एक्सप्लोरर

हिमाचल चुनाव : सुजानपुर सीट से हारे बीजेपी के सीएम उम्मीदवार धूमल, राज्य में है इनकी आम आदमी की छवि

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीत हासिल कर सरकार बनाने जा रही है, लेकिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल की सुजानपुर सीट से हार को राज्य में बड़े उलटफेर के तौर पर देखा जा रहा है

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीत हासिल कर सरकार बनाने जा रही है, लेकिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल की सुजानपुर सीट से हार को राज्य में बड़े उलटफेर के तौर पर देखा जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को उनके कांग्रेस प्रतिद्वंदी राजिंदर सिंह राणा ने 1919 वोट से हराया.

धूमल ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि नतीजा अप्रत्याशित है और पार्टी इसका आत्मविश्लेषण करेगी. उन्होंने बीजेपी की शानदार जीत के लिए विजयी उम्मीदवारों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

इस बीच ऊना जिले की कुटलेहड़ सीट से जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार वरिंदर कंवर ने धूमल के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की. बीजेपी के सत्ता में आने पर 73 साल के धूमल के राज्य की कमान संभालने की उम्मीद थी. बीजेपी तो जीत गयी लेकिन लोगों ने धूमल के खिलाफ वोट डाला.

धूमल भले ही चुनाव में हार गए हों लेकिन राज्य में अब भी उनका अच्छा खासा प्रभाव है. किसान से अंग्रेजी के शिक्षक बनने और फिर राजनीति का रुख करने वाले धूमल को पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में आम आदमी का प्रतिनिधि माना जाता है. वहीं इससे पहले के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह एक शाही परिवार से आते हैं.

निचले पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले सभ्य, मृदु भाषी और विनम्र नेता धूमल ने बीजेपी में धीरे धीरे अपनी जगह बनाई और इस बार उनके तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद थी. धूमल मार्च,1998 से मार्च, 2003 तक पहली बार मुख्यमंत्री रहे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी-हिमाचल विकास कांग्रेस गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया और दूसरी बार जनवरी, 2008 से दिसंबर, 2012 तक प्रदेश की कमान संभाली.

उनके समर्थकों का कहना है कि धूमल का मिलनसार स्वभाव और आसानी से आम आदमी के बीच घुलमिल जाना उनकी विशेषताएं हैं. अंग्रेजी में परास्नातक और कानून में स्नातक धूमल तीन बार सांसद बने और प्रदेश विधानसभा में दो बार विपक्ष के नेता रहे हैं.

इस मौके पर उनके बेटे और हमीरपुर से बीजेपी के सांसद अनुराग ठाकुर ने धूमल को मजबूत प्रतिबद्धता वाला एक सहज इंसान बताया है.

अनुराग ने कहा, "वह अपने समर्पण, कड़ी मेहनत और सार्वजनिक जीवन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता के चलते हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं. जब हम छोटे थे तो हमें लगता था कि हमें परिवार में उनके साथ बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला लेकिन अब इस बात पर गर्व महसूस होता है कि उन्होंने अपना जीवन राज्य के लोगों की सेवा और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
SIR में वोटर्स के नाम हटाए जाने के खिलाफ ममता बनर्जी का प्रदर्शन, बोलीं- मैं बंगाली मतदाताओं को...
SIR में वोटर्स के नाम हटाए जाने के खिलाफ ममता बनर्जी का प्रदर्शन, बोलीं- मैं बंगाली मतदाताओं को...

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
Embed widget