एक्सप्लोरर

BHU विवाद: वीसी के विवादित बोल, लड़कियों से पूछा- लड़की की इज्जत बाजार में नहीं रख दी?

बीएचयू में बवाल के बाद से लगातार कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी के इस्तीफे की मांग हो रही है. वहीं, इस मामले के करीब तीन दिनों बाद विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर ओएन सिंह ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

वाराणसी:  बीएचयू मामले में जमकर किरकिरी कराने के बाद भी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने लड़कियों के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या एक लड़की की अस्मिता को लड़कियों ने बाज़ार में नहीं रख दिया. बुधवार शाम को वीसी त्रिपाठी ने त्रिवेणी हॉस्टल में जाकर छात्राओं से मुलाकात की थी.

कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने लड़कियों के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा, "क्या एक लड़की की अस्मिता को लड़कियों ने बाज़ार में नहीं रख दिया?" लड़कियों से बातचीत में गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने दावा किया कि वो उनसे मिलने आये थे तब उनके सामने ही लड़कियों ने कहा कि आप झूठ बोल रहे हैं.

रोयाना सिंह बनीं बीएचयू की नई चीफ प्रॉक्टर

वीसी गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने लड़कियों के सामने ये भी जताने की कोशिश की कि लड़कियों पर लाठीचार्ज हुआ ही नहीं, जबकि तमाम वीडियोज़ में लाठीचार्ज होते दिख रहा है. इस मामले में छेड़खानी करने वाले का अबतक पता नहीं चला और वीसी ये कह रहे हैं कि पीड़िता का प्रदर्शन करना उसकी अस्मिता को बाज़ार में ले जाना है.

बीएचयू में बवाल के बाद से लगातार कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी के इस्तीफे की मांग हो रही है. वहीं, इस मामले के करीब तीन दिनों बाद विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर ओएन सिंह ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. विश्वविद्यालय ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है.

बता दें कि वाराणसी के कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने अपनी रिपोर्ट में पूरे मामले के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन को दोषी ठहराया है. कमिश्नर की रिपोर्ट के मुताबिक छात्राओं की मांगें जायज थीं. कोई प्रशासनिक अधिकारी अगर मौके पर पहुंचता तो हिंसा नहीं होती. रिपोर्ट में लाठीचार्ज के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों को जिम्मेदार ठहराया है.

क्या हुआ था बीएचयू में?

बीएचयू में विवाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ही तब शुरू हुआ जब 21 सितंबर को फाइन आर्ट्स की एक छात्रा से कैंपस में छेड़छाड़ हुई. छात्रा की शिकायत के बावजूद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

विरोध में 22 सितंबर को छात्राओं ने विश्वविद्यालय में धऱना शुरू कर दिया. 23 सितंबर को कुलपति आवास का घेराव करने जा रही छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. छात्राओं पर लाठीचार्ज से हो रही किरकिरी से बचने कि लिए विश्वविद्यालय हर रोज नई दलील दे रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयनिधि, स्टालिन, OPS, सेंथिल बालाजी... तमिलनाडु में DMK ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
उदयनिधि, स्टालिन, OPS, सेंथिल बालाजी... तमिलनाडु में DMK ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
LPG Crisis: भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
Jewar Airport Live : 'नोएडा मत जाइए, मोदी जी, अभी-अभी...', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर जानें क्यों PM ने कही ये बात
LIVE: 'नोएडा मत जाइए, मोदी जी, अभी-अभी...', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर जानें क्यों PM ने कही ये बात

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
Kitchen Gardening Tips: किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा, वीडियो वायरल
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा
Embed widget