एक्सप्लोरर

पंजाब की घटना को भूपेश बघेल ने बताया 'ड्रामा', बीजेपी ने कहा- कांग्रेस के 'खूनी इरादे'

पंजाब (Punjab) की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने इसे सियासी ड्रामा बताया है. जिसके बाद बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस (Congress) पर करारा हमला बोला है.

पंजाब (Punjab) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की सुरक्षा में हुई चूक की चर्चा पिछले 24 घंटे से इस देश की सबसे बड़ी खबर बनी हुई है. देश के केंद्रीय मंत्रियों से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, विपक्ष के लोग और बीजेपी (BJP) नेता कल से इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बुधवार को बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस घटना को दुःखद बताते हुए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया था. जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई दी थी. आज कांग्रेस (Congress) शासित राज्य के मुख्यमंत्री भी चन्नी के समर्थन में खुलकर आ गए हैं और अब पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं. 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा पीएम मोदी ने राजनीति चमकाने के लिए पीएम ने ऐसा किया. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सीएम बघेल ने जिस अंदाज में पीएम मोदी के ऊपर आरोप लगाया उसके बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री पर हमलावर हो गए. 

सीएम भूपेश बघेल का बयान

-जब मौसम ख़राब था तो पीएम मोदी का प्लान बनाने वालों ने प्लान क्यों बनाया.

-ऐसा प्लान बनाने वालों ने पीएम की जान को जोखिम में डाला.

- पीएम मोदी की जहां सभा होने वाली थी वहां भीड़ नहीं थी, वहां केवल 700 लोग इकट्ठा थे.

-पीएम मोदी सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए ऐसा कह रहे हैं की मैं ज़िंदा लौट आया.

-पंजाब सरकार को बर्खास्त करना चाहिए इसकी चर्चा चल रही है लेकिन छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी में 2013 में नक्सल हमले में कांग्रेस की पूरी पीढ़ी समाप्त हो गई. तब सुरक्षा कहां थी.

-आज चुनाव सिर पर है और पीएम मोदी को लोगों की सहानुभूति चाहिए. इसलिए सहानुभूति पाने के लिए इतना नीचे उतर जाएंगे.

-पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए.

-यह घटना महज ड्रामा है.

बीजेपी हुई आगबबूला

पीएम मोदी की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बयान के बाद बीजेपी आगबबूला हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा की देश के पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को सीएम भूपेश बघेल ड्रामा बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि आप क्रोनोलॉजी समझिए कांग्रेस के खूनी इरादे क्या थे?

रमन सिंह ने कांग्रेस से सवाल करते हुए यह भी लिखा कि क्या कांग्रेस शासित राज्यों की जिम्मेदारी सिर्फ गांधी परिवार की सुरक्षा है? कांग्रेस का घिनौना खेल बेनकाब हो गया है. इधर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक ब्रजमोहन अग्रवाल ने भी सीएम बघेल की प्रतिक्रिया पर जवाब दिया.

ब्रजमोहन ने कहा अगर सीएम बघेल छत्तीसगढ़ के झीरम में हुए नक्सल हमले के पीछे सुरक्षा की बात कह रहे  हैं तो वो तीन साल से सीएम हैं. बघेल तो कहते रहते हैं की झीरम के गुनाहगार उनके जेब हैं. अगर ये सच है तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. पीएम मोदी की सुरक्षा पर एक मुख्यमंत्री का ये कहना कि ये सब राजनीति के लिए किया गया ये घटिया बयान है.

पंजाब की घटना छत्तीसगढ़ में बवाल

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक देश के लिए बड़ा मुद्दा है. इस बात से शायद ही कोई इंकार करे. जब से ये घटना हुई है हर कोई इस बात की चर्चा कर रहा है. लेकिन छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया के बाद अब ये मुद्दा छत्तीसगढ़ की सियासत से जुड़ गया है. सीएम की प्रतिक्रिया के बाद जहां बीजेपी के बड़े नेता पलटवार कर रहे हैं वहीं कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर युद्ध छेड़ दिया है.

PM Modi की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर IB ने दिया आदेश, इन पॉइंट्स की तहकीकात करेगी जांच एजेंसी

PM Modi की सुरक्षा में चूक को लेकर Navjot Sidhu का तंज- किसान डेढ़ साल से रुके थे, आप 15 मिनट में परेशान हो गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में मानवता शर्मसार! 50 हजार की उगाही न देने पर मैकेनिक की बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या
बेंगलुरु में मानवता शर्मसार! 50 हजार की उगाही न देने पर मैकेनिक की बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या
Rajya Sabha Elections: ओडिशा की 4 में से 2 सीटों पर BJP का कब्जा, एक निर्दलीय और एक BJD के खाते में, क्रॉस वोटिंग से बवाल
ओडिशा की 2 सीटों पर BJP का कब्जा, एक निर्दलीय और एक BJD के खाते में, क्रॉस वोटिंग से बवाल
असम में पांच SSP का तबादला और स्पेशल ऑब्जर्वर की नियुक्ति, चुनाव के पहले ECI का बड़ा एक्शन
असम में पांच SSP का तबादला और स्पेशल ऑब्जर्वर की नियुक्ति, चुनाव के पहले ECI का बड़ा एक्शन
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, 'गिनती शुरू करने से पहले चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होगी'
Live: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, 'गिनती शुरू करने से पहले चुनाव आयोग से इजाजत लेनी होगी'
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
Embed widget