एक्सप्लोरर

बिहार में छह साल बाद छात्र संघ का चुनाव, पटना यूनिवर्सिटी में कल डाले जाएंगे वोट

बिहार में छह साल बाद हो रहे छात्र संघ के चुनाव में शनिवार को पटना यूनिवर्सिटी के 19,000 छात्र वोट डालेंगे. चुनाव का परिणाम शनिवार रात तक घोषित किया जाएगा. छात्र संघ चुनाव को देखते हुए यूनिवर्सिटी के छात्र बेहद उत्साहित हैं.

नई दिल्ली: बिहार की जानी-मानी पटना यूनिवर्सिटी के साथ राज्य के कई विश्वविद्यालयों में छात्र संघ का चुनाव शनिवार को होने जा रहा है. छात्र राजनीति को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियां अपनी राजनीति को दिशा देने के लिए हमेशा से इस्तेमाल करती रही हैं. ऐसे में बिहार की छात्र राजनीति में भी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टीयों का प्रभाव है. इससे पहले बिहार छात्र संघ का पिछला चुनाव 2012 में हुआ था.

बिहार में छह साल बाद हो रहे छात्र संघ के चुनाव में शनिवार को पटना यूनिवर्सिटी के 19,000 छात्र वोट डालेंगे. चुनाव का परिणाम शनिवार रात तक घोषित किया जाएगा. छात्र संघ चुनाव को देखते हुए यूनिवर्सिटी के छात्र बेहद उत्साहित हैं.

छात्र राजद और एनएसयूआई का गठबंधन

इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस की छात्र इकाई ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. बिहार विधानसभा चुनाव के तर्ज पर आरजेडी की छात्र इकाई ‘छात्र राजद (सीआरजेडी)’ और कांग्रेस की छात्र इकाई ‘एनएसयूआई’ मिल कर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में चुनाव लड़ेंगे.

हालांकि प्रदेश की सरकार में गठबंधन के बावजूद जेडीयू और बीजेपी की स्टूडेंट विंग ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. वहीं छात्रों के मुद्दों पर विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर संघर्ष करने वाले वामपंथी छात्र संगठन आईसा और जेएनयू के कन्हैया कुमार की पार्टी एआईएसएफ दोनों मिल कर चुनावी लड़ रहे हैं.

इस चुनाव में सेंट्रल पैनल के पांच पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे. साथ ही कॉलेज और विभागों के रिप्रेजेंटेटिव भी चुने जाएंगे. सीआरजेडी ने अध्यक्ष और महासचिव के पद पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं. वहीं एनएसयूआई उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए चुनावी मैदान में है.

वांमपंथी छात्र संगठन आईसा ने अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी पेश की है और कन्हैया कुमार की एआईएसएफ ने उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पद पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं एबीवीपी और जेडीयू की छात्र इकाई ने चुनाव में सभी पदों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

सभी पार्टियों की छात्र इकाई की ओर से अपनी अपनी जीत का दावा किया जा रहा है. लेकिन आखिरी फैसला तो छात्र ही करेंगे. लेफ्ट इस पूरे चुनाव में यूनिवर्सिटी प्रशासन को शिक्षा व्यवस्था के नाम पर घेरने की कोशिश कर रहा है. वहीं छात्र राजद और एनएसयूआई सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कर चुनावी मैदान मारने की सोच रही है. इस बीच एबीवीपी ने भी छात्रों के मुद्दे को टटोला है. आम छात्रों की मानें तो लड़ाई छात्र राजद-एनएसयूआई गठबंधन और एबीवीपी के बीच है. अब शनिवार शाम देखना दिलचस्प होगा की पटना यूनिवर्सिटी के छात्र अपना प्रतिनिधि किसे चुनते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
Hyderabad LPG Crisis: एलपीजी संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
LPG संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
Telangana Gas Crisis: जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
Telangana CM: 'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खर्ग पर हमले के बाद ईरान गुस्से से लाल, अमेरिका को दी खुली धमकी- 'तेल ठिकानों पर वार हुआ तो...'
खर्ग पर हमले के बाद ईरान गुस्से से लाल, अमेरिका को दी खुली धमकी- 'तेल ठिकानों पर वार हुआ तो...'
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी तबीयत
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
DU On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget