एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ की खबर का असर, बिहार बोर्ड 12वीं के आर्ट्स के 'टॉपर' गणेश कुमार गिरफ्तार

नई दिल्ली: बिहार टॉपर घोटाला पार्ट 2 में बिहार बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है. बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में आर्ट्स के टॉपर गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी से पहले बोर्ड ने गणेश कुमार का रिजस्ट भी सस्पेंड कर दिया. इसके साथ ही फॉर्म में उम्र की गलत जानकारी देने के लिए गणेश कुमार पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी.

नौकरी के लालच में ऐसा किया- गणेश कुमार आपको बता दें एबीपी न्यूज़ ने कल ही गणेश की खबर दिखाई थी. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए संगीत में 70 में से 65 अंक लाने वाले गणेश कुमार सामान्य सरगम तक गाना भूल गए थे. गणेश कुमार ने गिरफ्तारी से पहले एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए गणेश कुमार ने कहा कि वो गरीब परिवार से हैं और अच्छी नौकरी के लालच में उन्होंने ऐसा कदम उठाया.

दो बच्चों का पिता है गणेश कुमार बिहार बोर्ड के अधिकारी आनंद किशोर ने बताया, "आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार के सभी कॉपी की फिर से जाँच की गई है, सारे डॉक्युमेंट्स की जाँच की गई है. एक्स्पर्ट्स के मुताबिक़ गणेश ने ही अपनी कॉपी लिखी है और उनको मिले अंक को सही बताया है. गणेश से प्रश्न भी पूछे गए और गणेश ने सही उत्तर भी दिया. बोर्ड के नतीजे सही हैं, ये प्रमाणित है कि गणेश ने अपनी कॉपी अपने ज्ञान से लिखा, गणेश की कॉपी बेहतरीन थी. उनके टॉपर होने में बोर्ड को कोई गुरेज़ नहीं है. जब बोर्ड ने गणेश से उनसे कई दूसरे पारिवारिक सवाल किए. जिसके बाद कुछ चौंकाने वाले तथ्य प्रकाश में आए. गणेश के दो बच्चे हैं जिनमें एक पाँचवी कक्षा में है.''

18 साल उम्र घटाकर दोबारा परीक्षा दी आनंद किशोर ने आगे बताया, ''गणेश ने सम्भवत आज से कई वर्ष पूर्व 1990 में गणेश राम के नाम से हाई स्कूल से दी थी. गणेश ने सीआरएसआर हाईस्कूल सरिया से पास किया है. गणेश का जन्म 7.11.1995 को हुआ है, रोल नम्बर 0048 था. गणेश ने 18 साल उम्र घटाते हुए दुबारा 2015 में हाई स्कूल की परीक्षा दी. जिस स्कूल से इन्होंने पास किया है उनके प्रबंधकों के ऊपर भी कार्रवाई होगी.''

एबीपी न्यूज़ के टेस्ट में फेल हुए थे गणेश कुमार एबीपी न्यूज़ ने कल बिहार बोर्ड के 12वीं के टॉपर गणेश कुमार से मुलाकात की थी. एबीपी न्यूज़ ने उनसे कुछ सवाल पूछे. गणेश कुमार ने इन सवालों के जो जवाब दिए और जिस अंदाज में जवाब दिए वो हैरान करने वाला था. इन जवाबों ने एक बार फिर नीतीश सरकार में शिक्षा और परीक्षा दोनों पर सवाल खड़े कर दिए.

गणेश कुमार ने 12वीं में संगीत और गृह विज्ञान जैसे विषयों का चयन किया था. गणेश को सबसे ज्यादा 83 नंबर संगीत में ही मिले हैं, एबीपी न्यूज़ ने जब गणेश से हरमोनियम पर सारेगामा सुनाने को कहा तो जिस तरह से सुर उन्होंने छेड़े उनसे संगीत का दूर दूर का भी रिश्ता नजर नहीं आ रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
Video: होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Holi 2026 Beauty Guide: होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
Embed widget