एक्सप्लोरर

Bengali Actress Suicide: दो हफ्ते में तीन बंगाली अभिनेत्रियों ने एक ही तरह से की आत्महत्या, क्या तीनों की मौत के बीच है कोई लिंक?

Bengali Actress Suicide: पल्लवी डे, बिदिशा डे मजुमदार, मंजुषा नियोगी- बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के ये वो तीन नाम हैं जो अब इस दुनिया में नहीं रहे. इन तीनों अभिनेत्रियों ने फांसी लगाकर जान दे दी है.

Three Bengali Actress Suicide: पश्चिम बंगाल के सिनेमा जगत में तीन कलाकारों ने एक के बाद एक आत्महत्या (Bengali Actress Suicide) कर ली. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. एक पखवाड़े में तीन आत्महत्याएं की गईं. अब जो प्रश्न उठ रहे हैं, वे हैं, क्या ये संयोग से आपस में जुड़े हुए हैं? मंजुषा नियोगी (Manjusha Neogi) के परिवार का कहना है कि परिवार में कोई आर्थिक समस्या नहीं थी. हाल ही में उन्होंने एक सीरियल में एक नर्स की भूमिका निभाई थी. हाल ही में उसके दोस्तों के आत्महत्या (Suicide) करने के बाद, मानसिक तौर पर वह परेशान थी. लेकिन इन सबके बीच सवाल ये उठता है कि क्या यही वजह थी या कुछ और? परिवार से संबंधित कोई समस्या नहीं थी, परिवार कई बार कह चुका है, लेकिन वे यह भी कह रहे हैं कि काम से जुड़ी समस्याओं के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है. पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि दूसरे कलाकारों ने आत्महत्या कैसे की, क्या इसका इससे कोई संबंध है, अगर हां तो क्या? 

सबसे पहले 15 मई को कोलकाता के गरफा अलाके में स्थित फ्लैट से पल्लवी डे (Pallabi De) का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस ने परिवार के आरोप पर पल्लवी के लिव अन पार्टनर शायन को गिरफ्तार किया था. वहीं कल कोलकाता के दमदम स्थित फ्लैट से मॉडल विदिशा डे मजुमदार (Bidisha De Majumdar) का शव उसी तरह फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, और उसके ठीक 24 घंटे बाद विदिशा और पल्लवी की सहेली 26 वर्षीय मंजुषा नियोगी का शव भी सुबह उन्हीं की तरह फांसी के फंदे से लटका मिला.  

विदिशा ने सुसाइड नोट में लिखी ये बात

तीनों अभिनेत्रियों एक दूसरे की सहेली थी. लेकिन अभी तक की जांच में पुलिस को तीनों की आत्महत्या के बीच कोई लिंक नहीं मिला है. कल विदिशा के पास जो सुसाइड नोट मिला था उसमें उन्होंने ये कहा था कि वे करियर में आगे नहीं बढ़ पाने की वजह से आत्महत्या कर रही हैं और उनकी आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. पुलिस को विदिशा की एक डायरी भी मिली है जिसकी जांच चल रही है. 

मंजुषा की चाची ने क्या बताया?

प्रियंका साहा, मंजुषा की चाची ने बताया कि मंजुषा वैसे लड़की बहुत अच्छी थी, लेकिन वो पता नहीं हर किसी से मिलती नहीं थे, वो कठोर दिमाग की थी. कल शाम को जब शूटिंग से वापस आ रहे थे तब हम इधर महोल्ले में टहल रहे थे. यहां बगल में एक बच्चा है उसे गोद में लेकर तब वह तीसरे फ्लोर पर थी. फिर उसने मुझसे पूछा कि चाची ये कौन है? तो मैंने बोला ये बगल का रहने वाला है. मैंने उससे पूछा कि तुम रहने वाली हो या शाम में हसबैंड के साथ वापस चले जाओगे? तो वह मुस्कुरा के बोली "हां हां हम 2–3 दिन रहेंगे." बस तब उससे नॉर्मली बात हुई, फिर आज सुबह 6 बजे उसकी मम्मी आई और बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है. मंजुषा के पति बारे में बताते हुए उसके चाची ने कहा कि उनके पति बहुत अच्छे हैं, उनके पति एकदम मिट्टी से जुड़े हुए इंसान हैं. 

मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा

वहीं मंजुषा की मां ने बताया कि उनकी बेटी डिप्रेशन में थी और कहती थी कि पल्लवी और विदिशा ने ठीक किया, मैं भी वैसे ही करूंगी और उनके पास चली जाउंगी. मंजुषा की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी और उसने प्रेम विवाह किया था. अभी तक परिवार ने ससुराल पक्ष या उसके पति के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है.

क्या कहना है पुलिस अधिकारी का?

प्राथमिक जांच के बाद अवधेश पाठक, डीसीपी, दक्षिण उपनगरीय डिवीजन ने कहा कि "आज सुबह 7.30 पातुली थाने में एक सूचना मिली कि वैष्णवघाट कॉलोनी में 26 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सुबह जब उनकी मौसी ने दरवाजा खोला तो उन्होंने मंजुषा को पंखे से लटकते हुए पाया. पुलिस की मदद से उनके शव को वहां से उतारा गया और अस्पताल में ले जाया गया. जहां पर उनको मृतक घोषित कर दिया गया. जांच के बाद पता चला कि मंजुषा नियोगी की नवंबर 2021 में शादी हुई थी. इनके पति रामनाथ आशीष बनर्जी के साथ इनके अच्छे सम्बन्ध थे. अभी कुछ दिनों से वो अपने मां बाप के घर पर रह रही थी. उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद तीनों की आत्महत्या के बीच कोई लिंक नहीं मिला है. 

क्या काम की वजह से सुसाइड किया?

बिदिशा की मौत के बारे में बताते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि "कल के एक दिन पहले, जब बिदिशा ने आत्महत्या की, उसके बाद मंजुषा और उदास हो गई. वह नकारात्मक बातें कर रही थी, जैसा कि उसकी मां और उसके पति ने बताया. आर्थिक स्तिथि में भी कोई दिक्कत नहीं है. इनके हस्बैंड भी फोटोग्राफर हैं. हो सकता है कि कुछ काम का प्रॉब्लम हो. क्योंकि कोरोना के कारण बहुत दिनों तक इंडस्ट्री बंद रही है. ये अभी जांच का विषय हो."

तीन अभिनेत्रियों की मौत के बाद उठ रहे कई सवाल

एक सामान्य घर की रहने वाली लड़की अगर सपना देखती है कि वो एक बड़े किरदार के साथ अदाकारा बनेगी तो उसमें कुछ गलत नहीं है. लेकिन जब अपने ही दोस्तों को एक बाद एक मरते देखा जाता है तो दिल और दिमाग दोनों में सामंजस्य नहीं रह पता है. कुछ ऐसा ही शायद यहां भी हुआ है. बहरहाल, बंगाल की तीन अभिनेत्रियों की आत्महत्या (Bengali Actress Suicide) की घटनाओं ने देश को झकझोर दिया है. साथ ही ये सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या एक छोटे से घर के इंसान का चकाचौंध की दुनिया (Film and Television Industry) में जाना गलत है?  

ये भी पढ़ें- 

Cruise Drugs Case: आर्यन खान मामले में NCB अधिकारी समीर वानखेड़े की जांच में थी 'गंभीर अनियमितता' एजेंसी ने खुद किया खुलासा 

Navneet Rana Arrest Matter: नवनीत राणा मामले में लोकसभा की कमेटी ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को किया तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में बारिश ही बनी काल, पानी में उतरा करंट, किशोर और उसे बचाने आए ऑटो ड्राइवर की मौत
हैदराबाद में बारिश ही बनी काल, पानी में उतरा करंट, किशोर और उसे बचाने आए ऑटो ड्राइवर की मौत
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
अंतरिक्ष में उगेंगी दवाइयां! वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, चांद-मंगल मिशन में खत्म हो सकती है दवाओं की कमी
कौन हैं मीनाक्षी नटराजन? राहुल गांधी की वो खास नेता जिनके राज्यसभा नॉमिनेशन पर छिड़ गई 'जंग'
कौन हैं मीनाक्षी नटराजन? राहुल गांधी की वो खास नेता जिनके राज्यसभा नॉमिनेशन पर छिड़ गई 'जंग'
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget