एक्सप्लोरर

SpiceJet flight Bird Hit: स्पाइस जेट की फ्लाइट के इंजन से टकराया पक्षी, वापस लौटना पड़ा दिल्ली, 135 यात्री थे सवार

Bird Strikes on Spicejet Flight: लेह जा रहा स्पाइसजेट का एक विमान को रविवार सुबह पक्षी टकराने की वजह से दिल्ली वापस लौटना पड़ा . एयरलाइन ने यह जानकारी दी.

Bird Hit On Spicejet Flight: लेह जा रहा स्पाइसजेट का एक विमान रविवार सुबह पक्षी टकराने की वजह से दिल्ली वापस लौट आया. एयरलाइन ने यह जानकारी दी. यह विमान हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सामान्य तरीके से बाहर आ गए.

सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि करीब 135 लोगों को लेकर लेह जा रहा बोइंग 737 विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया.

इंजन में कंपन के कारण विमान को लौटना पड़ा

स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि विमान के इंजन 2 से पक्षी टकराने के बाद एसजी विमान वापस लौट आया. एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग नहीं की, बल्कि यह सामान्य तरीके से उतरा. इससे पहले सूत्र ने कहा था कि हवाई अड्डे पर पूर्ण ‘इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई थी. 10:30 बजे उड़ान भरने के बाद इंजन में कंपन की वजह से 11 बजे विमान वापस लौट आया.

इंजन नंबर दो से टकराया था पक्षी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट के इंजन में कंपन होने के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा. स्पाइसजेट एयरलाइंस के प्रवक्ता का कहना है कि विमान के इंजन नंबर दो से एक पक्षी टकरा गया था. उड़ान निगरानी की वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, बोइंग 737-7 टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद ही दिल्ली वापस लौट आया और उसने सामान्य तरीके से लैंड किया. 

नहीं हुई आपातकालीन लेंडिंग

स्पाइसजेट एयरलाइंस के प्रवक्ता के अनुसार 26 में 2024 को दिल्ली से ले तक SG-123 का संचालन करने वाला स्पाइसजेट B737 के इंजन से पक्षी टकरा गया था, जिसके बाद से उसे वापस बुला लिया गया और उसकी लैंडिंग करवा दी गई. उनका कहना यह है कि इसके बाद फ्लाइट की कोई आपातकालीन लेंडिंग नहीं हुई है. 

पक्षी के टकराने के बाद पुर्जे क्षतिग्रस्त हो सकते हैं

खास बात यह है कि जब भी कोई पक्षी या कोई भी चीज उड़ती फ्लाइट से टकरा जाती है तो इसमें फ्लाइट के पुर्जे क्षतिग्रस्त हो सकते हैं या फिर उनके क्षतिग्रस्त होने के संभावनाएं बढ़ जाती है. पक्षी के टकराने को बर्ड्स स्ट्राइक भी कहते हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में BJP को मिलेंगी कितनी सीटें? आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नतीजों से पहले की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
राहुल गांधी की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया
राहुल गांधी की वित्त मंत्री को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया

वीडियोज

US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Embed widget