एक्सप्लोरर

Jammu and Kashmir: बारामूला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी! PM मोदी के UT दौरे से पहले तीन आतंकी ढेर

Jammu Kashmir Elections 2024: जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को डोडा में जन सभा को संबोधित करेंगे.

Jammu Kashmir Elections 2024: जम्मू और कश्मीर के बारामूला में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. शनिवार (14 सितंबर, 2024) सुबह वहां की पुलिस ने पुष्ट किया कि भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर के जॉइंट ऑपरेशन में तीन आतंकी मार गिराए गए हैं. फिलहाल ऑपरेशन जारी है. ऐसा इसलिए क्योंकि इंटेलिजेंस इनपुट्स के जरिए मिली जानकारी से पता चला कि वहां पर कुछ दहशतगर्द छिपे हैं. सूचना के बाद 13-14 सितंबर की दरमियानी रात चक टप्पर क्रीरी इलाके में ऑपरेशन चलाया गया. दरअसल, बारामूला में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच रात में मुठभेड़ चालू हुई थी, जो पूरी रात जारी रही. अफसरों के अनुसार, क्षेत्र में दो से तीन आतंकी छिपे हैं. आतंकवादियों को मार गिराने के लिए ऑपरेशन फिलहाल चल रहा है. 

बारामूला में सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ तब कामयाबी मिली जब यूटी के किश्तवाड़ में मुठभेड़ में शुक्रवार को जेसीओ समेत दो जवान शहीद हो गए थे. अफसरों के अनुसार, छतरू थाना क्षेत्र में नैदघाम गांव के ऊपरी इलाकों में पिंगनल दुगड्डा वनक्षेत्र में सुरक्षा बलों के तलाशी दलों और छिपे आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई. सेना के चार जवान घायल हो गए और उनमें से दो जवान जेसीओ नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 

J&K के इन इलाकों में 2 महीने से हो रहे आतंकी हमले

जम्मू डिवीजन के पहाड़ी जिलों पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर में बीते दो महीनों से अधिक समय से सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों पर आतंकवादी हमले हो रहे हैं. आतंकवादी घात लगाकर अचानक हमला करते हैं और फिर पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों में गायब हो जाते हैं. हमलों के लिए विदेशी आतंकवादियों के एक समूह के जिम्मेदार बताया जा रहा है. ये आतंकी 40 से 50 की संख्या में हैं. रिपोर्ट के बाद सेना ने उन जिलों के घने जंगलों वाले इलाकों में 4,000 से अधिक प्रशिक्षित सैनिकों को तैनात किया है, जिनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित सैनिक हैं.

चुनाव के मद्देनजर PM नरेंद्र मोदी का आज डोडा दौरा

केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में इस तरह की आतंकी गतिविधियां इसलिए भी अहम और चिंताजनक हैं क्योंकि वहां विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (स्टार कैंपेनर भी हैं) शनिवार को यूटी का दौरा करेंगे. वह डोडा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चुनाव जन सभा को संबोधित करेंगे. चुनाव ऐलान के बाद यूटी में यह पीएम की यह पहली रैली होगी. वह इसके बाद 19 सितंबर को श्रीनगर भी जाएंगे. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी इलेक्शन इंचार्ज (जम्मू कश्मीर के) ने बताया कि डोडा में आखिरी बार देश का कोई प्रधानमंत्री 1982 में गया था. जम्मू-कश्मीर में तीसरे और अंतिम चरण में बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में एक अक्टूबर, 2024 को वोट डाले जाएंगे. 

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर- किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, दो घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED की बड़ी कार्रवाई: I-PAC दफ्तरों और अधिकारियों के ठिकानों पर देशभर में छापेमारी
ED की बड़ी कार्रवाई: I-PAC दफ्तरों और अधिकारियों के ठिकानों पर देशभर में छापेमारी
Middle East Tensions: होर्मुज खुलवाने के लिए 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन ने भारत को दिया शामिल होने का न्योता
होर्मुज खुलवाने के लिए 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन ने भारत को दिया शामिल होने का न्योता
सुप्रीम कोर्ट ने रेत माफिया को 'चंबल के नए डकैत' कहा; राजस्थान, MP और UP को लगाई कड़ी फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने रेत माफिया को 'चंबल के नए डकैत' कहा; राजस्थान, MP और UP को लगाई कड़ी फटकार
9 घंटे तक SIR अफसरों को बंधक, CJI की फटकार और नींद में ममता सरकार…, बंगाल ड्रामे की पूरी कहानी
9 घंटे तक SIR अफसरों को बंधक, CJI की फटकार और नींद में ममता सरकार…, बंगाल ड्रामे की पूरी कहानी

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
US Israel Iran War Live: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स? MEA ने दिया जवाब
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स? MEA ने दिया जवाब
अजय देवगन को काजोल ने अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, अक्षय कुमार ने 'सिंघम' को किया Kiss
अजय देवगन को काजोल ने अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, अक्षय कुमार ने 'सिंघम' को किया Kiss
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
Explained: NATO से बाहर क्यों नहीं निकल सकता अमेरिका? जानें ट्रंप की 'खोखली' धमकियों का सच
NATO से बाहर क्यों नहीं निकल सकता अमेरिका? जानें ट्रंप की 'खोखली' धमकियों का सच
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget