एक्सप्लोरर

'लोकसभा चुनाव के बाद से विशेष समुदाय को खुश करने में जुटा MVA', बीजेपी ने उद्धव ठाकरे को दे दी ये सलाह

Maharashtra Politics: बीजेपी नेता आशिष शेलार ने उद्धव ठाकरे पर तुष्टिकरण की राजनीति  करने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के बाद से एमवीए विशेष वर्ग को खुश करने में लगी है.

BJP On Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता आशिष शेलार ने उद्धव ठाकरे, राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी नेता महा विकास अघाड़ी (MVA) पर महाराष्ट्र की एकता और अखंडता को भंग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव में एमवीए के उम्मीदवार जिन वोटों से जीते हैं वह एक विशिष्ट वर्ग का है. इन्हीं लोगों की संतुष्टी के लिए एनवीए की ओर से मुंबई और आसपास के इलाकों में अशांति का माहौल  फैलाया जा रहा है.

'महायुति चलाएगी सुरक्षित मुंबई अभियान'

बीजेपी नेता आशिष शेलार ने आरोप लगाया कि इसी का नतीजा है कि मुंबई में पुलिस के सामने हमारे एक हिंदुत्व वादी कार्यकर्ता का मर्डर कर दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि योगिता शिंदे की हत्या के लिए दाऊद शेख और अरविंद वैश्य के खूल के लिए अल्लू जुम्मन जिम्मेदार है. उन्होंने कहा, "महायुति की ओर से सुरक्षित मुंबई के तहत एक अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत अवैध फेरी वाले, अवैध निर्माण, गुंडागर्दी और विशिष्ट वर्ग के संतुष्टीकरण के खिलाफ मुंबई को सुरक्षित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा."

बीजेपी नेता ने कहा, "एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड से भी मेरा सवाल है कि विशालगढ़ क्यों गए थे. क्या वे वहां अशांति फैलाने के लिए गए थे. शिव प्रेमियों के खिलाफ बोलना हमें मंजूर नहीं है."

उद्धव ठाकरे पर लगाया तुष्टिकरण करने का आरोप

धारावी मर्डर को लेकर बीजेपी नेता ने कहा, "धारावी में अरविंद वैश्य की जिस तरह से हत्या की गई वह मुंबई शहर का पहला मॉब लिंचिंग का मामला है. उन्होंने अवैध निर्माण की शिकायत की थी." उन्होंने आरोप लगाया कि अल्लु ,रफीक और जुम्मन ये वो लोग हैं जिन्होंने पुलिस में शिकायत करने के बाद अरविंद की हत्या कर दी. 

बीजेपी नेता आशिष शेलार ने उद्धव ठाकरे पर तुष्टिकरण की राजनीति  करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "गृह मंत्रालय जल्द ही इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करेगा. उद्धव ठाकरे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को धमकी दे रहे हैं. वो कहते हैं कि मैं तुमसे निपट लूंगा या तो तू रहेगा या फिर मैं रहूंगा. ये राजनीति भाषा नहीं है. उद्धव ठाकरे ये भाषा विशिष्ठ वर्ग के लोगों के लिए कह रहे हैं."

'मुंबईवासियों की सुरक्षा के लिए है हमारी सेना'

उन्होंने कहा, "संजय राउत शायद भूल गए हैं वह पहले क्राइम रिपोर्टर भी थे. उनके दिमाग में हमेशा क्राइम क्रिमिनोलॉजी और क्रिमिनल्स के सपने आते हैं. मैं उनसे सवाल पूछता हूं कि आपका उम्मीदवार कीर्तिकर ने आरोपी की मदद क्यों ली. अपनी पार्टी का नाम बदलकर दाऊद सेना कर दो. मुंबईवासियों की सुरक्षा के लिए अब हमारी सेना है."

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा, "इसका जवाब इतना है कि चोर मचाए शोर हम यही पूछ रहे हैं कि राहुल गांधी शोर क्यों मचा रहे हैं."

ये भी पढ़ें : Mumbai Crime: मोबाइल चोर के हाथ लगा पति-पत्नी के प्राइवेट मोमेंट का वीडियो, करने लगा ये 'गंदा' काम, जानें क्या हुआ अंजाम

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget