एक्सप्लोरर

DTC Bus Case: दिल्ली में बसों की खरीद को लेकर बवाल, BJP से लेकर AAP तक जानें किसने क्या कहा

Delhi News: बीजेपी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कथित बस खरीद घोटाले को लेकर निशाना साधा है. वहीं आप की ओर से भी पलटवार किया गया है.

Delhi DTC Bus Case: दिल्ली में राजनीतिक घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी (BJP) लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं. इस बार दोनों दल डीटीसी बस खरीद में कथित घोटाले को लेकर आमने सामने आ गए हैं. बीजेपी ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार पर कथित बस घोटाले को लेकर निशाना साधा है, तो आप की ओर से भी पलटवार किया गया है. 

दरअसल, इस बार मामला दिल्ली में आप की सरकार द्वारा खरीदी गई 1,000 लो फ्लोर बसों का है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रमुख सचिव की उस सिफारिश को मंजूरी दे दी जिसमें बस खरीद में हुए कथित भ्रष्टाचार की शिकायत को सीबीआई को सौंपने की बात कही गई. इसके बाद बीजेपी और आप एक दूसरे पर हमलावर हो गए. 

क्या कहा बीजेपी ने?

बीजेपी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता हरीश खुराना ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि कहते है बस ऑर्डर ही नहीं की तो घोटाला किस बात का, अरविंद केजरीवाल आपने तो वर्क ऑर्डर भी कर दिया था यह तो बीजेपी ने चोरी पकड़ ली तो अब कह रहे हैं हम तो ईमानदार हैं. पैसे का लेन देन हो चुका था. यह तो कम्प्लेंट की वजह से ऑर्डर रोकना पड़ा, गजब लॉजिक देते हो. 

बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद भ्रस्टाचारियों की पोल खुल रही है. जनता को भटकाने के लिए एक कंस्लटेंट बनाया गया. जिसने ये तय किया कि किस तरह से गुलाबी गड्डियां केजरीवाल तक पहुंच जाए. भ्रष्टाचार में लिप्त मुख्यमंत्री को अपने पद पर रहने का कोई हक नहीं है. वहीं आदेश गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और इनकी पार्टी के जब से खुलने लगे हैं घोटाले, तब से लगे हैं ये घबराने. 

"जाहिर हो गया कि आप नहीं पाप है"

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि जाहिर हो गया कि आप नहीं पाप है. इनसे जनता का सवाल पूछिये ये इधर उधर की बात करते हैं. आम आदमी एक अराजक पार्टी है. आम आदमी पार्टी की पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है. बीजेपी ने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के सामने उजागर किया है. अरविंद केजरीवाल लूट खसोट और भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं. 

भाटिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार में पहली बार परिवहन मंत्री को ट्रांसपोर्ट बोर्ड का चेयरमैन बना दिया गया इससे पहले तक यह का अधिकारी होता था. आप सरकार की एक ही खूबी है ये पूरी तरह से भष्ट्राचार में डूबी है. आज डीटीसी बसों में एलजी महोदय ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर आगे बढ़ाया है. दिल्ली की जनता सोच रही है कि कोई भी मंत्रालय उठाओ उसमें भष्ट्राचार मिलेगा. जो तथ्य सामने आए हैं उसके मुताबिक केजरीवाल ने कहा कि 11 हजार से ज्यादा डीटीसी बस देंगे, लेकिन इतनी बसें नहीं मिली और अब डीटीसी की लो फ्लोर बस में घोटाला मिला है. 

आप ने भी दिया जवाब

इन आरोपों के जवाब देने के लिए आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल लगभग रोज सुबह उठ कर अपनी ही दिल्ली सरकार के खिलाफ मीडिया में अखबारों में बयान दे रहे हैं. ये कैसे उपराज्यपाल हैं जो रोज दिल्ली की चुनी हुई सरकार के खिलाफ निशाना साधते हैं. हमारा आरोप है कि नोटबंदी के समय उन्होंने अपने पुराने नोटों को नए नोटों से बदला, जहां वो पहले काम करते थे खादी उद्योग में. 

"हम नहीं भागते सीबीआई इंक्वायरी से"

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दूसरा आरोप खादी उद्योग में अपनी बेटी को काम दे दिया, इसकी जांच तक नहीं करवाई. करीब 4 हजार कारीगरों में से केवल 1 हजार को पैसे दिए गए वो भी कैश में. अपने ऊपर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से बचने के लिए वो ऐसा कर रहे हैं. इस मामले में एक भी बस नहीं खरीदी गई, एक भी पेमेंट नहीं की गई. एलजी कोई प्राइवेट आदमी नहीं है, वो सरकारी पद पर बैठे व्यक्ति हैं. मैं आपको ये कहने आया हूं कि इस मामले में सीबीआई जांच करवा लीजिए. हम नहीं भागते सीबीआई इंक्वायरी से, एलजी भाग रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि पुराने एलजी ने भी विजिलेंस कमेटी बनाई थी. उन्होंने खुद कहा था इसमें कोई क्रिमिनल एंगल नहीं है. हाई कोर्ट के ऑर्डर के बाद भी आप वर्कर को कैश में पैसे दे रहे हैं ये सही कैसे, आप अपनी बेटी को उच्च पद दे रहे हैं, नोटबंदी में गलत तरह से नए नोट हासिल कर रहे हैं. इनके जवाब तो आपको देने होंगे एलजी साहब. अरविंद केजरीवाल तो सीना ठोक के कह रहा है कराओ इंक्वायरी, सीबीआई की, ईडी की किसी की भी करा लो. 

"एलजी पर प्रधानमंत्री का दबाव"

आप विधायक आतिशी मार्लेना ने कहा कि जब पूरा देश बीजेपी की बढ़ाई महंगाई-बेरोजगारी से परेशान है तब केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को बिजली, स्कूल, अस्पताल, रोजगार दिया. लोगों ने अरविंद केजरीवाल को पीएम मोदी का विकल्प माना है. पीएम मोदी (PM Modi) को डर लग रहा है इसलिए रोज अरविंद केजरीवाल पर झूठे आरोप लगा रहे हैं. हमें पता है एलजी (LG) पर प्रधानमंत्री का दबाव है कि रोज अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ कुछ निकालें, लेकिन इस बार आनन-फानन में गलती कर दी, वो फाइल भेज दी जो पहले दो बार सीबीआई (CBI) के पास भेज चुके थे. जब बस खरीद का टेंडर नहीं हुआ, बस खरीदी नहीं गई तो घोटाला कैसे हुआ. 

ये भी पढ़ें- 

DTC Low Floor Bus: क्या है हजार लो फ्लोर DTC बसों की नई शिकायत का मामला, जिसको LG ने सीबीआई के पास भेजा

Delhi Gov vs LG: दिल्ली में फिर छिड़ी केजरीवाल और LG की जंग, जानें कब-कब किन मुद्दों पर रही तनातनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget