहादी तत्वों के खिलाफ एक बड़ा एक्शन है. सेंट्रल एजेंसियों और बंगाल व केरल पुलिस की मदद से इन्हें खत्म किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि वह इसे सफल तब समझेंगे, जब उन्हें और मदद मिलेगी, लेकिन उन्होंने शुरुआत कर दी है. हरमीत सिंह का कहना है कि बांग्लादेश और पश्चिमी पड़ोसी देश में जो कुछ हो रहा है. उससे भारत में इस तरह की आतंकी साजिश के चांसेस बढ़ जाते हैं. 

असम, केरल और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापामारी

एसटीएफ का कहना है कि मोहम्मद साद रदी ने असम और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के स्लीपर सेल से मुलाकात की थी, जिसके बाद वह और लोगों से संपर्क करने के लिए दक्षिणी राज्य केरल पहुंचा. एसटीएफ के मुताबिक आईपीएस अधिकारी पार्थ सारथी महंत ने आतंकवादियों की गिरफ्तारी को लेकर देश भर में कई टीमों को हेड किया है. एसटीएफ की टीम ने 17 और 18 दिसंबर की रात को पश्चिम बंगाल, केरल और असम में कई ठिकानों पर छापामारी की, जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें- Complaint Against Rahul Gandhi: अगर BJP की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ हुआ केस, दोषी पाए जाने पर कितने साल की सजा का है प्रावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा में इफ्तार पर हुई कार्रवाई तो भड़के ओवैसी, कहा- 'एकमात्र अपराध यह है...'
गंगा में इफ्तार पर हुई कार्रवाई तो भड़के ओवैसी, कहा- 'एकमात्र अपराध यह है...'
एअर इंडिया की बड़ी चूक, 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटा विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा?
एअर इंडिया की बड़ी चूक, 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटा विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा?
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बाद IOCL ने दिया झटका, बढ़ा दिए प्रीमियम पेट्रोल के दाम, जानें ताजा रेट
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बाद IOCL ने दिया झटका, बढ़ा दिए प्रीमियम पेट्रोल के दाम, जानें ताजा रेट
ईरान के बाद इस देश पर हमला करेगा अमेरिका? ओवैसी ने कर दी ट्रंप के अगले टारगेट की भविष्यवाणी
ईरान के बाद इस देश पर हमला करेगा अमेरिका? ओवैसी ने कर दी ट्रंप के अगले टारगेट की भविष्यवाणी

वीडियोज

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, Snake Venom Case रद्द, Elvish ने कहा, सालों तक किया गया परेशान
Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एअर इंडिया की बड़ी चूक, 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटा विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा?
एअर इंडिया की बड़ी चूक, 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटा विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा?
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
गंगा में इफ्तार पर हुई कार्रवाई तो भड़के ओवैसी, कहा- 'एकमात्र अपराध यह है...'
गंगा में इफ्तार पर हुई कार्रवाई तो भड़के ओवैसी, कहा- 'एकमात्र अपराध यह है...'
PNB में खाता है तो कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट?
PNB में खाता है तो कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट?
US Visa Bond 2026: क्या भारत के लोगों को भी खरीदना होगा अमेरिका वीजा बॉन्ड, इसके लिए कितने रुपये जेब में होना जरूरी?
क्या भारत के लोगों को भी खरीदना होगा अमेरिका वीजा बॉन्ड, इसके लिए कितने रुपये जेब में होना जरूरी?
Embed widget