एक्सप्लोरर

केजरीवाल सरकार पर बीजेपी का हमला, संबित पात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी नेता संबितपात्रा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने पंजाब की AAP सरकार को अंबेडकर की प्रतिमा पर हमला और दिल्ली की AAP सरकार को भ्रष्टाचार को लेकर घेरा.

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने दिल्ली और पंजाब की AAP सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम पर भ्रष्टाचार, दलित समाज के अपमान और प्रशासनिक विफलताओं के गंभीर आरोप लगाए.  

संबित पात्रा ने पंजाब के अमृतसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर हुए हमले को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरा. उन्होंने कहा कि अंबेडकर की 30-35 फीट ऊंची मूर्ति, जो मुख्य चौराहे पर स्थित है, उस पर हथौड़े से हमला हुआ, लेकिन न तो प्रशासन ने कोई कार्रवाई की और न ही आप सरकार ने इस घटना को रोकने का प्रयास किया. उन्होंने इसे 'दलित समाज का अपमान' करार दिया. पात्रा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की मर्जी के बिना ऐसी घटना नहीं हो सकती. 

दलितों के खिलाफ साजिश का आरोप 

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने चुनावी वादों में दलित उपमुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह दलित समाज के साथ धोखा है. पात्रा ने केजरीवाल से मांग की कि वे अमृतसर जाकर अंबेडकर की मूर्ति के सामने माफी मांगें और अपने पद से इस्तीफा दें.  

संविधान पर फोटो विवाद 

संबित पात्रा ने एक और मुद्दे पर निशाना साधा, जहां केजरीवाल की तस्वीर संविधान के ऊपर लगाए जाने की बात सामने आई. उन्होंने इसे 'संविधान और अंबेडकर दोनों का अपमान' बताया. पात्रा ने सवाल उठाया कि एक भ्रष्ट नेता की तस्वीर संविधान पर कैसे लगाई जा सकती है. 

पात्रा ने लगाए घोटालों के आरोप 

पात्रा ने आप सरकार को "घोटालों और बेलगाड़ी की सरकार" करार दिया. उन्होंने कहा कि आप के नेता भ्रष्टाचार के मामलों में जेल जाते हैं और फिर बेल पर बाहर आते हैं. इस दौरान उन्होंने मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आतिशी, अमानतुल्लाह खान का जिक्र कर आम आदमी पार्टी पर जमकर प्रहार किए.  

मनीष सिसोदिया: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम पर 338 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल का आरोप लगाया गया.
सत्येंद्र जैन: पात्रा ने कहा कि सत्येंद्र जैन जेल में मसाज कराते और पकोड़े खाते पाए गए। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग और आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप हैं.
संजय सिंह: अग्निपथ योजना को लेकर झूठी खबर फैलाने के आरोप में जेल गए और बेल पर बाहर हैं.
आतिशी: पात्रा ने खुलासा किया कि 17 करोड़ रुपये एक न्यूज चैनल को दिए गए, जिसके हेड आतिशी के रिश्तेदार थे.
अमानतुल्लाह खान: अवैध संपत्ति और मीडिया को धमकाने के आरोप लगे. 

अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज

संबित पात्रा ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपने घर पर 45 करोड़ रुपये खर्च कर रहे थे, जबकि देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की पहचान अब "शराब घोटाले, बेल पर बाहर नेताओं और प्रशासनिक विफलताओं" से हो गई है. पात्रा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी केवल प्रचार और झूठी राजनीति में लिप्त है. 

पंजाब में कानून व्यवस्था 

पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पात्रा ने कहा कि वहां आप सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है. उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है, जिससे समाज में अशांति और डर का माहौल बन गया है. 

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें दलितों और संविधान का अपमान करने वाला करार दिया. संबित पात्रा ने मांग की कि केजरीवाल तुरंत अमृतसर जाकर माफी मांगें और अपने पद से इस्तीफा दें. आम आदमी पार्टी ने अभी तक इन आरोपों का जवाब नहीं दिया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्म होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget