एक्सप्लोरर

Lockdown के दौरान Big Bazaar कराएगा डोरस्टेप डिलीवरी, इन राज्यों में घर तक पहुंचाएगा सामान

बिग बाजार ने लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों को उनकी जरूरतों का सामान पहुंचाने के लिए डोरस्टेप डिलीवरी का एलान किया है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिन के लॉकडाउन का आज पहला दिन है. पीएम मोदी ने बड़ा कदम उठाते हुए देश में संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है. हालांकि ऐसे में कुछ जरूरी सेवाओं के लिए अनुमति दी गई है जिसमें राशन की दुकानों, फल, सब्जी के स्टोर और दवाओं की दुकानों को भी खुली रखने के आदेश दिए गए हैं.

बिग बाजार ने भी ऐसे मुश्किल समय में अपने ग्राहकों को जरूरी सामानों के लिए परेशान न होने और डोरस्टेप डिलीवरी देने का एलान किया है. देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बिग बाजार ने डोरस्टेप डिलीवरी का एलान किया है.

Lockdown के दौरान Big Bazaar कराएगा डोरस्टेप डिलीवरी, इन राज्यों में घर तक पहुंचाएगा सामान

बिग बाजार ने इसको लेकर ट्विटर पर कई राज्यों में डोरस्टेप डिलीवरी से जुड़े फोन नंबर और जगहों के नाम जारी किए हैं जहां से ग्राहक ऑर्डर करके घर पर ही ग्रॉसरी का सामान मंगा सकते हैं यानी डोरस्टेप डिलीवरी हासिल कर सकते हैं. इसके लिए ग्राहक कॉल कर सकते हैं या व्हाट्सएप भी कर सकते हैं.

ऐसे में लोगों के लिए ये अच्छी खबर है क्योंकि अब उन्हें लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं है और वो अपनी आवश्यकता का सामान घर पर ही मंगा सकते हैं.

Lockdown के दौरान Big Bazaar कराएगा डोरस्टेप डिलीवरी, इन राज्यों में घर तक पहुंचाएगा सामान (फोटो-बिग बाजार ट्विटर)

बिग बाजार ने बंग्लुरू, पटना, रांची, भुवनेश्वर, गुवाहाटी जैसी जगहों के लिए डोरस्टेप डिलीवरी का भी एलान किया है और इन जगहों के लिए नंबर जारी किए हैं.

इसके अलावा बिग बाजार ने महाराष्ट्र, मुंबई, गुजरात और राजस्थान के लिए ट्वीट किए हैं और इसमें जानकारी दी है कि किन नंबरों पर कॉल करके ग्राहक अपने ऑर्डर मंगा सकते हैं.

मुंबई के अलग-अलग स्थानों के लिए भी बिग बाजार ने जगहों की लिस्ट और फोन नंबर जारी किए हैं.

गुजरात के लिए बिग बाजार ने वापी, राजकोट, भावनगर सहित और भी कई शहरों में डोरस्टेप डिलीवरी करने की लिस्ट जारी की है.

हालांकि बिग बाजार ने एक और ट्वीट भी किया है जिसमें लिखा है कि लॉकडाउन के चलते भारी संख्या में उसे डोरस्टेप डिलीवरी की रिक्वेस्ट मिल रही हैं लेकिन सीमित गतिविधियों के चलते लोगों को डिलीवरी मिलने में कुछ देरी हो सकती है.

बता दें कि 21 दिनों के लॉकडाउन में जरुरी सेवाएं जैसे राशन, फल, सब्जी, दूध, मांस, मछली, मवेशियों के चारे, बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप आदि के खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं, हालांकि मॉल, जिम, स्पा, शिक्षण संस्थाएं आदि बंद रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI समिट शर्टलैस प्रोटेस्ट: कांग्रेस के 10 में से 9 कार्यकर्ताओं को जमानत, कोर्ट ने एक को पुलिस कस्टडी में भेजा
AI समिट प्रोटेस्ट: कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को जमानत, कोर्ट ने एक को पुलिस कस्टडी में भेजा
Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिकी हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget