एक्सप्लोरर

Bihar Caste Survey: बिहार में जनरल कैटगरी में सबसे बड़ी आबादी शेख की, भूमिहार, राजपूत और ब्राह्मण कितने?

Caste Survey: बिहार के जातीय सर्वे की रिपोर्ट देखने से पता चलता है कि जनरल कैटेगरी में सबसे ज्यादा संख्या मुस्लिम समाज से आने वाली शेख जाति की है. आइए समझते हैं पूरा गणित.

Bihar Caste Survey Report: बिहार सरकार ने सोमवार (2 अक्टूबर) को जाति आधारित सर्वे के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसमें कुल आबादी (13.07 करोड़ से कुछ ज्यादा) में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा यानी 63 फीसदी है, लेकिन जनरल (सामान्य) कैटेगरी से संबंधित लोग राज्य की कुल आबादी का 15.52 प्रतिशत हैं, जिसमें से सबसे बड़ी आबादी मुस्लिम समाज से आने वाले शेख समुदाय की है. कुल आबादी में शेख 3.82 फीसदी हैं. 

वहीं, जनरल कैटेगरी में आने वाले भूमिहार 2.86 फीसदी, राजपूत 3.45 फीसदी और ब्राह्मणों की संख्या 3.65 फीसदी हैं. ब्राह्मणों की संख्या शेख के बाद सबसे ज्यादा है. फिर राजपूत और उसके बाद भूमिहार हैं.

जनरल कैटेगरी में किस जाति की कितनी आबादी?

शेख- 3.82%
ब्राह्मण-3.65%
राजपूत-3.45%
भूमिहार-2.86%

बिहार में मुसलमानों की सबसे बड़ी आबादी शेख है तो दूसरी सबसे बड़ी आबादी अंसारी-मोमिन की है, जो 3.54 फीसदी है. मुसलमानों में हिंदुओं के मुकाबले पिछड़ी जातियों की संख्या और उनकी आबादी कम है. मुस्लिमों की 4 अगड़ी जातियों की कुल आबादी- 5.4634 फीसदी है. जिसमें से शेख 3.82 फीसदी, पठान 0.7548 फीसदी, मल्लिक 0.0854 फीसदी और मोगल 0.8032 फीसदी हैं.

मुस्लिमों की 4 अगड़ी जातियां

शेख  3.82%
पठान 0.7548%
मल्लिक 0.0854%
मोगल 0.8032%

धर्म के आधार पर किसकी कितनी आबादी?

इसके अलावा बिहार में धर्म के आधार पर अगर आबादी का आंकड़ा देखें तो हिंदू 81.99 फीसदी, मुस्लिम 17.70 फीसदी और अन्य 0.31 फीसदी हैं. हिंदुओं की आबादी में सबसे ज्यादा 14.26 फीसदी हिस्सेदारी यादवों की है. इसके बाद ब्राह्मण 3.65 फीसदी, राजपूत 3.45 फीसदी, भूमिहार 2.86 फीसदी, कायस्थ 0.60 फीसदी, कुर्मी 2.87 फीसदी, तेली 2.81 फीसदी, मुसहर 3.08 फीसदी, मल्लाह 2.60 फीसदी, बनिया 2.31 फीसदी और सोनार 0.68 फीसदी हैं.

जाति सर्वे की रिपोर्ट पर राजनीति

रिपोर्ट आने के बाद राजनीति गरमा गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जाति आधारित गणना से न सिर्फ जातियों के बारे में पता चला है, बल्कि सभी की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मिली है. इसी के आधार पर सभी वर्गों के विकास और उत्थान के लिए आगे काम किया जाएगा. इसी के साथ मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. सीएम ने परोक्ष रूप से बीजेपी पर आरोप लगाया कि उसने हिंदू या मुस्लिम, शेड्यूल कास्ट या शेड्यूल ट्राइब आदि के लिए कुछ नहीं किया.

बीजेपी के नेताओं ने भी सर्वे रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं. बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रिपोर्ट को आधा-अधूरा करार दिया, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि बीजेपी आंकड़ों का अध्ययन कर रही है. वहीं, मध्य प्रदेश की एक रैली से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए विपक्ष पर जाति-पाति के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें- बिहार में जाति सर्वे के आंकड़ों पर संग्राम, राहुल गांधी बोले, 'जातिगत आंकड़े जानना जरूरी', पीएम मोदी ने कसा तंज | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Bengal: उत्तर 24 परगना में पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 करोड़ के नकली नोट बरामद, दंपति समेत 7 अरेस्ट
Bengal: उत्तर 24 परगना में पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 करोड़ के नकली नोट बरामद, दंपति समेत 7 अरेस्ट
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- जिन लोगों की जान गई उन्हें मुआवजा मिले, पर इसे...
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- जिन लोगों की जान गई उन्हें मुआवजा मिले, पर इसे...
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
Tarn Taran Momo Incident: क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget